ई-पण्डित / ePandit – Hindi Tech Blogsubscribe feedई-पण्डित पर जल्दी ही कुछ नये विषयों पर लेख शुरु होंगे।

ब्लॉगर में टैम्पलेट का बैकअप लेना तथा रिस्टोर करना


How to Backup and Restore Blogger Template

कुछ समय पूर्व मुझे लगा कि शायद ब्लॉगर संबंधी कक्षाओं में पाठकों की रुचि नहीं लेकिन अभी हाल ही में मित्र गिरिराज जी तथा अन्य साथियों द्वारा पूछे गए कुछ प्रश्नों से ब्लॉगर हैकिंग सीरीज दोबारा शुरु करने की प्रेरणा मिली है।

ब्लॉगर टैम्पलेट से किसी भी तरह के पंगे लेने से पहले एक काम करना बहुत आवश्यक है उसका बैकअप लेना। आप लाख तकनीकी दक्ष आदमी हों इसके बावजूद गड़बड़ की आशंका बराबर है, इसके अतिरिक्त गड़बड़ हो जाने पर उसे ठीक करने में जो समय लगेगा वो अलग। अतः कोई भी हैक आजमाने से पहले टैम्पलेट का बैक अप अवश्य लें

पुराने ब्लॉगर में टैम्पलेट का बैकअप लेने हेतु उसे कॉपी करके एक टैक्स्ट फाइल में सेव करना पड़ता था। इसी प्रकार रिस्टोर करने हेतु उसे फाइल से कॉपी कर टैम्पलेट विंडो में पेस्ट करना पड़ता था। लेकिन नए ब्लॉगर में यह काम बिल्कुल आसान हो गया है। टैम्पलेट (XML फाइल) का डाउनलोड लिंक दिया है डाउनलोड करिए तथा रिस्टोर करने के लिए उस फाइल को अपलोड कर दीजिए बस।

१. टैम्पलेट बैकअप करना

ब्लॉगर में लॉगइन करें। डैशबोर्ड में Layout / Edit HTML में जाएं। दर्शाए गए लिंक से टैम्पलेट डाउनलोड करके किसी सुरक्षित स्थान पर सेव कर लें।

२. टैम्पलेट रिस्टोर करना

Layout / Edit HTML में जाएं। वहाँ Upload बटन दिया है। फाइल ब्राउज करके सलेक्ट कर लें तथा अपलोड करें। बस हो गया रिस्टोर।

कुछ अन्य टिप्स

» असल ब्लॉग पर कोई हैक प्रयोग करने से पहले एक टैस्ट ब्लॉग बना लें। पहले उस पर आजमाएं तथा सफल परीक्षण के बाद असल ब्लॉग पर प्रयोग करें।

» कोई हैक प्रयोग करते हुए टैम्पलेट सेव करने से पहले Preview देख लें। संतुष्ट हो जाने पर ही सेव करें।

इसके बाद भी कोई गड़बड़ हो जाएं तो निम्न डिसक्लेमर प्रस्तुत है। :)

डिसक्लेमर: इस चिट्ठे पर बताए गए ब्लॉगर-हैक उनके लिए हैं जिनको पंगे लेना पसंद है। इन पंगों लेने के लिए आप खुद जिम्मेदार होंगे। यदि इन हैक्स के द्बारा आपके चिट्ठे में कोई प्रॉब्लम आती है तो उसका मैं जिम्मेवार नहीं होऊंगा। आप इन्हें आजमाने अथवा न आजमाने के लिए स्वतंत्र हैं।



चिप्पियाँ: ,




7 टिप्पणियाँ

  1. भाई श्रीश,

    अपने को पंगे लेना बहुत पसन्द है! :)

    कई लोग इस बात का अनुमोदन भी कर देंगे.. हा हा.. आजमाया जाएगा आपकी हैक को.

  2. You have still not told how have you addes the code of BOOKMARK before the end of post?

    Manisha

  3. @पंकज,
    बिल्कुल आने वाली क्लासिज में हाजिर रहिएगा।

    @मनीषा,
    मनीषा जी कृपया थोड़ा वक्त दीजिए। दरअसल आजकर दो-एक और चिटठे बनाने में लगा हूँ। इसके अतिरिक्त मैं सभी हैक पर क्रम से क्लास लगाना चाहता हूँ।

  4. आपके गुरु ज्ञान के तले काफी लाभांवित हुआ हूँ…लेकिन आपने बताया नहीं की हेडर पर चित्र कहाँ और कैसे डालेंगे…प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा में…धन्यवाद!!

  5. बढ़िया ज्ञानार्जन कराया, मास्साब. हमारी हाजिरी लगा ली जाये. :)

  6. श्रीश जी बहुत ही उपयोगी जानकरी दी आपने | आपकी पाठशाला में नियमित आना पड़ेगा |

  7. @दिव्याभ,
    दिव्याभ जी, आपके वाली क्लास का नंबर अभी तीसरा है। कल तक लगेगी।

    @उडन तश्तरी,
    आपकी हाजिरी लगा ली गई है जी, पाठशाला में आते वक्त ध्यान रखें आपकी उड़नतश्तरी की आवाज सुनकर बच्चे डर जाते हैं। :)

    @सोमेश सक्सेना,
    आपका स्वागत है सोमेश जी, यह श्रृंखला जारी रहेगी। नियमित आते रहिएगा।

प्रतिक्रिया करें