इंडिया ब्लॉग्स में हिन्दी चिट्ठे
आज काफी दिनों बाद अपना स्टैटकाउंटर चैक करने गया तो देखता हूँ कि एक इनकमिंग लिंक आ रहा है Labnol.Org से। सो अधिक जानकारी लेने लिंक पर गया।
प्रसिद्ध (तम) भारतीय ब्लॉगर अमित अग्रवाल ने इंडिया ब्लॉग्स नाम से भारतीय ब्लॉगों की एक सूची बनाई है। इसमें विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत सर्वाधिक पढ़े जाने वाले ब्लॉग रखे गए हैं।
इनमें से कुछ नामों से तो मैं परिचित था जैसे अमित वर्मा, ग्रेटबॉन्ग, ओम मलिक, इंडीकास्ट तथा देसीपंडित। पर बहुत से ब्लॉग/ब्लॉगर ऐसे हैं जिनके बारे में इस सूची से पता लगा। हर श्रेणी में संबंधित विषय के बहुत से अच्छे चिट्ठे शामिल हैं। यद्यपि सूची किस आधार पर बनाई गई है इसका उल्लेख नहीं है, लेकिन यह तय है कि सूची में मौजूद सभी ब्लॉग संबंधित श्रेणी के बेहतरीन ब्लॉग हैं।
हिन्दी चिट्ठों के लिए एक अलग श्रेणी है।
जिसमें नुक्ताचीनी, रविरतलामी जी, मेरा पन्ना, फुरसतिया, उड़नतश्तरी, ई-पंडित और अमित गुप्ता आदि शामिल हैं। सूची में अपना नाम देखकर आश्चर्यमिश्रित प्रसन्नता हुई। यद्यपि इस सूची में कुछ और उल्लेखनीय नाम नहीं हैं लेकिन चूंकि यह वर्जन १.० है अतः उम्मीद है कि अगले वर्जन में कुछ और ब्लॉग शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त अमित गुप्ता के हिन्दी ब्लॉग की बजाय उनका इंग्लिश ब्लॉग इस सूची में स्थान पाने का अधिक हकदार था।
हाँ एक बात अवश्य है कि किसी भी अन्य श्रेणी में हिन्दी का कोई ब्लॉग जगह बना पाने में नाकामयाब रहा। या तो हिन्दी को भाषा के तौर पर अलग श्रेणी में रखा गया या फिर कोई ऐसा ब्लॉग बनाने वाले की नजर में नहीं आया, यदि ऐसा है तो यह शोचनीय है।
अब साथी इस सूची का पोस्टमार्टम तो करेंगे ही लेकिन यह तय है कि इससे कई सर्वश्रेष्ठ ब्लॉगों के बारे में जानकारी मिलती है। साथ ही यह चूंकि पहला संस्करण है तो उम्मीद है कि आगे इससे और भी बेहतरीन ब्लॉगों के बारे में पता चलेगा।























श्रीश, बधाई हो बस ऐसे ही लिखते रहो। एक बार फिर बधाई
बधाई हो! आप जैसे होनहार वीरवान के चिकने पात तो पहले से ही दिख गए थे।
हमारी भी बधाईयाँ स्वीकार करें।
bahut badhai bhai
बधाई स्वीकार करें
।
इसके अतिरिक्त अमित गुप्ता के हिन्दी ब्लॉग की बजाय उनका इंग्लिश ब्लॉग इस सूची में स्थान पाने का अधिक हकदार था।
अरे भई वो अंग्रेज़ी ब्लॉग लगभग एक वर्ष से वीरान पड़ा है, पिछले वर्ष मई के आसपास उस पर आखिरी पोस्ट लिखी थी!!
आपको बहुत बहुत बधाई। ऐसे ही अच्छा लेखन करते रहिये।
मनीषा
hindibaat.blogspot.com
बढ़िया है, बहुत बधाई.
श्रीश भाई,
मेरी ओर से भी बधाई स्वीकारे…।
बधाई.. लगे रहो दादा.
पहले खुश हो लो बधाई।
पर वह सूची मॉडरेटिड विकी पद्धति से तैयार है आज ही तीन और नाम जुड़ गए हैं- सृजन, मसिजीवी, और रमन
आप चाहें तो 100-50 और जोड़ लें।
वैसे सूचना के लिए बधाई। पर यह इंउिया ब्लाग्स से नया लिंक टैक्नाराटी की दिलचस्पी का क्यों नहीं, उस पर दर्ज नहीं हो रहा।
वाह जी, इसी बहाने आपने कुछ लिखा. बहुत बधाई.
एक बार इस लिस्ट के बारे में रवि रतलामी जी की पोस्ट आई थी काफी पहले.