ई-पण्डित / ePandit – Hindi Tech Blogsubscribe feedई-पण्डित पर जल्दी ही कुछ नये विषयों पर लेख शुरु होंगे।

गूगल टॉक गैजेट को बुकमार्क करने संबंधी कुछ टिप्स


Google Talk Gadget Bookmarking Tips – Using Bookmark Keyword in Firefox/Nickname in Opera, Bookmarklet and Opening it in Firefox Sidebar.

हाल ही में गूगल टॉक गैजेट की समीक्षा में मैंने इसका लिंक दिया था। सुविधा के लिए निम्न लिंक को बुकमार्क करें (राइट क्लिक कर Bookmark this link चुनें)

http://talkgadget.google.com/talkgadget/client

अब बार-बार इस लिंक को खोलने के लिए बुकमार्क्स में ढूंढना बड़ा मुश्किल काम है। इसलिए एतद संबंधी कुछ टिप्स दे रहा हूँ।

कीवर्ड का इस्तेमाल

बार बार बुकमार्क को खोलने हेतु बुकमार्क मीनू में जाने के झंझट से बचने के लिए इस बुकमार्क पर कीवर्ड सैट करें। इस बारे विस्तार से इस लेख में जानकारी दी गई है।

यह विधि फायरफॉक्स तथा ओपेरा में काम करती है। ओपेरा में इसे निकनैम कहा जाता है।

फायरफॉक्स में Bookmarks मीनू में जाकर उपरोक्त बुकमार्क पर राइट क्लिक करें तथा Properties चुनें। इससे निम्न पॉपअप बॉक्स खुल जाएगा।

यहाँ keywords बॉक्स में टाइप कीजिए gt तथा OK क्लिक कीजिए।

ओपेरा में जब आप उपरोक्त लिंक को क्लिक करेंगे तो निम्न पॉपअप बॉक्स आएगा।

यहाँ Details बटन पर क्लिक करें। जिससे बॉक्स पूरा खुल जाएगा।

अब यहाँ Nickname बॉक्स में g (अथवा gt आदि) टाइप कीजिए तथा OK पर क्लिक कीजिए। )_

अब जब भी गूगल टॉक गैजेट खोलना हो ब्राउजर के एड्रैसबार में जाकर g टाइप कर एंटर दबा दीजिए, यह तुरंत ही खुल जाएगा।

फायरफॉक्स के साइडबार में खोलना

आम तौर पर हम ब्राउजर में कई वैबपेज विभिन्न टैब में खोल कर रखते हैं, जिस वजह से गूगल टॉक गैजेट वाले टैब पर हमें बार-बार क्लिक कर वापस जाना पड़ता है।

इसका इलाज है कि इसे हमेशा फायरफॉक्स के साइडबार में खोलने हेतु सैट किया जा सकता है। इससे यह हमेशा आपके सामने (फोरग्राउंड में) रहेगा चाहे आप किसी वैबपेज/टैब को देख रहे हों। निम्न स्क्रीनशॉट देखिए:

(चित्र को बड़ा तथा सपष्ट देखने हेतु उस पर क्लिक करें)
Bookmarks मीनू में जाकर गूगल टॉक गैजेट के बुकमार्क पर राइट क्लिक करें तथा Properties चुनें। इससे निम्न पॉपअप बॉक्स खुल जाएगा।

यहाँ Load this bookmark in the sidebar बॉक्स को चैक करें तथा OK क्लिक करें।

अब यह हमेशा फायरफॉक्स के साइडबार पैनल में खुलेगा।

बुकमार्कलैट

अगर आप को मेरी तरह टूलबार बटनों/आइकॉनों से नफरत नहीं है तो आप यह तरीका भी प्रयोग कर सकते हैं।

इस बुकमार्कलैट को अपने बुकमार्क्स बार पर ड्रैग कर लें (खींच कर छोड़ दें)। बस अब ब्राउजर के बुकमार्क्स बार पर एक क्लिक द्वारा आप इसे खोल सकते हैं।



चिप्पियाँ: ,




एक टिप्पणी

  1. अगर निक नाम देकर जैसे ‘gt’ खोलते हैं तो साईड बार मे न खुलकर मेन पन्ने पर खुलता है लेकिन अगर फ़ायर्फ़ाक्स बुकमार्क पर सीधे किल्क करते हैं तो साइड बार मे खुल जाता है , ऐसा क्यों?

प्रतिक्रिया करें