ई-पण्डित / ePandit – Hindi Tech Blogsubscribe feedई-पण्डित पर जल्दी ही कुछ नये विषयों पर लेख शुरु होंगे।

हैक – बरहा, कैफे हिन्दी आदि द्वारा एम एस‌ वर्ड में हिन्दी टाइप करना


Hack -Typing Hindi in MS Word using Baraha, BarahaIME, Cafe Hindi Tool etc

बरहा डायरैक्ट/आईएमई तथा कुछ अन्य हिन्दी टाइपिंग टूल यथा कैफे हिन्दी आदि प्रयोग करने वालों की एक पुरानी स‌मस्या रही है कि ये औजार MS Word में नहीं चलते। इस वजह स‌े उन्हें WordPad स‌े काम चलाना पड़ता है जो कि MS Word जितना स‌शक्त वर्ड प्रोसैसर नहीं।

परिचर्चा फोरम में भी इस बात पर चर्चा चली थी कि फिलहाल केवल Indic IME ही वर्ड में हिन्दी टाइप करने में स‌क्षम है। इस चर्चा में ये निष्कर्ष निकला कि बरहा MS Word में भाषा स्विच नहीं कर पाता जिस‌ कारण कि देवनागरी अक्षरों की जगह ???? अथवा डिब्बे प्रकट होते हैं।

मैंने इस बात पर काफी विचार किया कि यदि किसी तरीके स‌े भाषा स्विच करा दी जाए तो बरहा आदि द्वारा‌ भी वर्ड में हिन्दी टाइप की जा स‌कती है। कुछ प्रयोगों के बाद इसका तरीका मुझे मिल ही गया।

कंट्रोल पैनल में कीबोर्ड जोड़ना

इसके लिए हमें कंट्रोल पैनल में एक हिन्दी कीबोर्ड जोड़ना होगा जो कि भाषा स्विच करने में प्रयोग होगा।

Start > Settings > Control Panel > Regional and Language  Options में जाएँ तथा Languages टैब पर क्लिक करें, इससे निम्न विंडो खुलेगी।

(यहाँ मैं मानकर चल रहा हूँ कि आपने इण्डिक स‌पोर्ट इंस्टाल किया हुआ है। यदि नहीं तो उपरोक्त लाल रंग में चिन्हित चैकबॉक्स को चैक कर इंस्टाल कर लें, इस‌ हेतु आपके पास विंडोज की स‌ीडी होनी चाहिए)

अब चिन्हित किए गए Details बटन पर क्लिक करें जिससे निम्न विंडो खुलेगी।

यहाँ Add बटन पर क्लिक करें, इस‌से निम्न बॉक्स खुलेगा।

यहाँ पर Input Language में हिन्दी तथा Keyboard Layout/IME में US (जी हाँ US) चुनें तथा OK पर क्लिक करें। यह कीबोर्डों की लिस्ट में जुड़ जाएगा।

यदि आपने Indic IME अथवा कोई अन्य कीबोर्ड पहले स‌े जोड़ रखा है तो Key Settings में जाकर हाल ही में जोड़े इस कीबोर्ड के लिए Hot Key जोड़ें।

यदि English के अलावा यही केवल एकमात्र कीबोर्ड है तो ऎसा करने की आवश्यक्ता नहीं, डिफॉल्ट Alt+Shift स‌े ही बात बन जाएगी।

अब Apply तथा OK पर क्लिक कर विंडो को बंद कर दें।

MS Word में हिन्दी टाइप करना

अब वर्ड स्टार्ट करें तथा Alt+Shift दबाएँ।

(यदि आपने कंट्रोल पैनल में कोई अन्य कीबोर्ड जैसे कि Indic IME अथवा डिफॉल्ड इनस्क्रिप्ट आदि भी जोड़ रखा है तो ऊपर स‌ैट की गई Hot Key, Control+Shift+0 आदि का प्रयोग करें)

इससे वर्ड में Status में भाषा शिफ्ट होकर Hindi आ जाएगी।

बस अब मजे स‌े वर्ड में हिन्दी टाइप कीजिए।

जब भी भाषा स्विच करनी हो, Alt+Shift अथवा प्रयुक्त हॉट की दबाइए। कभी-कभी वर्ड खुद भी भाषा AutoSwitch कर लेता है, इससे बचने के लिए Tools > Options में Edit टैब में जाकर Auto-keyboard switching को अनचैक कर दें।

मैंने यह ट्रिक याहू मैस‌ेंजर (संदर्भ: परिचर्चा) के स‌ाथ भी प्रयोग करके देखी, लेकिन वहाँ ये काम नहीं करती।

हाल ही में स‌ुरेश चिपलूनकर जी स‌े मालूम पड़ा कि अक्षरमाला का IME वर्ड में काम करता है, अतः उसे भी आजमाया जा स‌कता है। इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट फोनेटिक इनपुट टूल भी चलता है लेकिन वो अभी बीटा वर्जन में है और जल्द एक्सपायर हो जाता है।

P.S: हरिराम जी ने इनपुट भाषा बदलने के लिए ALT+SHIFT की बजाय CTRL+SHIFT का प्रयोग करने की बहुत ही अच्छी और उपयोगी टिप दी है। लेख यहाँ पढें - भाषा कुञ्जीपटल बदलने हेतु बेहतर कुञ्जी








13 टिप्पणियाँ

  1. आज तो कमाल हो ही गया.. जय श्रीश पंडित..

  2. बस एक परेशानी है गुरु..MS Word में भाषा बदलने के लिए alt + shift के साथ साथ F11 भी दबाना पड़ रहा है.. जबकि ये टिप्पणी लिखते हुए सिर्फ़ F11 से ही काम चल गया.. इसका कोई तोड़ है क्या ?

  3. वाह!! जियो पंडिज्जी!!

    एक से एक जुगाड़ लाते हो,
    शुक्रिया, आजमा कर देखते हैं फ़िर कौनो दिक्कत हुई तो लौट के पाठशाला मा आते हैं!!
    तब तक के लिए टाटा।

  4. इस तरह अनुसंधान करके, नये रास्ते खोज कर, हिन्दीजगत का उत्साह बढाने के लिये साधुवाद !!

  5. बारहा लिनक्स तंत्र में वाइन के जरिए भी बढ़िया चलता है तथा अभी सराय के श्री गोरा मोहंती ने बारहा को स्किम के साथ इंटीग्रेट किया है. लिनक्स तंत्र में काम करने वाले बारहा यहाँ से डाउनलोड करें -

    http://oriya.sarovar.org/download/hi-baraha.mim

  6. पंडितजी रेमिंग्‍टन वालों के लिए भी कुछ करो, वो भी हिन्‍दी के ही पुजारी है. सब फोनेटिक को ही तवज्‍जो दे रहे हैं. आई एम ई के अलावा कोई जुगाड़ है तो बताओ.

  7. पंडित जी बहुत बढिया बात बताई, हालांकि ये मैं पहले कर चुका हूँ, लेकिन बात नहीं बनी थी, हो सकता है कि कुछ गलती हो गई हो, फ़िर से कोशिश कर देखता हूँ.. और फ़िर आपको अलग से ई-मेल से मिठाई भेजता हूँ..

  8. सचमुच मान गये पण्डिज्जी, आपको। कितने महीनों से परेशान हो रहे थे आज मिनिटों में काम हो गया। धन्यवाद
    अब याहू पर हिन्दी टाईपिंग का भी कोई तोड़ निकालो।

  9. आपने बहुत उपयोगी तकनीकी जानकारी सरल ढंग से और चित्रों सहित दी है। लेकिन इसमें एक व्यावहारिक समस्या आती थी, भाषाई कीबोर्ड बदलते वक्त अचानक मीनू के सक्रिय हो जाने की। इसका समाधान यहाँ टिप्पणी में बताना सम्भव नहीं था अतः मेरे ब्लाग पर यहाँ प्रकाशित कर दिया है। यदि विण्डोज की Hindi IME 1 (V 5.0) को इन्स्टाल किया जाए तो Raminton Typewriter सहित और 5 प्रकार के की-बोर्ड लेआउट का विकल्प स्वतः मिल जाता है।

  10. बहुत खूब !!! मान गये आपको !

  11. @अभय तिवारी,

    अभय जी MS Word स्टार्ट करने के बाद केवल एक बार Alt+Shift दबाकर वर्ड की भाषा Hindi कर दें। बाकी बरहा में भाषा बदलने के लिए F12 का प्रयोग करें। बार-बार Alt+Shift दबाने की कोई जरुरत नहीं।

    संजीत त्रिपाठी,

    आओ जी हम इंतजार कर रहे हैं। :)

    शास्त्री जेसी फिलिप,

    उत्साह बढ़ाने के लिए धन्यवाद शास्त्री जी।

    रविरतलामी,

    वाह रवि जी, यह अच्छी जानकारी दी आपने। स‌र्वज्ञ और अपने चिट्ठे पर इसे जोडृता हूँ।

    विशेष,

    विशेष जी रेमिंगटन के लिए इण्डिक आईएमई के अलावा एक ही अन्य ऑफलाइन टूल है – कैफेहिन्दी। इसे आजमा कर देखें।

    सुरेश चिपलूनकर,

    मिठाई का इंतजार है जी। :)

    सागर चंद नाहर,

    खुशी हुई कि आपकी भी स‌मस्या का स‌माधान हो गया।

    हरिराम,

    हरिराम जी आपका लेख देखा, बहुत अच्छी टिप दी है आपने। Alt+Shift से दुःखी लोगों के लिए बहुत काम की है। वैसे इस विषय पर लिखने वाला हूँ।

    डॉ. प्रभात टण्डन,

    धन्यवाद! :)

  12. जियो मास्स्साब!! बहुत खूब. मजा आ गया. आभार.

  13. बहुत अच्छा। आप इसी तरह कम्प्यूट साक्षरता बढाते रहें, आपको लाखों लोग दुआ देंगे।

प्रतिक्रिया करें