यट्यूब से वीडियो डाउनलोड करने का सरलतम तरीका
Easiest method to download YouTube videos without using any software
यट्यूब सबसे लोकप्रिय वीडियो शेयरिंग साइट है जिस पर हजारों की सँख्या में एक से बढ़कर एक वीडियो विद्यमान हैं। यदि आपके पास काफी अधिक गति का ब्रॉडबैंड कनैक्शन न हो तो ये वीडियो ऑनलाइन रुक-रुक कर चलते हैं। इसलिए इन्हें डाउनलोड करके देखना बेहतर तरीका है। अब इस काम के लिए ढेरों औजार मौजूद हैं। बहुत से तरीके प्रयोग करने के बाद मुझे एक सरलतम तरीका मिला - Kiss YouTube.
इसकी खासियत है कि आपको कोई सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने की जरुरत नहीं। आपको सिर्फ यह करना है कि यट्यूब वीडियो पेज पर ब्राउजर के एड्रैस बार में जाकर URL के आगे kiss जोड़ देना है।
उदाहरण के लिए आपको यह वीडियो डाउनलोड करना है:
http://www.youtube.com/watch?v=uSyGjun_tgc
इसके आगे kiss जोड़ कर डाउनलोड लिंक बनेगा:
http://www.kissyoutube.com/watch?v=uSyGjun_tgc
बस अब एंटर दबाएँ, Kiss YouTube साइट का पेज खुलेगा जहाँ नीचे डाउनलोड लिंक दिया होगा – Download Now, इसे क्लिक करने से डाउनलोड शुरु हो जाएगा।
फाइल सेव करते हुए इसके नाम के साथ .flv एक्सटेंशन जोड़ दें।
बस अब मजे से किसी भी flv प्लेयर में वीडियो का आनंद लें।
यदि अब भी तरीका समझ नहीं आया तो निम्न वीडियो टटोरियल देखें।
Technorati tags: Download, YouTube, Video, Videos, YouTube Video, KissYouTube, Kiss YouTube, डाउनलोड, यट्यूब, वीडियो, यट्यूब वीडियो, किस यट्यूब

























पंडित जी ये .flv क्या जेट या रियल में चलेगा, या फ़िर इसका format बदलना पडे़गा? जानकारी तो बढिया है, धन्यवाद.. मुझे इसकी आवश्यकता महसूस हो रही थी…
और यू ट्यूब का विडियो अपने ब्लाग पर कैसे ले आयें?
श्रीश जी, आप ने जानकारी बहुत बढिया दी है,उस के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
लेकिन मेरा भी वही प्रश्न है जो सुरेश जी व संजय जी ने पूछा है ।कृपया विस्तार से बताएं।
ह्म्म,बढ़िया जानकारी पर मैं बहुत पहले से यू ट्यूब ग्रैब्बर का प्रयोग करता आ रहा हूं। इसमे मुझे बस उस विडियो के लिंक को यूट्यूब ग्रैब्बर में पेस्ट कर ग्रैब बटन दबाना होता है। फ़िर वह फ़ाईल एफ़ एल वी फ़ॉर्मेट में डाउनलोड हो जाती है जिसे कि एफ़ एल वी प्लेयर में देखा जाता है।
@सुरेश चिपलूनकर,
सुरेश भाई इसके लिए आपको एक FLV प्लेयर की जरुरत होगी, नैट पर ये मुफ्त उपलब्ध हैं, जरा गूगल सर्च करें download flv player
@संजय तिवारी,
संजय जी यट्यूब वीडियो के पेज पर दांई तरफ एक बॉक्स होगा जिसमें नीचे Embed कोड दिया है, उसे कॉपी करके अपनी ब्लॉग पोस्ट में जहाँ वीडियो लगाना हो HTML मोड में डाल दें।
@परमजीत बाली,
परमजीत जी वैसे तो मैं ऊपर उत्तर दे चुका हूँ, फिर भी नए चिट्ठाकारों की सहायता के लिए इस पर एक पोस्ट लिख दूँगा।
@संजीत त्रिपाठी,
संजीत भाई वैसे मैं भी इस काम के लिए फायरफॉक्स एक्सटेंशनों का प्रयोग करता हूँ। यह तरीका मुझे इसलिए लगा कि किसी अलग टूल, प्लगइन की जरुरत नहीं।
अरे वाह, यह तो वाकई सरलतम है. आभार.
इसके साथ यदि किसी Download Manager या Web Accelarator को जोड़ा जा सके तो specially online Zip/compress होकर Download शीघ्र होगा, बीच में यदि कनेक्शन टूट जाए तो दुबारा कनेक्शन पर शेष हिस्सा ही डाउनलोड करना पड़ेगा, पूरी फाइल दुबारा नहीं।
बहुत बहुत बधाई और धन्यवाद.. मस्त तरीक़ा है। अब ये भी बता दीजिए कि एफ एल वी फाइल को एम पी जी मे बदलने का कोई जुगाड़ ?
बहुत ही आसान और मजेदार तरीका, परन्तु .flv फाईल को चलाना एक बड़ी समस्या है उसके लिये अलग से प्लेयर इन्स्टाल करना पड़ता है।
अच्छी जानकारी है। हो सकता है इससे डाउन लोड करना ज्यादा सरल होगा।
हम तो डाउन लोड के लिए जैसा आपने कहा embed कोड को कापी-पेस्ट करते है।
सामने सब के स्वीकार करता हूँ
हिन्दी से कितना प्यार करता हूँ
कलम है मेरी टूटी फूटी
थोड़ी सुखी थोड़ी रुखी
हर हिन्दी लिखने वाले का
प्रकट आभार करता हूँ
आप लिखते रहिए
मैं इन्तज़ार करता हूँ ।
NishikantWorld
जो हमे अच्छा लगे.
वो सबको पता चले.
ऎसा छोटासा प्रयास है.
हमारे इस प्रयास में.
आप भी शामिल हो जाइयॆ.
एक बार ब्लोग अड्डा में आके देखिये.
श्रीश, छोटे भाई,
आप चिट्ठों के प्रचार प्रसार के लिये जो पंडिताई कर रहे हैं इसके लिये मैं बहुत आभारी हूं. बहुत कुछ सीखने को मिलता है मुझे भी — शास्त्री जे सी फिलिप
मेरा स्वप्न: सन 2010 तक 50,000 हिन्दी चिट्ठाकार एवं,
2020 में 50 लाख, एवं 2025 मे एक करोड हिन्दी चिट्ठाकार!!
बहोत बढीया, वैसे एक और भि है इसि काम का अच्छा सा साईट यह भि देख लिजिए । http://www.youtubeX.com इस् से आप { गुगल भिडियो, youtube और दुसरी साईट से भि डाउनलोड करने कि सुबिधा है ।
( File Download as .flv Extention, you should have to install a FLV player, But Don’t Worry, its simple and Small on size)
hi
frnds how r u