ई-पण्डित / ePandit – Hindi Tech Blogsubscribe feedई-पण्डित पर जल्दी ही कुछ नये विषयों पर लेख शुरु होंगे।

पीडीएफ फाइल को वर्ड, टैक्स्ट तथा एचटीएमएल में बदलना


Convert PDF to Word, Text and HTML

कुछ समय पहले सृजनशिल्पी जी ने पीडीएफ फाइल को वर्ड में बदलने हेतु सॉफ्टवेयर पूछा था। पीडीएफ को अन्य डॉक्यूमेंट फॉर्मेट में बदलने हेतु मैं कुछ सॉफ्टवेयर का प्रयोग कर चुका हूँ जिनमें से मुझे निम्न वाले बेहतर लगे।

पीडीएफ से वर्ड में बदलना
इस कार्य हेतु एक टूल है Easy PDF to Word Converter यह पीडीएफ को RTF वर्ड फॉर्मेट में बदलता है। एक साथ कई फाइलों का कन्वर्जन किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त इसमें अन्य भी कई फीचर हैं। अन्य टूल्स के मुकाबले इसने कन्वर्जन में फॉर्मेटिंग बेहतर तरीके को बरकरार रखा। इंस्टाल करते वक्त यह नैट से कुछ फाइलें डाउनलोड करता है।

होमपेज
डाउनलोड

अन्य कुछ टूल हैं: PDF to Word, PDF Ripper, Solid Converter PDF आदि।

इनमें से PDF to Word मैंने प्रयोग किया हुआ है लेकिन उसमें फॉर्मेटिंग गड़बड़ा गई थी। उपरोक्त सभी टूल शेयरवेयर हैं। इस हेतु कोई मुफ्त टूल मझे मिला नहीं, क्या आप में से कोई बता सकता है।

पीडीएफ से वर्ड में बदलने का एक और फायदा है कि कई बार कुछ पीडीएफ फाइलें पासवर्ड से सुरक्षित होती हैं जिससे आप उनसे टैक्स्ट कॉपी नहीं कर सकते। लेकिन इन टूल्स द्वारा वर्ड में बदलने के पश्चात ऐसा किया जा सकता है।

पीडीएफ से टैक्स्ट में बदलना
इसके लिए Easy PDF to Text Converter नामक टूल मुफ्त उपलब्ध है। स्वाभाविक है कि इसका प्रयोग आप तभी करना चाहेंगे यदि आपको सिर्फ टैक्स्ट ही बदलना है इमेज आदि नहीं ।

होमपेज
डाउनलोड

पीडीएफ से एचटीएमएल में बदलना
उपरोक्त कंपनी का ही Easy PDF to HTML Converter नामक शेयरवेयर टूल इस कार्य हेतु उपलब्ध है। इसे मैंने प्रयोग करके नहीं देखा है।

होमपेज
डाउनलोड








6 टिप्पणियाँ

  1. If you have linux, you can do that easily in KWord.

  2. बहुत उपयोगी जानकारी। क्या हिन्दी फोंट्स वाले टेक्स्ट में भी यह ठीक से काम करता है? मैंने एक बार कोशिश की थी, लेकिन अंग्रेजी में तो ठीक से कंवर्ट हुआ, पर हिन्दी में नहीं।

    कोई साथी इसके लिए मुफ्त और कारगर सॉफ्टवेयर का लिंक दे सकें तो मेहरबानी होगी। चिट्ठाकार पर भी इस विषय में चर्चा हुई थी, लेकिन किसी ने लिंक नहीं दिया था।

  3. भई आपने तो ये बहुत ही अच्छी जानकारी दी है. इस software की कामी मुझे हमेशा ही खलती थी. जब मै css, java script और php आदि कि books पड़्ता था. जो pdf format मे होती थी.
    (गनेश यादव)

  4. @Raag,
    राग जी धन्यवाद! आपकी दी जानकारी को पोस्ट में जोड़ दिया है।

    @Srijan Shilpi,
    सृजनशिल्पी जी, हिन्दी में मैंने अभी प्रयोग करके देखा नहीं, उसके बाद ही कुछ कह सकूंगा।

    हाँ मुफ्त सॉफ्टवेयर की तलाश मुझे भी है।

    @गणेश यादव,
    गणेश जी वैसे पढ़ने के लिहाज से तो पीडीएफ ही सही रहता है, पर टैक्स्ट संपादन की आवश्यकता होने पर उसे वर्ड में बदल लेना चाहिए।

  5. बुलजिप पीडीएफ़ है ही, रवि रतलामी जी ने बताया था।

  6. चन्दन जी बुलजिप पीडीऍफ वर्ड आदि से पीडीऍफ बनाने के लिये है जबकि यह औजार उल्टा काम करता है यानि पीडीऍफ से वर्ड।

प्रतिक्रिया करें