गूगल बाबा अब लेकर आए ग्रुप चैट
Google Talk Gadget introduces Group Chat (Conference) feature
गूगल टॉक गैजेट पर अब ग्रुप चैट भी
गूगल टॉक लंबे समय से हिन्दी चिट्ठाकारों का पसंदीदा मैसेंजर रहा है लेकिन इसमें एक प्रमुख कमी थी कॉन्फ्रैंस सुविधा का अभाव जिसके कारण जरुरत पड़ने पर याहू मैसेंजर आदि का प्रयोग करना पड़ता था। लगता है गूगल ने इस दिशा में काम करना शुरु कर दिया है। हाल ही में गूगल टॉक गैजेट में ग्रुप चैट सुविधा आरंभ हुई है।
इसके लिए जब आप गूगल टॉक गैजेट पर (डैस्कटॉप क्लाइंट या जीमेल चैट पर नहीं) किसी साथी से बात कर रहे हों तो Group Chat बटन पर क्लिक करें।
(सभी चित्रों को सपष्ट तथा बड़ा देखने के लिए उन पर क्लिक करें)
इसे क्लिक करें, इससे उस बंदे के पास ग्रुप चैट के लिए इन्विटेशन जाएगी, एक लिंक के रुप में।
इसे क्लिक करने पर एक वैबपेज खुलेगा जिस पर ग्रुप चैट लाँच करने हेतु एक बटन होगा।

वह बटन क्लिक कर वह रुम से जुड़ जाएगा।
अन्य साथियों को जोड़ने हेतु Group Chat पर क्लिक करें, इससे आपके कॉन्टैक्ट्स की सूची खुलेगी उसमें से जिसे जोड़ना हो क्लिक करें। उसके पास इन्वीटेशन चला जाएगा।
यहाँ पर एक कमी यह है कि एक-एक कर सबको बुलाना पड़ता है। एक साथ एकाधिक लोगों को इन्वाइट करने का तरीका उपलब्ध नहीं है।
जब भी कोई बंदा नया रुम में आता है तो उसे कुछ देर वहाँ कोई दिखाई नहीं देता तथा Empty Chat लिखा आता है। थोड़ी देर बाद धीरे-धीरे सब दिखाई देने लगते हैं।
ग्रुप चैट का माहौल देखने के लिए नीचे का स्क्रीनशॉट देखिए:
अब यदि आपको चैट रुम में शामिल लोगों की सूची टॉगल करनी है तो ऊपर चिन्हित किए गए प्वाइंट को ड्रैग कर ऊपर ले जाएँ।
अब इसमें बहुत सी कमियाँ हैं सबसे बड़ी तो ये कि हिन्दी टाइप नहीं होती (काट चिपका कर हो सकती है, पर वो बड़ा झंझट है) दूसरी कि ग्रुप चैट के लिए बंदों को एक-एक कर आमंत्रित करना पड़ता है, याहू मैसेंजर आदि की तरह नहीं कि बस नाम चुने और सबको इकट्ठा बुला लिया। इसके अलावा बीच-बीच में कनैक्शन टूटता भी रहता है जिससे फिर से बंदों को इन्वाइट करना पड़ता है। और हाँ ग्रुप चैट पर वाइस कॉल सुविधा भी नहीं है।
कुल मिलाकर यह फिलहाल एक काम चलाऊ जुगाड़ ही है। अमित के शब्दों में कहें तो बहुत दुखी टाइप चीज है। याहू मैसेंजर की कॉन्फ्रैंस सुविधा इससे कहीं बेहतर है। लेकिन फिर भी ये गूगल द्वारा एक अच्छी शुरुआत है, कुछ न होने से कुछ होना अच्छा है। मुझे पूरी उम्मीद है की देरसवेर यह गूगल टॉक के डैस्कटॉप क्लाइंट में भी अवश्य आएगी, तब यह पूरी तरह मजेदार होगी।
अब अधिकतर हिन्दी प्रयोक्ता गूगल टॉक का प्रयोग करते हैं। उसमें कॉन्फ्रैंस सुविधा हो तो जब मर्जी चट से चौपाल जमा लो, जबकि याहू के लिए अलग से प्रोग्राम बनाना पड़ता है। इसलिए जब भी गूगल की यह सेवा तसल्ली से आए, हम इंतजार में हैं। ![]()
Technorati tags: GTalk, Google, Talk, Gadget, Client, Google Talk, Google Talk Gadget, Group, Chat, Group Chat, Conference, जीटॉक, गूगल, टॉक, गैजेट, क्लाइंट, गूगल टॉक, गूगल टॉक गैजेट, ग्रुप, चैट, ग्रुप चैट, कॉन्फ्रैंस



























shrish ji
aapke dwara pratdin nyee jaankaree diyaa jaanaa acchaa lagtaa hai.
deepak bharatdeep
जी पंडित जी हम भी इन्तजार में हैं कि गूगल बाबा ये सुविधा शुरु करें (स्माईली के साथ).. फ़िर “जहाँ चार यार मिल जायें वहीं रात हो गुलजार”…
अच्छी जानकारी. जल्द ही आवाज उपलब्ध करा दें यह लोग, तब आपको अपनी कविता सुनाऊँ.
मतलब आप कविता सुनाकर ही दम लेंगे
@दीपक भारतदीप,
दीपक जी खुशी है कि आपको ये जानकारियाँ उपयोगी लगती है।
@सुरेश चिपलूनकर,
हाँ सुरेश जी गूगल टॉक अब इतना जम गया है कि याहू मैसेंजर पर जाने का अब मन ही नहीं करता।
@उड़नतश्तरी,
मतलब ब हू हू, आप वहाँ भी नहीं बख्शेंगे।
@यूनुस,
सही कहा यूनुस भाई। पर हम स्पीकर म्यूट कर देंगे, समीर जी को कैसे पता चलेगा।