विंडोज विस्टा की हार्डवेयर रिक्वायरमेंटस
काफी दिनों से अपने सिस्टम को अपग्रेड करने के चक्कर में हूँ, अपग्रेड करते हुए विंडोज विस्टा को ध्यान में रखना चाहता था क्योंकि कुछ समय बाद हो सकता है उसे प्रयोग करुं। तो विंडोज विस्टा की ग्राफिक्स रिक्वायरमेंट्स जानने के लिए गूगल बाबा के साथ बहुत जगह गया। सब जगह अलग अलग बात, बहुत कन्फ्यूजन है। अंत में सोचा कि यार जिसकी दुकान की चीज है उसी से क्यों न पूछ जाए तो जी माइक्रोसॉफ्ट की साइट पर कुछ समय बिताया तो निम्न जानकारी मिली।
माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज विस्टा की हार्डवेयर रिक्वायरमेंट्स के संबंध में बहुत दिनों तक सस्पेंस रखा, लोग बाग कयास ही लगाते रहे अंत में जारी भी की तो अलग तरीके से। अब तक विंडोज की हार्डवेयर आवश्यक्ताएं दो तरह की होती थी – मिनिमम और रिकमेंडिड। लेकिन इस बार माइक्रोसॉफ्ट ने दो नाम से जारी की हैं – विंडोज विस्टा केपेबल पीसी तथा विंडोज विस्टा प्रीमियम पीसी। अब इन नामों को लेकर शुरु में कुछ दिन भ्रम रहा लेकिन दरअसल ये वही चीजें हैं मिनिमम और रिकमेंडिड।
माइक्रोसॉफ्ट की साइट पर इस बारे में जानकारी यहाँ पर दी गई हैं।
मिनिमम रिक्वायरमेंट (विंडोज विस्टा केपेबल पीसी)
» ८०० मेगा हर्टज प्रोसेसर
» ५१२ एमबी रैम
» डायरेक्ट एक्स ९ सक्षम ग्राफिक्स प्रोसेसर
रिकमेंडिड रिक्वायरमेंट्स हैं (विंडोज विस्टा प्रीमियम पीसी)
» १ गीगा हर्टज प्रोसेसर (३२ अथवा ६४ बिट)
» १ जीबी रैम
» १२८ एमबी मेमोरी युक्त डायरेक्ट एक्स ९ सक्षम ग्राफिक्स कार्ड
» ४० जीबी हार्ड डिस्क १५ जीबी फ्री स्पेस के साथ
» डीवीडी रोम ड्राइव
» ऑडियो आउटपुट
» इंटरनेट सुविधा
अब जैसा कि कहा जा रहा है कि विंडोज विस्टा के लिए बहु उन्नत हार्डवेयर चाहिए तो यह सत्य नहीं है। चल तो विस्टा मिनिमम रिक्वायरमेंट्स में भी सकती है लेकिन ऐरो ग्लास फीचर नहीं चलेगी जो कि विंडोज विस्टा का प्रमुख आकर्षण है।
ऐरो ग्लास फीचर क्या है ?
ऐरो विंडोज विस्टा में नया यूजर इंटरफेस है, इसके लिए हाई एंड ग्राफिक्स रिक्वायरमेंट्स पूरी की जानी चाहिए (प्रीमियम वाली) ऐरो ग्लास में पारभाषी (translucent) विंडोज होती हैं तथा डायलॉग बॉक्स उभरते हुए खुलते हैं पहले छोटे फिर बड़े होते जाते हैं।
नीचे चित्र नं १ में ऐरो ग्लास तथा चित्र नं २ में सामान्य ऐरो इंटरफेस दिखाया गया है।
चित्र – १ (चित्र को बड़ा और सपष्ट देखने के लिए उस पर क्लिक करें)
चित्र – २ (चित्र को बड़ा और सपष्ट देखने के लिए उस पर क्लिक करें)
(तस्वीरें साभार: माइक्रोसॉफ्ट.कॉम)
ऐरो ग्लास चलाने के लिए आपके ग्राफिक्स कार्ड में Longhorn Display Driver Model (LDDM) होना चाहिए जो कि कम से कम ६४ एमबी तथा रिकमेंडिड तौर पर १२८ एमबी मेमोरी युक्त हो। इसके अतिरिक्त वह डायरेक्ट एक्स ९ एपीआई को पूरी तरह से सपोर्ट करता हो।
कुल मिलाकर विंडोज विस्टा केपेबल पीसी में भी विंडोज विस्टा को चलाया जा सकता है परंतु पूर्ण आनंद लेने के लिए आपके पास विंडोज विस्टा प्रीमियम रेडी पीसी होना चाहिए।
मेरे लिए इसका क्या मतलब हुआ ? मेरे पास सेलरॉन १ गीगाहर्टज प्रोसेसर, १२८ एमबी रैम तथा ६० जीबी हार्डडिस्क युक्त पीसी है। अगर प्रीमियम के हिसाब से अपग्रेड करुं तो मेरी पेंट उतर जाएगी, अतः केपेबल के हिसाब से अपग्रेड करने की सोचा है, मुझे रैम ५१२ एमबी करने की जरुरत है जिससे कि चला कर संतोष तो किया जा सके क्या पता कल विस्टा ही स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग सिस्टम बन जाए।
अब जरा आपका सुझाव चाहिए। वर्तमान में मेरे मदरबोर्ड में रैम के दो स्लॉट हैं जिनमें से एक में १२८ एमबी का कार्ड लगा है। मेरा कंप्यूटर वाला नई ५१२ एमबी मेमोरी लगभग ३००० रुपए की बता रहा है, उसका कहना है कि मैं २५६ एमबी की दो पुरानी रैम लगा लूं जो कि मुझे लगभग २००० रुपए की पड़ जाएंगी। बाकी मेरी १२८ एमबी रैम के बदले वह केवल २०० रुपए की कटौती करेगा क्योंकि नई १२८ एमबी रैम ५०० रुपए की है। मुझे लगता है कि २०० रुपए में देने की बजाय उसे लगे रहने देना चाहिए।
अब समस्या यह है कि मुझे रैम ५१२ एमबी करनी है। २५६ की दो पुरानी लगाऊं जो कि २००० की पड़ेगी तो मेरी मौजूदा १२८ एम बी वाली बेकार हो जाएगी। दूसरा रास्ता है कि ३००० की एक स्लॉट में ५१२ एमबी लगाऊं और दूसरे में १२८ लगी रहने दूं, इस तरीके में मुझे १००० रुपए अधिक देने होंगे।
कृपया सुझाव दीजिए की कौन सा विकल्प चुनूं ?
संबंधित कड़ियाँ
विंडोज विस्टा पर हिन्दीमयी प्रथम नजर
























आप अगर 256 की दो RAM लगाते हैं तो आपके 2000/- खर्च होते हैं और 500/- वाली 128 की RAM बेकार पड़ी रहती है, इसलिये मेरे सुझाव से ज्यादा बेहतर होगा कि आप 512 की एक RAM लगा लेवें। 1000/- ही ज्यादा खर्च होंगे, पर पाँचसौ बच भी तो रहे हैं 128 वाली RAM के रूप में उसे आप दूसरी स्लॉट में लगा लेवें इससे आपकी RAM अब 640 हो जायेगी जो विस्टा के लिये अच्छी रहेगी।
देखा गया है कि 256 की दो रैम की बजाय 512 की एक रैम ज्यादा कार्यक्षम होती है।
हाँ और आप को 256X2 की जो रैम दुकानदार दे रहा है वह पुरानी है और 512 वाली नई!
256X2 वाली पुरानी रैम कि क्या गारंटी की वह कब तक काम करेगी और करेगी तो पूरा करेगी?
इन मामलों में पुरानी चीजें लेने से अच्छा है कि थोड़ा रुक कर या थोड़ा बजट बढ़ा कर नई चीज ही ली जाये।
देखो मास्साब, अपन तो यही कहेंगे कि नया 512 का एक रैम लो, क्योंकि 256 कि दो पुरानी लगाओगे तो एक तो पुरानी फ़िर पार्टीशन वाली बात।
बेहतर यही है कि एक नया 512 का रैम डालो
श्रीश, पैसे का जोड तुम करो लेकिन तुम्हें इतना बता देता हूँ कि RAM हमेशा एक साईज के जोडे में या अकेले पूरी साईज की लगाना यानि कि जो तुम १२८ वाली पुरानी रखने की सोच रहे हो वो मत करना। या तो २५६ वाली २ लगाओ या फिर ५१२ वाली एक। ५१२ वाली एक स्लाट में और १२८ दूसरी स्लाट में कभी मत लगाना। दुकानदार को बोलना कि कंपैटेब्लेटी चैक करले लगाने से पहले लेकिन अगर तुम ने एसंबेल करवाया है तो फिर ये दूसरी कहानी है।
मेरे पास १ एम बी है, मै निश्चिंत हूँ.
बाकि आप देखो.
समीर जी शायद आपका मतलब १ जी बी से होगा, १ एम बी तो होती ही नही
तरूण भाई, कोई आवश्यक नहीं कि RAM के सभी मॉड्यूल एक ही क्षमता और साइज़ वाले हों। मिसमैच वाले भी चल जाते हैं। मेरे एक मित्र ने मेरे कहने पर अभी अपने कंप्यूटर की RAM बढ़वाई है, उसके यहाँ पहले 128MB लगी हुई थी, उसने 1GB की और लगवा ली है, यानि कि अब 128MB + 1GB लगी हुई है और मस्त चल रही है।
वाह सलाह लेने का यही फायदा है सागर भाई ने बहुत प्रैक्टिकल सलाह दी। अब तरुण भाई बोलते हैं अलग अलग साइज की नहीं चलेगी, अमित बोलते हैं चलेगी। क्या सही है :०
मीनवाइल एक नया लोचा हो गया है इधर सब्बी लोग बोलते हैं एसडी रैम ५१२ नहीं मिलेगी, २५६ के दो लगवा लो, यानि कि मुझे अपनी १२८ एमबी से हाथ धोना ही पड़ेगा।
श्रीश जी,
तरुण जी ने सही सलाह दी है, साथ ही अमित जी ने जो कहा वह भी अक्सर ठीक होता है। पर सदा ही भिन्न प्रकार की RAM काम कर जाये, यह नहीँ कहा जा सकता – Motherboard पर यह निर्भर करेगा, और भी अन्य parameters हो सकते हैं परंतु यह ज़रूर कहा जा सकता है, कि matching RAM तो सामान्यत: ठीक चलेगी ही। अब इन दोनों को मिला कर समझें तो यही अनुकूल होगा कि 128 की हटा कर 512 या अधिक की एक, अथवा एक ही प्रकार और निर्माता, मॉडल की RAM ले लें। तरुण जी की दूसरी सलाह – कि यदि संभव हो तो ऐसा करें कि ऐसे विक्रेता से यह खरीदें कि RAM के ठीक होते हुए भी, आपके कम्प्यूटर पर चलाने पर कोई समस्या होने पर वापस हो सके। मैं भी सदा से Matching RAM प्रयोग करता रहा हूँ – केवल अभी ही 10 दिन पहले अपने कम्प्यूटर में दो भिन्न प्रकार की RAM लगवाई थी – पर उपदेश कुशल बहुतेरे। परंतु यह अभी भी Approval पर है और कोई समस्या होने पर वापस हो जायेगी।
इस बारे में अभी और भी कुछ लिखना चाहता था, पर टिप्पणी बहुत बड़ी हो जाती, तो शायद इस पर कभी पोस्ट लिखूँ।
तकनीकी सलाह तो मेरे पास कुछ नही है लेकिन मेरा कम्पयूटर भी सेलरोन 2.53 Ghz और 256 Ram है, अगर आप के कम्पयूटर मे विस्टा चल जाये तो बताइयेगा, मै भी आजमा के देखूगाँ, और मजे की बात यह है कि विस्टा अल्टिमेट की original Dvd मेरे एक करी्बी दोस्त के पास है जो 10 कम्पयूटर पर लोड हो सकती है और अब तक 4 कम्पयूटर पर लोड करके activate भी हो चुकी है। मै भी इस चक्कर मे हूँ ले्किन सेलरोन होने के कारण अभी तक रुका हूँ।
हर मशीन में कम से कम 1 Gb रैम होना चाहिये
उससे कम में मशीन उपयोग करने का कोई मतलब नहीं.
और रैम तो अब सस्ता हो गया है श्रिश जी !!
अपग्रेड कीजिये अपने मशीन को !