ई-पण्डित / ePandit – Hindi Tech Blogsubscribe feedई-पण्डित पर जल्दी ही कुछ नये विषयों पर लेख शुरु होंगे।

बुकमार्क कीवर्ड – वैबसाइटों को फटाफट खोलने का बेहतरीन तरीका


Using bookmark keyword, nickname in Firefox and Opera to open websites with a single click.

हम लोग विजिट की गई साइटों को याद रखने के लिए उन्हें अक्सर बुकमार्क करते हैं। इन बुकमार्क की गई साइटों को खोलने के लिए हम बुकमार्क मीनू में जाकर उन्हें खोलते हैं। अब एक तो यह वैसे ही लंबा काम है ऊपर से अगर आपने मेरी तरह सौ दो सौ साइटों को बुकमार्क कर रखा है तो और भी मुश्किल हो जाता है।

इसके अतिरिक्त वे साइटें जिन पर आप अक्सर जाते हैं उनके लिए आप हर बार उनका URL एड्रैस बार में टाइप करते हैं, ये भी झंझट वाला काम है।

इसका एक तरीका तो ये है कि फायरफॉक्स तथा ओपेरा आदि ब्राउजरों में इन साइटों के आइकॉन/बुकमार्कलैट आदि बुकमार्क्स बार में जोड़ लिए जाएँ। लेकिन मेरी तरह कई लोग अपने ब्राउजर पर टूलबार आदि पसंद नहीं करते तथा इसे साफ-सुथरा रखना चाहते हैं ताकि वैबपेजों को पढ़ने के लिए अधिकतर स्पेस उपलब्ध रहे।

तो इसका इलाज है बुकमार्क कीवर्ड

फायरफॉक्स तथा ओपेरा ब्राउजर में आप बुकमार्क की गई साइटों के लिए कीवर्ड/निकनैम जोड़ सकते हैं। फायरफॉक्स में इन्हें कीवर्ड तथा ओपेरा में निकनैम कहते हैं। यह एक अथवा अधिक अक्षर होता है जिसे आप एड्रैस बार में टाइप कर तथा एंटर दबा सीधे साइट पर पहुँच सकते हैं।

फायरफॉक्स में इसके लिए कोई साइट बुकमार्क करें। तब Bookmarks मीनू में जाकर उपरोक्त बुकमार्क पर राइट क्लिक करें तथा Properties चुनें। इससे निम्न पॉपअप बॉक्स खुल जाएगा।

यहाँ keywords बॉक्स में एक या एकाधिक अक्षर टाइप कीजिए तथा OK क्लिक कीजिए। उदाहरण के लिए नारद की साइट हेतु मैंने n का प्रयोग किया है। इसी तरह परिचर्चा के लिए p या pc तथा चिट्ठाचर्चा के लिए cc आदि प्रयोग कर सकते हैं।

ओपेरा में जब किसी लिंक को राइट क्लिक करके Bookmark चुनेंगे तो निम्न पॉपअप बॉक्स आएगा।

यहाँ Details बटन पर क्लिक करें। जिससे निम्न बॉक्स पूरा खुल जाएगा।

अब यहाँ Nickname बॉक्स में इच्छित अक्षर टाइप कीजिए तथा OK पर क्लिक कीजिए।

अब जब भी वांछित साइट खोलनी हो तो ब्राउजर के एड्रैसबार में जाकर कीवर्ड (उदाहरण के लिए यहाँ n) टाइप कर एंटर दबा दीजिए, यह तुरंत ही खुल जाएगी।



चिप्पियाँ: ,




2 टिप्पणियाँ

  1. अच्छी टिप है ई-पण्डित जी!

  2. उपयोगी क्लास लगाई ! लगता है मुझसे छूट गयी थी ।

प्रतिक्रिया करें