ई-पण्डित / ePandit – Hindi Tech Blogsubscribe feedई-पण्डित पर जल्दी ही कुछ नये विषयों पर लेख शुरु होंगे।

फोटोशॉप CS3 – खोदा पहाड़ निकली चुहिया


Photoshop CS3 don’t support Unicode

मेरी पिछली फोटोशॉप में हिन्दी लिखने संबंधी पोस्ट में संजय भाई ने आशा जताई थी कि फोटोशॉप का अगला संस्करण शायद यूनीकोड सपोर्ट करे। कोई एकाध महीना पहले मैंने फोटोशॉप CS3 बीटा इस उम्मीद से डाउनलोड किया कि शायद अब यूनीकोड सपोर्ट करता हो, लेकिन नतीजा शून्य।

कोई एकाध महीना पहले फोटोशॉप CS3 बीटा के जारी होने की खबर सुनी, तो जी उत्साहपूर्वक मैंने रातभर जागरण कर ३३७ एमबी का सेटअप डाउनलोड किया, इसके लिए पहले साइट पर रजिस्ट्रेशन वगैरा का झंझट करना पड़ा सो अलग। अब उसके बाद मालूम था ही भाईसाहब अच्छा-खासा स्पेस मांगेंगे, तो बोले कम से कम ७५० एमबी लूँगा जी। अब मेरी हार्डडिस्क अक्सर रहती है फिल्मों से लबालब फुल, तो कई दिन इंतजार किया। लेकिन आज ठान ही लिया कि ट्राई करुं, तो जी उदारतापूर्वक ‘कृष’ की बलि चढ़ाई और लगभग २ जीबी स्पेस खाली किया।

अब पूरा विश्वास था कि फोटोशॉप महाराज अपने राजसी ठाटबाट तो दिखायेंगे ही। तो जी पहले कोई ५ मिनट तो लिए Temp डायरेक्ट्री में एक्सट्रैक्ट होने में, फिर डिमांड की गई कम से कम ७५० एमबी स्पेस की, उसके बाद विश्वास न तोड़ते हुए महाराज जी ने कोई २० मिनट लिए इंस्टाल होने में। अंत में बाकायदा लखनवी अंदाज में नवाब साहब ने पूरे १० मिनट में तशरीफ रखी (स्टार्ट हुए)।

खैर मेरी धड़कने बढ़ गईं, नई फाइल बनाई और टैक्स्ट बॉक्स सलेक्ट किया। फिर टाइप किया तो आए डब्बे। मेरा मूड ऑफ हो गया। खैर फॉन्ट बदलकर ‘मंगल’ सलेक्ट किया और फिर टाइप किया, लेकिन ढाक के वही तीन पात।

Photoshop CS3 Unicode Support

आखिर इन लोगों को यूनीकोड से परहेज क्यों है। वह भी तब जब इसकी डेवेलपर टीम में कम से कम पाँच भारतीय हैं। माइक्रोसॉफ्ट का ओल्ड इज गोल्ड ‘पेंटब्रश’ भी यूनीकोडित है तो इतना बड़ा ‘सॉफ्टवेयर जाएंट’ एडोब ऐसा क्यों नहीं कर सकता ?

(२००३ के आंकड़ों के अनुसार एडोब माइक्रोसॉफ्ट के बाद दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी है)

आखिर कब होगा फोटोशॉप यूनिकोडित, अभी कितना इन्तजार ?

आप लोग भी झक मारना चाहें तो डाउनलोड करिए।

फोटोशॉप CS3 बीटा (३३७ एमबी)
Bridge CS3 Beta 2 Update (७२ एमबी)
अधिक जानकारी के लिए एडोब लैब्स में जाइए

अपडेट:- फोटोशॉप का यूनिकोड हिन्दी समर्थन युक्त संस्करण आ चुका है। यह लेख देखें।

संबंधित प्रविष्टियाँ

» फोटोशॉप आदि अयूनीकोडित ग्राफिक्स प्रोग्रामों में हिन्दी टाइप कैसे करें








11 टिप्पणियाँ

  1. फोटोशोप सी एस 3 का प्रयोग किया नहीं है, मगर उम्मिद थी कि युनिकोड का समर्थन मिलेगा.
    थोड़ी निराशा हुई है.

  2. आपका मूड आफ हुआ तो मुझे हंसी आगई ;)
    यार पंडित जी, गुस्सा छोडो – कोरलड्रा वर्ज़न १२ मे भी फोटोशॉप जैसे कमाल दिखा सकते हैं। मेरे पास फिलहाल फोटोशॉप CS ही है जिसमें उर्दू यूनीकोड जो सबसे कठिन है वो टाहोमा फांट पर आसानी से भाग दोड कर रहा है। मियां पंडितजी आगर आप मुझ से तरीका पूछें तो शायद कि मैं उसकी कुछ जानकारी दे सकूं, क्योंकि मैं कुछ टकनीकल आदमी नहीं हूं – बात ये है कि मेरे फोटोशॉप CS मे अगर कॉपी पेस्ट से हिन्दी यूनीकोड ले आऊं फिर उसके आगे हिन्दी मे टैपिंग शुरू करूं तो हिन्दी डिब्बों कि बजाए ठीक चलती है। अगर यूं ही हिन्दी टैप करने लगा तो मुझे भी डिब्बे सलाम करते हैं।
    करो ऐसा कि MS Word से कुछ हिन्दी text कॉपी कर ले आओ फिर उसके आगे हिन्दी मे टैपिंग शुरू करो फिर भी डिब्बे दिखाई दें तो बेक सपेस से मिटाओ फिर टैप करो – ऐसा दो तीन बार करने से हिन्दी ठीक ठीक टैप होती है। फोटोशॉप को समझाना है कि भाई ये हिन्दी है हिन्दी :)

  3. Nice Blog….first blog I’m reading in Hindi…

  4. मेरे विषय से हट कर है।

    हॉं मेरे ब्‍लाग पर आप की टिप्‍पणी का उत्‍तर आपके ब्‍लाग पर दे रहा हूँ। मै हमेश लार्ज का ही उपयोग करता हूँ।

  5. I happened to visit ur blog through the comments u made on another blog…I dont remember the name..anyways its gud to c ur blogs..

  6. दुख हुआ आपकी दास्तान पढ़कर. शुएब का तरीका आजमाया, बढ़िया चल रहा है. :)

  7. दु:ख है पंडित जी आपकी व्यथा देखकर मगर मैं जानता हूँ रास्ता भी यों निकाल लेंगे आप…!!

  8. पंडित जी ये शुएब साहब वाला तरीका तो भई वाकई बढि़या है , आपने अभी तक इस्‍तेमाल करके उत्‍तर नहीं दिया , ज़रा जल्‍दी करें और बताएं कि क्‍या वाकई ये तरीका कारगर है , और अग‍र कारगर है तो साहब कहना ही होगा कि बुनियादी तौर पर हिन्‍दुस्‍तान जुगाड़ आधारित देश है और अगर दम है जुगाड़ में तो Adobe जाए भाड़ में

  9. इस बार तो मैं शांत नहीं बैठने वाला. फोटोशौप के बीटा ग्रुप को ई.मेल लिखना ही होगा.

    दुख के बात यह है की प्रोग्राम यूनीकोड सपोर्ट करता है, बस हिन्दी जैसी भाषा को सही तरह से दिखाने के लिये ले-आउट एंजिन नहीं है फोटोशौप में.

    यह बात और शर्मनाक इसलिये है क्योंकी हिन्दी के लिये पहले से कई ले-आउट एंजिन उपलब्ध हैं.

    freetyp, icu दो बहुत अच्छे लाइब्रेरी हैं, जिनमें ले-आउट एंजिन है.

    मैने भी कोरल, फोटोशौप, Quark, आदि के डेमो डाउनलोड किये थे 3-4 Gb के, इस उम्मीद से की शायद कोई यूनीकोड सही तरीके से सपोर्ट करे …पर एक ने भी काम नहीं किया.

  10. आप व्यर्थ में परेशान हो रहे हैं, गिम्प का प्रयोग क्यूँ नहीं करते

ट्रैकबैक

  1. फोटोशॉप का यूनिकोड हिन्दी/इण्डिक समर्थन युक्त संस्करण डाउनलोड करें | ई-पण्डित / ePandit – Hindi Tech Blog

प्रतिक्रिया करें