ब्लॉगर तथा वर्डप्रैस की प्रविष्टियों के अंत में सिंगल क्लिक सोशल बुकमार्किंग बटन लगाना
मनीषा जानना चाहती हैं कि पोस्ट के अंत में बुकमार्किंग बटन कैसे जोड़ा जाए। सोशल बुकमार्किंग साइटों का इंग्लिश जगत में तो बहुत प्रचार है लेकिन हिन्दी जगत में यह टैक्नोराती तथा डिलीशियस तक ही सीमित है। अब माना आपके पाठकों को आपकी कोई पोस्ट बहुत पसंद आए और वे इसे बुकमार्क करना चाहें तो या तो उन्हें संबंधित साइट की सेवा पर जाकर बुकमार्क करना होगा या फिर उनके ब्राउजर में इसके लिए कोई एडऑन जैसे एक्सटेंशन या बुकमार्कलेट आदि होना चाहिए। अब आप उम्मीद नहीं कर सकते कि ऐसा होगा ही। अतः आप अपने चिट्ठे पर पोस्ट के अंत में इस हेतु लिंक या बटन उपलब्ध करवा सकते हैं।
अब इसके लिए दो तरीके हैं पहला हर एक सर्विस के लिए अलग से लिंक या बटन लगाओ। इसमें उनसब की लेआउट आदि सैट करने का भी झंझट है इसके अतिरिक्त कई सारे बटन भद्दे भी लगते हैं। लेकिन दूसरा और सबसे आसान उपाय यह है कि नैट पर उपलब्ध कुछ ऑल इन वन टाइप बटनों का प्रयोग किया जाए। इस तरीके में आप एक सिंगल बटन अपने टैम्पलेट में लगाएंगे जो कि पोस्ट के अंत में दिखाई देगा। उस पर क्लिक करने से सभी बुकमार्किंग साइटों के लिए लिंक उपलब्ध होंगे। AddThis ऐसी ही एक सेवा है।
AddThis के तीन बटन उपलब्ध हैं। ब्लॉगर तथा वर्डप्रैस के लिए इनके कोड तथा लगाने की विधि नीचे दी गई है।
कॉपी करने के लिए टैक्स्ट बॉक्स में क्लिक करके पहले Ctrl+A दबाएं, फिर Ctrl+C दबाएं।
* पहले टैम्पलेट का बैकअप ले लें।
ब्लॉगर के लिए
ब्लॉगर ब्लॉग की प्रविष्टियों में निम्न बटन लगाने हेतु डैशबोर्ड में Template –> Edit HTML चुनें तथा Expand Widget Templates को चैकबॉक्स को चैक कर दें। इसके बाद टैम्पलेट में निम्न पँक्ति ढूंढें।
<div class='post-footer'>
तथा इच्छित बटन के कोड को ठीक इसके नीचे पेस्ट कर दें। प्रिव्यू देखें बटन पोस्ट के अंत में दिखाई देगा। अंत में Save Template बटन द्वारा सेव कर दें।

<!-- AddThis Bookmark Post Button BEGIN --><div><a expr:href='"http://www.addthis.com/bookmark.php?pub=IDYJ9S5A2YAVI7O4&url=" + data:post.url + "&title=" + data:post.title' target='_blank' title='Bookmark using any bookmark manager!'><img src='http://www.addthis.com/images/button0-bm.gif' width='83' height='16' style='border: 0px; padding: 0px' /></a></div><!-- AddThis Bookmark Post Button END -->

<!-- AddThis Bookmark Post Button BEGIN --><div><a expr:href='"http://www.addthis.com/bookmark.php?pub=IDYJ9S5A2YAVI7O4&url=" + data:post.url + "&title=" + data:post.title' target='_blank' title='Bookmark using any bookmark manager!'><img src='http://www.addthis.com/images/button1-bm.gif' width='125' height='16' style='border: 0px; padding: 0px' /></a></div><!-- AddThis Bookmark Post Button END -->

<!-- AddThis Bookmark Post Button BEGIN --><div><a expr:href='"http://www.addthis.com/bookmark.php?pub=IDYJ9S5A2YAVI7O4&url=" + data:post.url + "&title=" + data:post.title' target='_blank' title='Bookmark using any bookmark manager!'><img src='http://www.addthis.com/images/button2-bm.png' width='160' height='24' style='border: 0px; padding: 0px' /></a></div><!-- AddThis Bookmark Post Button END -->
वर्डप्रैस के लिए
वर्डप्रैस ब्लॉग की प्रविष्टियों में निम्न बटन लगाने हेतु Main Index Template टैम्पलेट में निम्न पँक्ति ढूंढें
< div class="entry">
तथा इच्छित बटन का कोड इस टैग के अंत से ठीक पहले लगाएं तथा टैम्पलेट सेव कर लें।

<!-- AddThis Bookmark Post Button BEGIN --><?php echo "<div><a href=\"http://www.addthis.com/bookmark.php?pub=IDYJ9S5A2YAVI7O4&url=".get_permalink()."&title=".get_the_title($id)."\" title=\"Bookmark using any bookmark manager!\" target=\"_blank\"><img src=\"http://www.addthis.com/images/button0-bm.gif\" width=\"83\" height=\"16\" border=\"0\" /></a></div>"; ?><!-- AddThis Bookmark Post Button END -->

<!-- AddThis Bookmark Post Button BEGIN --><?php echo "<div><a href=\"http://www.addthis.com/bookmark.php?pub=IDYJ9S5A2YAVI7O4&url=".get_permalink()."&title=".get_the_title($id)."\" title=\"Bookmark using any bookmark manager!\" target=\"_blank\"><img src=\"http://www.addthis.com/images/button1-bm.gif\" width=\"125\" height=\"16\" border=\"0\" /></a></div>"; ?><!-- AddThis Bookmark Post Button END -->

<!-- AddThis Bookmark Post Button BEGIN --><?php echo "<div><a href=\"http://www.addthis.com/bookmark.php?pub=IDYJ9S5A2YAVI7O4&url=".get_permalink()."&title=".get_the_title($id)."\" title=\"Bookmark using any bookmark manager!\" target=\"_blank\"><img src=\"http://www.addthis.com/images/button2-bm.png\" width=\"160\" height=\"24\" border=\"0\" /></a></div>"; ?><!-- AddThis Bookmark Post Button END -->
वैसे वर्डप्रैस में शायद इसके लिए Share This आदि नामक कुछ प्लगइन भी उपलब्ध हैं।
क्या सोशल बुकमार्क बटन उपयोगी हैं ?
यह तो हुई इनको लगाने की विधि लेकिन तस्वीर का एक दूसरा पहलू भी है। आपके पाठक जिस बुकमार्किंग सर्विस का प्रयोग करते हैं उन्हें उसका उपयोग करना आता है, उसके लिए आवश्यक प्लगइन, एक्सटेंशन या बुकमार्कलेट उनके पास होगा ही। दूसरी ओर यदि आपकी पोस्ट बुकमार्क किए जाने लायक है तो वह उसे किसी भी तरीके से कर लेंगे और यदि इस लायक नहीं है तो आप चाहे कितने बटन लगाओ नहीं करेंगे।
मैं खुद बहुत समय से ब्लॉगों पर इन बटनों को देखता आ रहा था लेकिन मैंने आजतक इनका उपयोग नहीं किया। जब से डिलीशियस का उपयोग शुरु किया तो इस काम के लिए फायरफॉक्स एक्सटेंशन का प्रयोग करता हूँ।
इस बात से बहुत से ब्लॉगर सहमत हैं। प्रश्न है कि फिर मैं इन्हें क्यों लगाता हूँ। क्योंकि एक तो हिन्दी जगत में अभी इन सेवाओं का इतना प्रचार नहीं दूसरा दिल को खुश रखने का…






















ये झमेला समझ नहीं आया। ये कोड कहाँ डालना पड़ता है।
कहीं नहीं डालना जी, ये तो अपनी प्रयोगशाला में प्रयोग चल रहा है।
ओह! इसका मतलब मैने आपके प्रयोग में खलल डाला। माफ कीजिये जी।
पंडित जी,
मैं कैसे लगाउँ यह Bookmark Tag…
अरे दिव्याभ भाई, ऊपर टाइमटेबल नहीं देखा क्या, ये क्लास कल लगेगी। आज जरा तैयारी चल रही थी। हाँ थोडी़ देर में हैडर वालीक्लास लगने वाली है जिसके बार में आपने काफी दिन पहले पूछा था।
पंडित जी,
क्या आप नये ब्लागर पर पुराने टैम्पलेट में काम करते हैं?
आपने सोशल बुकमार्क के बारे में अच्छा बताया है, मैं भी अपने ब्लाग पर इसको लगाउंगी।
परन्तु मैं नये ब्लागर पर पर हूं और मुझे अभी भी समझ में नही आया कि नये ब्लागर पर कोड को पोस्ट के बाद कैसे लगाना है।
मनीषा
http://hindibaat.blogspot.com
श्रीश जी, मैं यह जानना चाहता हूँ कि आप के चिट्ठे पर साइड बार में जो “हाल की टिप्पणियाँ” है वो कैसे लाया जाता है ?
@मनीषा,
मनीषा जी, ऊपर बताया तरीका नए ब्लॉगर के लिए ही है, आपको यह किसने कहा कि नए ब्लॉगर में टैम्पलेट में HTML संपादन नहीं हो सकता। जैसा मैंने ऊपर कहा है ब्लॉगर में लॉगइन कीजिए। डैशबोर्ड में जाइए और जिस वाले ब्लॉग पर काम करना है के सामने Layout क्लिक कीजिए या फिर लॉगइन करने के बाद ब्लॉग के Navbar (ब्लॉग के सबसे ऊपर जो Bar होता है) में से Customize चुन लीजिए। फिर Template टैब पर क्लिक कीजिए फिर Edit HTML पर। इससे आप HTML टैम्पलेट संपादित कर सकती हैं। बाकी काम ऊपर बताए अनुसार कीजिए।
@सोमेश,
सोमेश जी, इसके लिए फीड का उपयोग किया गया है, एकाध दिन में इसकी भी क्लास लगाते हैं।
धन्यवाद श्रीश, मैने भी इस क्लास का आज फ़ायदा उठा ही लिया, देखें HOMEOPATHY-a new approach , अब एक क्लास और लगाओ जिसमें इस साइट पर दिख रहे तमगे (feeds जैसे My Yahoo, bloglines,google reader) लगाने का तरीका हो
@Dr. Prabhat Tandon,
प्रभात जी खुशी है कि यह कक्षा आपके काम आई। उस साइट पर उपलब्ध फीड बटनों को लगाना कोई खास मुश्किल काम नहीं, लेकिन मैं उन बटनों की बजाय फीडबर्नर को वरीयता देता हूँ। इसके कई फायदे हैं जिन के बारे में किसी दिन चर्चा करुंगा और कक्षा भी लगाऊंगा।