ई-पण्डित / ePandit – Hindi Tech Blogsubscribe feedई-पण्डित पर जल्दी ही कुछ नये विषयों पर लेख शुरु होंगे।

ब्लॉगर हैक – पेज हैडर संशोधित करना


Blogger Hack Customizing Page Header

साथियों लेकर हाजिर हूँ पहला असली ब्लॉगर हैक। आपके इन्तजार के लिए धन्यवाद। आप लोगों के प्रोत्साहन से ही कक्षा लगाने का मन हुआ।

तो आज की कक्षा में हम जानेंगे कि ब्लॉगर ब्लॉग में पेज हैडर को संशोधित करके ब्लॉग टाइटल तथा ब्लॉग डिस्क्रिप्शन के फॉन्ट बदलना, साइज और रंग बदलना, पेज हैडर से बॉर्डर हटाना आदि।

पेज हैडर से बॉर्डर हटाना अथवा संशोधित करना

ब्लॉगर की कुछ थीम्स जैसे Minima आदि में पेज हैडर पर दो बॉर्डर होते हैं जिनके कारण वह भद्दा दिखाई देता है। इनमें से कम से कम बाहर वाले बॉर्डर को निकाल देना चाहिए।

» टैम्पलेट का बैकअप लें

» बाहर वाला बार्डर संशोधित करना

टैम्पलेट में निम्न कोड ढूंढें।

#header-wrapper {width:660px;margin:0 auto 10px;  border:1px solid $bordercolor;}

यह अलग-अलग टैम्पलेट में थोड़ा भिन्न हो सकता है। अब यहाँ पर यदि आप बॉर्डर पूरी तरह हटाना चाहें तो लाल रंग की लाइन मिटा दें। यदि आप इसकी मोटाई बढ़ाना चाहें तो 1 से बढ़ाकर 2,3 px आदि कर दीजिए। अगर इसे रेखांकित बनाना चाहें तो solid की जगह dotted लिखें। रंग बदलने हेतु $bordercolor की जगह इच्छित रंग का नाम जैसे red, green आदि लिखें।

» अंदर वाला बार्डर संशोधित करना

टैम्पलेट में निम्न कोड ढूंढें।

#header {margin: 5px;  border: 1px solid $bordercolor;  text-align: center;color:$pagetitlecolor;}

बॉर्डर हटाने के लिए लाल रंग वाली लाइन मिटा दें। बाकी ऊपर वाले ही चरण दोहराएं।

Template सेव करने से पहले Preview देख लें, यदि सब वांछित रुप से है तो Save कर लें।

» ब्लॉग टाइटल तथा डिस्क्रिप्शन का रंग बदलना

इसके लिए HTML संशोधित करने की जरुरत नहीं। नए ब्लॉगर में इसके लिए डैशबोर्ड में सुविधा दी गई है। इसके लिए डैशबोर्ड में Template –> Fonts and Colors टैब पर जाएं। बाईं दिए गए ड्रॉपडाउन बॉक्स में से क्रमशः Blog Title Color और Blog Description Color चुनकर दाईं तरफ कलर पैनल में से इच्छित रंग चुन लें। नीचे पेज का प्रिव्यू दिखाई देता है, मनपसंद रंग चुनकर Save Changes कर दें।

» ब्लॉग टाइटल तथा डिस्क्रिप्शन का फॉन्ट संशोधित करना

अब बाईं ओर के ड्रॉपडाउन बॉक्स में से क्रमशः Blog Title Font और Blog Description Font चुनकर दाईं तरफ इच्छित फॉन्ट चुन लें, यहीं पर Bold, Italic आदि करने की सुविधा भी है। फॉन्ट साइज बदलने के लिए Smaller, Larger पर क्लिक करें। प्रिव्यू देखकर Save Changes कर दें।

आगामी कक्षा का विषय

» ब्लॉगर तथा वर्डप्रैस में प्रविष्टियों के अंत में बुकमार्क बटन लगाना
» ब्लॉगर में हैडर में इमेज लगाना



चिप्पियाँ: ,




4 टिप्पणियाँ

  1. सही जा रहे हो, लगे रहो यूँ ही, मौका मिला है आज हम तुम्हारी बोहनी करा देते हैं।

  2. बहुत ही काम की जानकारी दे रहे हैं। हालाँकि हम तो वर्डप्रेस के मैदान में हैं। फिर भी सीख तो हम लेंगे ही।

  3. हाजिर हूँ सर!!!Attendence लगा ले लगता है मेरा कल का क्लास है…तब तक Liesure…

  4. हाजिरी लगा लें, मास्साब!! टाईम टेबल भी नोट कर लिया. बहुत अच्छा रहा यह सबक. साधुवाद.

प्रतिक्रिया करें