टिप्पणियों में साज सज्जा कैसे करें
Using html and bbcode in Comments
इस पोस्ट का शीर्षक हरिराम जी के प्रश्न से उपजा। उन्होंने यही प्रश्न पूछा था। ये पोस्ट तो लिखनी पेंडिंग थी ही, उनके प्रश्न से शीर्षक भी मिल गया। तो आज की कक्षा में विभिन्न ब्लॉग सेवाओं पर टिप्पणियाँ में साज-सज्जा करना बताया जाएगा।
वर्डप्रैस/वर्डप्रैस.कॉम
» टैक्स्ट को बोल्ड करने के लिए <b> टैग का प्रयोग करें।
उदाहरण: वाह <b>जुगाड़ी जीतू जिन्दाबाद !</b>
जिससे प्राप्त होगा: वाह जुगाड़ी जीतू जिन्दाबाद !
» टैक्स्ट को इटैलिक करने के लिए <i> टैग प्रयोग करें।
उदाहरण के लिए: जगदीश भाई का जादुई <i>आईना</i>
जिससे प्राप्त होगा: जगदीश भाई का जादुई आईना
» टैक्स्ट को अंडरलाइन करने के लिए <u> टैग प्रयोग करें।
उदाहरण: फुरसतिया तो <u>जबरिया</u> लिखै है, उनका कोई का करि है।
परिणाम: फुरसतिया तो जबरिया लिखै है, उनका कोई का करि है।
» हाइपरलिंक डालना।
अक्सर देखता हूँ कि कई टिप्पणीकार टिप्पणियों में हाइपरलिंक न डाल कर सीधे लिंक लिख देते हैं, यह भद्दा भी दिखता है और लिंक पर जाने के लिए कॉपी पेस्ट करके एड्रैस बार में डालना पड़ता है। इसकी बजाय हाइपरलिंक डालना ज्यादा सुन्दर लगता है, इसके अतिरिक्त उसे क्लिक करने पर सीधे लिंक खुल जाता है।
हाइपरलिंक डालने के लिए निम्न कोड का प्रयोग करें।
<a href=http://example.com>लिंक टैक्स्ट</a>
उदाहरण: आजकल <a href=http://girionline.com/blog>कविराज</a> गद्य भी खूब लिख रहे हैं।
परिणाम: आजकल कविराज गद्य भी खूब लिख रहे हैं।
यदि आप चाहें तो इसमें डिस्क्रिपशन भी डाल सकते हैं।
उदाहरण: कल तरुण भैया बोले कि आलोक तो <a href=http://www.readers-cafe.net/nc/?p=130 title=”तरुण का आलोक पर निठल्ला चिंतन”>नौ दो ग्यारह हो गए</a>।
परिणाम: कल तरुण भैया बोले कि आलोक तो नौ दो ग्यारह हो गए।
(लिंक पर माउस प्वाइंटर लाकर देखिए)
» संदर्भ (quote) देने के लिए निम्न कोड प्रयोग करें।
<blockquote>संदर्भ टैक्स्ट</blockquote>
उदाहरण:
फुरसतिया जी कहते हैं,
<blockquote>बिना टिप्पणी के पोस्ट विधवा की सूनी मांग की तरह होती है।</blockquote>
परिणाम:
फुरसतिया जी कहते हैं,
बिना टिप्पणी के पोस्ट विधवा की सूनी मांग की तरह होती है।
Quote किए गए टैक्स्ट का लुक अलग अलग थीम पर निर्भर करता है।
अन्य भी कुछ टैग हैं पर वो खास उपयोगी नहीं।
ब्लॉगर
ब्लॉगर अन्य चीजों में जहाँ उदार है टिप्पणियों के मामले में कंजूस है। केवल तीन HTML टैग उपलब्ध हैं <b>, <i> और <u> उनके लिए Syntax वही है जो ऊपर बताया है।
बाकी Quote करने के लिए तो टैग उपलब्ध है नहीं। अतः इसके लिए संदर्भ किए जाने वाले टैक्स्ट को डबल कोट्स (”) में लिखें तथा <b> और <i> टैग का प्रयोग करें। टैग का प्रयोग करते हुए ध्यान रखें जो टैग पहले शुरु किया है वही पहले बंद भी करना है।
उदाहरण:
किसी ने सच ही कहा है:
<b><i>”जीतू भाई से नेट पर पंगे लेना खतरे से खाली नहीं।”</i></b>
परिणाम:
किसी ने सच ही कहा है:
“जीतू भाई से नेट पर पंगे लेना खतरे से खाली नहीं।”
यदि थोड़ा और ईस्टाइल मारना है तो निम्न कोड प्रयोग करें। इस कोड से एकदम सही संदर्भ चिन्ह (quotation marks) छपेंगे।
उदाहरण:
किसी ने सच ही कहा है:
<b>“<i rel=”cquote”>जीतू भाई से नेट पर पंगे लेना खतरे से खाली नहीं।</i>”</b>
परिणाम:
किसी ने सच ही कहा है:
“जीतू भाई से नेट पर पंगे लेना खतरे से खाली नहीं।”
जूमला
निरंतर तथा तरकश आदि जूमला द्वारा संचालित साइटें टिप्पणियों में bbcode का प्रयोग करती हैं।
» टैक्स्ट को बोल्ड करने के लिए
उदाहरण: निरंतर विश्व की [b]पहली ब्लॉगजीन[/b] है।
परिणाम: निरंतर विश्व की पहली ब्लॉगजीन है।
» टैक्स्ट को इटैलिक करना
उदाहरण: निरंतर का [i]नया विशेषांक[/i] पढ़िए।
परिणाम: निरंतर का नया विशेषांक पढ़िए।
» टैक्स्ट को अंडरलाइन करना।
उदाहरण: लिनक्स एक [u]मुक्त स्त्रोत[/u] सॉफ्टवेयर है।
परिणाम: लिनक्स एक मुक्त स्त्रोत सॉफ्टवेयर है।
» टैक्स्ट को स्ट्राइक करना।
इससे टैक्स्ट को काटे जाने का लुक आता है। इसका प्रयोग भूल सुधार दर्शाने हेतु किया जाता है।
उदाहरण: विंडोज विस्टा के लिए न्यूनतम [s]१ जीबी [/s] ५१२ एमबी रैम चाहिए।
परिणाम: विंडोज विस्टा के लिए न्यूनतम १ जीबी ५१२ एमबी रैम चाहिए।
» हाइपरलिंक डालना।
उदाहरण: निरंतर तथा तरकश [url=http://joomla.org]जूमला[/url] द्वारा संचालित हैं।
परिणाम: निरंतर तथा तरकश जूमला द्वारा संचालित हैं।
» इमेज लगाना।
जूमला संचालित साइटों में आप टिप्पणी में इमेज भी लगा सकते हैं।
उदाहरण: [img]http://img272.imageshack.us/img272/5563/battingeyelashes6pt.gif[/img]
परिणाम: 
» संदर्भ देना।
उदाहरण:
गालिब ने क्या खूब कहा है:
[quote]हुस्न वाला हो और वफा करे, ये मुमकिन नहीं इस जहाँ में[/quote]
परिणाम:
गालिब ने क्या खूब कहा है:
हुस्न वाला हो और वफा करे, ये मुमकिन नहीं इस जहाँ में
स्माइली लगाना
उपरोक्त सभी सॉफ्टवेयरों में स्माइली का प्रयोग करने संबंधी यह पोस्ट पढ़ें।
पाठकों से
» कृपया कोई गलती हो अथवा कोई चीज रह गई हो तो बताएं।
» ‘लुक’ के लिए कोई हिन्दी शब्द हो सकता है।
» ब्लॉगर में quote करने के लिए दूसरे वाले कोड में टैक्स्ट को बड़ा करने के लिए कोई तरीका है।






















वाह! ई-पण्डित जी! मान गए गुरु आपको! किन्तु गुरु-दक्षिणा में एकलव्य के दाहिने हाथ का अंगूठा तो नहीं माँग लेंगे न?
मेरे कई स्वालों का हल निकल आया, धन्यवाद आपका ई पंडित उर्फ ग्रूदेव और आपको होली की शुभकामनाएं
मास्स्स्स्साब, सच में धन्यवाद।
बहुत सी उलझने सुलझा दी आपने
मुझे तो कुछ भी समझ में नहीं आया भाई, ना तो बोल्ड करना, ना इटैलिक करना और ना ही हाइपरलिंक करना। यार होली के माहोल में ऐसी पोस्ट लिखोगे तो कैसे समझ में आयेगी? दस दिन बाद फिर से पढ़ूँगा शायद कुछ समझ में आ जाये
वैसे संभवतया: ब्लॉगर में अण्डरलाईन टैग काम नहीं करता, फिर भी आप एक बार चैक कर लिजियेगा
, अपन तो अभी टून हैं 
धन्यवाद श्रीश.बहुत ही उपयोगी जानकारी के .अब कुछ ऐसा उपाय बताइये कि इसे जब भी ज़रूरत पडे देख सकूँ.
वाह! आपने तो सारी समस्याएँ हल कर दीं।
हूँ इस बार वाकई काम की चीजें ढ़ूंढ़ लाये हो मास्टर
मैं अब तक HREF=”http://www.nahar.wordpress.com” REL=”nofollow”>॥दस्तक॥ (शुरुआती और अन्तिम (a)(/a) हटा दिया हैं नहीं तो सिर्फ लिंक दिखेगा, कोड नहीं) वाला लोड इस्तेमाल करता रहा हूँ, अब आपके बताये वाला कोड भी कर देखता हूँ।
काम की बातें हैं….बंधु आप ब्लॉगर के हेडर में इमेज लगाना बताने वाले थे, उसका क्या रहा।
@हरिराम,
हरिराम जी दक्षिणा यही है कि आप हमें हिन्दी कम्प्यूटिंग की जानकारी देते रहिए।
@Shuaib,
धन्यवाद शुएब भाई, आपको भी होली की शुभकामनाएं। दुबई में होली कैसी रही बताना।
आप गुरु को ग्रू क्यों लिखते हैं ?
@संजीत त्रिपाठी,
शुक्रिया संजीत जी।
@गिरिराज जोशी,
हम्म कविराज होली का खूब रंग चढ़ा है। कोई बात नहीं जी द्स दिन बाद फिर से पढ़ना।
हाँ अंडरलाइन टैग नहीं चलता, गलती से ‘a’ की जगह ‘u’ लिखा गया। सुधार दिया है, धन्यवाद !
@पूनम मिश्रा,
पूनम जी इसका लिंक साइडबार में डाल दूँगा। दूसरा काम यह हो सकता है कि आप इस पोस्ट को ब्राउजर/डिलीशियस पर बुकमार्क कर लें।
@अतुल शर्मा,
शुक्रिया अतुल जी !
@सागर चन्द नाहर,
सागर भाई बाकी कोड तो वही है बस आप REL=”nofollow” मत प्रयोग किया कीजिए। विस्तार से बाद में बताऊंगा, फिलहाल यह समझिए कि इसे न लगाना गूगल सर्च के लिए फायदेमंद है।
@मसिजीवी,
मसिजीवी भाई हैडर वाली पिछली क्लास में हाजिरी कम देख कर मुझे लगा कि छात्रों की उसमें रुचि नहीं, लेकिन अब आपने कहा है तो दो-चार दिन में जरुर लगाएंगे क्लास।
बहुत ज्ञान वर्धक बाते हैं पर मासी जी से मैं सहमत हूँ क्या हुआ ब्लागर के हेडर पर तस्वीर बाली कक्षा का…यह मेरे बहुत काम आयेंगी यहीं आजमाता हूँ।प्रश्नों के उत्तरDivine Indiaपर आज दे दिये हैं।
ज्ञानवर्धक !! बधाई!!
-होली की मुबारकबाद!!
होली की बहुत -2 शुभकामनायें!
वर्ड्प्रेस मे कमेन्ट करते समय blockquote का कोड अक्सर काम नही करता , शायद श्रीश आपको याद हो कि आपकी वर्ड प्रेस की एक दो पोस्ट पर मैने blockquote करते हुये कमेन्ट दिये थे लेकिन वह blockquote नही हुये।
@Dr. Prabhat Tandon,
प्रभात जी वर्डप्रैस में blockquote बिल्कुल काम करता है, आपने दरअसल HTML की जगह BBCode प्रयोग किया था। ऊपर दिया कोड अपने ब्लॉग पर ट्राई करके देखिए।
जब ऐसी पोस्ट देखता हूँ और उनका मसाला देखता हूँ तो अधिकतर मुझे बड़ी निराशा और खीज होती है(बुरा मत मानिएगा)। इन दोनों का कारण यह है कि अधिकतर पोस्ट(इस पोस्ट को मिला कर) गलत बातें बताती हैं और जो लोग अन्जान होते हैं वे इन्हीं गलत आदतों को अपनाते हैं।
[b][/b] टैग([] की जगह <> पढ़ें) की बजाय तथा [i][/i] टैग([] की जगह <> पढ़ें) के स्थान पर का प्रयोग होना चाहिए, अब स्टैन्डर्ड यही है। ब्लॉगर वैसे तो गूगल वालों का है लेकिन आज भी बरसों पुरानी और obsolete हो चुकी चीज़ को प्रयोग कर रहा है और करवा रहा है, यह देख कोफ़्ट भी होती है।
इसी प्रकार आपकी पोस्ट में एक त्रुटि है। आपने जहाँ लिन्क लगाना बताया है वहा लिन्क पते को double quotes में डालिए, यानि कि
[a href=http://www.google.com/]Google[/a]
के स्थान पर
[a href="http://www.google.com/"]Google[/a]
होना चाहिए।
सागर भाई बाकी कोड तो वही है बस आप REL=”nofollow” मत प्रयोग किया कीजिए। विस्तार से बाद में बताऊंगा, फिलहाल यह समझिए कि इसे न लगाना गूगल सर्च के लिए फायदेमंद है।
इसे न लगाना सर्च के लिए कोई फ़ायदेमन्द नहीं है!! यूँ कहिए कि इससे जिस वेबसाईट पन्ने को लिन्क किया जाता है उसका रूतबा(पेजरैन्क) गूगल की नज़र में नहीं बढ़ता, यानि कि गूगल उस लिंक से उस पते पर जाकर उसको नहीं देखेगा। अब यह गूगल ने स्पैम से निजात पाने के एक तरीके के रूप में इसको चलाया था। वर्डप्रैस और ब्लॉगर पर की गई प्रत्येक टिप्पणी में यह अपने आप जुड़ जाता है, आप इसे हटा नहीं सकते यदि आपने अपना वर्डप्रैस ब्लॉग स्वयं होस्ट नहीं किया हुआ है, ब्लॉगर में तो कोई गुंजाईश ही नहीं है।
मेरी पिछली टिप्पणी में ब्लॉगर मेरे HTML टैग को खा गया तो वह भाग पुनः लिख रहा हूँ।
निम्न में [] की जगह <> पढ़ें
[b][/b] टैग की बजाय [strong][/strong] तथा [i][/i] टैग के स्थान पर [em][/em] का प्रयोग होना चाहिए, अब स्टैन्डर्ड यही है।
मैंने सीख लिया
धन्यवाद
आओं देखें आज क्यों और कैसे ?विज्ञान मे क्या हलचल है
आओं देखें आज विज्ञान गतिविधियाँ मे क्या हलचल है
बहुत सुन्दर पोस्ट। बधाई स्वीकार करें। मजा आ गया , वाह वाह, ऐसे ही लिखते रहें। साधुवाद!
पण्डित जी आभार इस जानकारी के लिये।