माइक्रोसॉफ्ट फोनेटिक इनपुट टूल – विवरण तथा डाउनलोड

वह जमाना लद गया जब फोनेटिक टाइपिंग टूल गिने-चुने थे। अब तो ढेरों उपल्ब्ध हैं तथा नित नये-नये सामने आ रहे हैं। ऐसे में अपने बिल्लू भैया भला क्यों पीछे रहने लगे। वैसे तो माइक्रोसॉफ्ट ने पहले भी Indic IME वेबदुनिया वालों से बनवाया था पर अब वह खुद एक IME टूल ‘Microsoft Phonetic Input Tool’ के नाम से विकसित कर रहा है। मैंने डाउनलोड तथा इंस्टाल किया। कुछ विशेष नहीं है सिवाय Wordlookup के यानि आप जो टाइप करते हैं यह मिलते-जुलते शब्द दिखाता है तथा उन पर क्लिक करने से अथवा संगत अंको की कुँजी दबाने पर वह टाइप हो जाते हैं। यह सुविधा पहले सिर्फ Indic IME में थी लेकिन अब यह HindiWriter के नये संस्करण 1.4 में भी उपलब्ध है।
यह टूल भाषाइंडिया की साइट पर उपलब्ध है। जब आप इस टूल को डाउनलोड करने के लिए जाएंगे तो पहले तो आपसे कोई १०-१५ पेज क्लिक करवायेगा। फिर ईमेल से डाउनलोड लिंक भेजेगा। उस लिंक पर जाने पर आपसे लाइव अकाउंट पर साइन करने को कहा जाएगा। भगवान जाने इतना लंबा चक्कर क्यों डाला है ‘बीटा’ डाउनलोड तो दूसरे सॉफ्टवेयरों के भी होते हैं वे तो इतना बरान नहीं करते।
इस सब आफत से बचने के लिए मैंने इसे Files-Upload.COM पर अपलोड कर दिया है। आप इसे वहाँ से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
माइक्रोसॉफ्ट भाषाइंडिया पर विवरण
Files-Upload.COM से डायरेक्ट डाउनलोड





















श्रीश भाई
इस आइकॉन का मतलब अब होता है ” कृपया अन्यथा ना लें” 
बिल्लू तो परेशान करता है पर आप भी मजाक कर रहे हो,जो लिंक आपने दी है वह खुल ही नहीं रहा है। कृपया ध्यान देवें
( तीब दिन की ओफ़ लाइन कैद में रहे इसलिये शायद पता ना हो
काफी दिनों बाद इन्टर नेट एक्प्रोरर पर हिन्दी लिखने मे काफी अक्ष्दा लग रहा है आपके लिंक के लिये बधाई।
Shukriya shrish, aaj ghar jaake dekta hoon.