ई-पण्डित / ePandit – Hindi Tech Blogsubscribe feedई-पण्डित पर जल्दी ही कुछ नये विषयों पर लेख शुरु होंगे।

अब याहू मेल में चैट भी


Yahoo! Mail integrates Yahoo! Messenger

फरवरी २००६ में गूगल द्वारा जीमेल चैट शुरु करने के ठीक एक साल बाद १२ फरवरी को याहू ने भी याहू मेल बीटा में याहू मैसेंजर समाहित कर चैट सुविधा जोड़ दी है। इससे याहू मेल प्रयोगकर्ता अपने याहू मैसेंजर बडीज (हिन्दी में क्या कहेंगे) के साथ बिना याहू मैसेंजर डाउनलोड किए वेब इंटरफेस द्वारा ही चैट कर सकेंगे। जीमेल में यह कार्य एक छोटे बॉक्स में होता है जबकि याहू मेल इसके लिए एक अलग टैब खोलता है।

एक अन्य खूबी यह है कि आप एक लिखी जा रही मेल को इंस्टैंट मैसेज में बदल सकते हैं और इसी प्रकार एक इंस्टैंट मैसेज को मेल में बदल सकते हैं। इसका फायदा यह है कि माना आप अपने मित्र को मेल लिख रहे हैं और तभी वह ऑनलाइन होता है तो आप मेल को IM में बदल सकते हो। इसी प्रकार IM के दौरान आप का मित्र ऑफलाइन हो गया तो संदेश को मेल में बदल सकते हो। चैट विंडो याहू मैसेंजर जैसी ही दिखती है और इसमें अवतार, साउंड तथा IM एन्वायरमेंट जैसी खूबियाँ मौजूद हैं।

यह सुविधा केवल याहू मेल बीटा प्रयोगकर्ताओं को ही उपलब्ध है जो कि मेरी स्क्रीन रिजोल्यूशन पर सही चलता नहीं, फिर भी ट्राई करने गया लेकिन कोई कॉन्टेक्ट ऑनलाइन था ही नहीं। यदि आपका कोई मित्र ऑनलाइन हुआ तो बाईं तारफ साइडबार में Contacts के साथ लिखा आ जाएगा।

आप में से कोई ट्राई करके अनुभव बताइए।

इस सुविधा बारे सहायता याहू मेल हैल्प में यहाँ उपलब्ध है।



चिप्पियाँ:




23 टिप्पणियाँ

  1. मै याहू का प्रयोग करता नहीं, पर जो करते है, उन्हे जरूर खुशी होगी.

  2. बढ़िया जानकारी. इस प्रतिस्पर्धा में अपना फ़ायदा होता जा रहा है. उधर याहू के हिन्दीकरण पर भी आपको बधाई.

  3. अच्छी खबर है | मैं याहू का प्रयोग करता हूँ इसलिये जानकर खुशी हुई |

  4. @संजय,
    संजय जी मैं भी अब केवल फ्लिकर के लिए ही प्रयोग करता हूँ। बाकी याहू मेल और याहू मैसेंजर दोनों से ही नाता अब टूट गया है।

    @नीरज,
    सही कहा नीरज जी, हाँ याहू मेल का अभी तक जीमेल जैसा हिन्दी इंटरफेस उपलब्ध नहीं है।

    @सोमेश,
    हाँ वो तो परिचर्चा में आपकी आज की पोस्ट पढ़कर ही अन्दाजा हो गया था।

  5. yahoo mail is my best frlend for whole life

  6. hi, this is RAJESH.

  7. hi my name is krishna.roy.
    Its The Last Evening Of 2010.So Wish U A Very Happy Evening.Also Wish U Great Days In 2011 All Upcoming Years In Ur Life, Filled With joy

  8. yahoo ne maire dil mai jagah bana li hai.

  9. Yahoo is my best friend.all the best

  10. HI I AM PIYUSH
    YAHOOMAII IS MY BEST FRIENDS FOR WHOLE LIFE

  11. hi i am piyush
    yahoomail is my best friends for whole life

  12. july 09/07/2011
    hi i am ajit tiwari
    yahoo is the best

  13. AJIT KUMAR TIWARI
    DT.09/07/2011
    9326861865

प्रतिक्रिया करें