विण्डोज एक्सपी में इण्डिक सपोर्ट सक्षम करना (भाग-1)
विण्डोज एक्सपी में कॉम्प्लैक्स टैक्स्ट लेआउट हेतु समर्थन स्थापित करना
Enabling Indic Support (Complex Text Layout Support) in Windows XP
विण्डोज एक्स पी में हिन्दी सहित अनेक भारतीय भाषाओं हेतु समर्थन अंतर्निमित है। यह इस कार्य के लिए यूनिकोड एन्कोडिंग प्रणाली का उपयोग करता है। अतः पुराने ऑपरेटिंग सिस्टमों यथा विण्डोज 98, ME आदि पर भारतीय भाषाओं हेतु अंतर्निमित समर्थन नहीं है। नवीनतम विण्डोज विस्टा में यह अंतर्निमित है तथा स्वतः इंस्टाल रहता है। अन्य नए ऑपरेटिंग सिस्टमों जैसे विण्डोज 2000 तथा एक्स पी में यह अंतर्निमित तो होता है लेकिन कंट्रोल पैनल में सक्षम करना पड़ता है। ऐसा किए बगैर केवल इंटरनैट एक्सप्लोरर में ही हिन्दी सही रुप से प्रदर्शित हो पाती है। यद्यपि विण्डोज एक्सपी में मंगल नामक फॉण्ट पहले से स्थापित होता है लेकिन हिन्दी टैक्सट के सही तरीके से प्रदर्शन (display) तथा संपादन (editing) हेतु यह आवश्यक है कि आप कंट्रोल पैनल में Complex Text Layout हेतु समर्थन स्थापित करें। सभी कीबोर्ड ड्राइवर तथा इनपुट मैथड एटीटर भी ऐसा करने पर ही सही तरीके से कार्य कर सकते हैं।
इस लेख में विण्डोज एक्सपी में कॉम्पलैक्स टैक्स्ट लेआउट सपोर्ट इंस्टाल करने बारे जानकारी दी जा रही है। अगले लेखों में इण्डिक सपोर्ट के अन्य पहलुओं बारे जानकारी दी जाएगी।
» Start -> Control Panel में जाएँ
» अगर आप Category View देख रहे हैं तो Date, Time, Language and Regional Options नामक आइकॉन पर क्लिक करें तत्पश्चात Regional and Language Options चुनें। अगर आप Classic View देख रहे हैं तो Regional and Language Options नामक आइकॉन पर क्लिक करें।
या फिर इस काम को थोड़ा स्मार्ट तरीके से करने के लिए Windows Key+R दबाएँ, इससे RUN बॉक्स आ जाएगा, उसमें intl.cpl @0,1 टाइप कर एंटर दबाएँ। ![]()
» जो विण्डो खुले उसमें Languages टैब चुनें।
» Supplemental language support नामक शीर्षक के नीचे Install files for Complex Script and right-to-left languages (including Thai) नामक विकल्प को चुनें।
एक संदेश (confirmation message) आएगा।
यहाँ OK पर क्लिक करें। आपसे विण्डोज एक्सपी की सीडी मांगी जाएगी। सीडी डाल दें, ऑपरेटिंग सिस्टम विण्डोज सीडी से आवश्यक फाइलें स्थापित करेगा, अंत में आपसे विण्डोज रीस्टार्ट करने के लिए कहा जाएगा। रीस्टार्ट के उपरांत आपके कम्प्यूटर में Complex Text Layout के लिए समर्थन स्थापित हो जाएगा। अब आपका कम्प्यूटर हिन्दी एवं अन्य भारतीय भाषाओं में काम करने के लिए तैय्यार है।
आगामी लेख में जानिए कंट्रोल पैनल में इनपुट भाषा (हिन्दी) एवं उसका कीबोर्ड जोड़ना।
संबंधित कड़ियाँ
- सर्वज्ञ ज्ञानकोष – ऑपरेटिंग सिस्टम में इण्डिक समर्थन सक्षम करना
- माइक्रोसॉफ्ट भाषाइण्डिया – How to enable Indic Language Support at OS level?
- Wikipedia - Help: Multilingual Support (Indic)
Technorati tags: Windows, Windows XP, Indic, Indic Support, Hindi, Hindi Support, Complex Text Layout, विण्डोज, विण्डोज एक्सपी, इण्डिक, इंडिक, इण्डिक सपोर्ट, इण्डिक समर्थन, इंडिक सपोर्ट, इंडिक समर्थन, हिन्दी, हिन्दी सपोर्ट, हिन्दी समर्थन, हिंदी, हिंदी सपोर्ट, हिंदी समर्थन
8 टिप्पणियाँ
ट्रैकबैक
- जागरण ने ई-पण्डित का लेख उड़ाया | ई-पण्डित / ePandit – Hindi Tech Blog
- संस्कृत २००३ – हिन्दी, संस्कृत आदि हेतु सर्वश्रेष्ठ यूनिकोड देवनागरी फॉण्ट | ई-पण्डित / ePandit – Hindi T






















विंडोज विस्टा में भी यह अंतर्निर्मित नहीं होता.उसमें भी इसे ऎक्टिवेट करना पड़ता है.
श्रीश जी, इस उलझन से जूझ ही रहा था कि आपने समाधान बता दिया। आज तो नहीं, शनिवार को आराम से आजमाऊंगा। शुक्रिया
अपने राम तो किसी को भी यही रास्ता बताते हैं. सीडी के बिना संभव नहीं है क्या?
श्रीशजी, बहुत अच्छी जानकारी आपने प्रस्तुत की हैं. आभार आपका.
ज्ञानवर्धक जानकारी मास्साब.
सीडी के बिना संभव नहीं है क्या?
कुछ दिन पहले श्रीश आपने मुझे अक्षरग्राम पर हिमाशुं जी वाला एक लिंक दिया था जिसमे विन्डॊ की सी. डी. डाले बगैर भी काम चल जाता था , लेकिन अब वह लिंक दिख नही रहा है । कृपया करके वह लिंक दोबारा दे दें ।