गूगल लेकर आया ऑर्कुट में हिन्दी टाइपिंग औजार
अब ऑर्कुट हुआ संपूर्ण हिन्दीमय
Google’s Hindi Typing tool (Indic Transliteration tool) integrated in Orkut. Now scrap in Hindi on Orkut easily.
लो जी अब गूगल बाबा ऑर्कुट में इण्डिक टूल लेकर आए हैं। अब आप ऑर्कुट में सीधे हिन्दी में स्क्रैप लिख सकते हैं, बिना किसी IME या ऑनलाइन औजार से कॉपी-पेस्ट के झंझट के। बस स्क्रैपबॉक्स के ऊपर Type in Hindi नामक चैकबॉक्स को चिह्नित कीजिए अथवा Ctrl + g कुञ्जियाँ दबाइए तथा शुरु हो जाइए। यह फोनेटिक टूल है अर्थात मेरा भारत महान लिखने के लिए mera bhart mhan टाइप करें, यह लिप्यंतरित (Transliterate) होकर खुद ही हिन्दी में छप जाएगा।
हाल ही में ऑर्कुट हिन्दीमय हुआ था और अब हिन्दी में स्क्रैप करने की सुविधा तो सोने पर सुहागा है। एक तो इससे अपने पीसी से दूर होने पर कहीं से भी हिन्दी में स्क्रैप कर सकेंगे दूसरे कई लोग जो हिन्दी टाइपिंग विधि से अनभिज्ञ हैं, हिन्दी में आसानी से लिख सकेंगे। मेरे चिट्ठे पर अक्सर type Hindi in Orkut, Scrap in Hindi जैसी सर्च टर्म आती हैं जिनसे पता चलता है कि ऐसे बहुत से लोग हैं जो ऑर्कुट पर हिन्दी लिखना चाहते हैं लेकिन इसके लिए उपयुक्त जानकारी नहीं रखते।
इसके लिए आप अपना प्रोफाइल सम्पादित करें तथा हिन्दी को बोली जाने वाली भाषाओं की सूची (Languages that I speak) में शामिल करें। अब किसी भी मित्र के स्क्रैपबॉक्स में हिन्दी टाइपिंग औजार उपलब्ध हो जाएगा।
हाल ही में गूगल बाबा ने इण्डिया लैब्स खोली थी वो गुल खिलाने लगी है। उम्मीद है गूगल का इण्डिक टूल (जो कि सबसे पहले ब्लॉगर में आया था) अब धीरे-धीरे गूगल सर्च, जीमेल, गूगल टॉक आदि समेत सभी गूगल सेवाओं में आएगा। इण्डिया लैब्स की मेलिंग लिस्ट पर हर तीसरी-चौथी मेल में इण्डिक टूल को जीमेल और गूगल टॉक में उपलब्ध करवाने हेतु अनुरोध होता है। मेरा पुराना सपना है कि ये टूल गूगल हिन्दी सर्च पेज पर उपलब्ध हो। खैर बाकी चीजों में ये शायद जल्दी ही आ चाए लेकिन सर्च पेज पर आने में अभी काफी समय लग सकता है।
बाकी गूगल के इण्डिक ट्राँसलिट्रेशन टूल का तो कहना ही क्या, यह अब तक के लिप्यंतरण आधारित तमाम फोनेटिक टाइपिंग औजारों में कमाल का है। इसकी विस्तृत समीक्षा अलग से एक लेख में करुँगा।
पुनश्च: यदि आप ऑर्कुट का प्रयोग करते हैं तो ऑर्कुट हिंदी समुदाय में शामिल हों।
via: मजेदार समाचार
संबंधित कड़ियाँ
- ऑर्कुट ब्लॉग पर आधिकारिक घोषणा
- ऑर्कुट हिंदी समुदाय
- ऑर्कुट आधिकारिक समुदाय – Indian Language Translations
Technorati tags: Orkut, Hindi, Scrap, Orkut Hindi, Orkut Hindi Scrap, Scrap in Hindi, Google, Indic, Indic Transliteration Tool, ऑर्कुट, हिन्दी, हिंदी, स्क्रैप, ऑर्कुट हिन्दी, ऑर्कुट हिंदी, ऑर्कुट हिन्दी स्क्रैप, ऑर्कुट हिंदी स्क्रैप, गूगल, इण्डिक, इंडिक, इण्डिक ट्राँसलिट्रेशन टूल, इंडिक ट्राँसलिट्रेशन टूल






















इसका मतलब अब ऑरकुट की चिरकुटई और बढ़ जाएगी। मैं तो दफ्तर में लोगों की इस चिरकुटई से पहले से ही परेशान था। जिसे देखो वही दिन में घंटों ऑरकुट पर लग रहता है। क्या लड़के, क्या लड़कियां सबका एक जैसा हाल है।
वाकई यह ग़ूगल का हिन्दी चाहने वालों को एक बढ़िया तोहफ़ा है।
Try searching transliterated queries on http://www.google.com/hi
यह अच्छा हो गया. जरा इस पर सलाह दें कि आटो फिल कैसे बंद करें. बड़ा परेशान करता है. आधा शब्द भरते ही पूरा करने की उत्साह में आ जाया है.
बढ़िया जानकारी है।
hindi he to maje lo hindi se acchi koi bhasha nahi he.
बढिया जानकारी दी पंडित जी,
लेकिन जैसा कि रघुराज जी ने कहा है, मैंने अपने कैफ़े में “ऑर्कुट” और “यू-ट्यूब” को प्रतिबन्धित कर रखा है, क्योंकि एक बार एक ग्राहक की सार्वजनिक कुटाई समारोह यहीं आयोजित हो गया था ऒर्कुट के सौजन्य से….
पण्डितजी
ब्लॉगर पर मुझे तो इसकी यह सुविधा खास जमी नहीं, पता नहीं क्यों? शायद बरहा पर हाथ जम जाने की वजह से।
ब्लॉगर में तो पोस्ट एडिट करना भी मुश्किल हो जाता है कई बार शब्द पूरा लिख कर स्पेस बार दबाते ही अंग्रेजी में लिखा शब्द हिन्दी मे बदल जाता है तो कहीं इसका उल्टा हो जाता है। थक हार कर यह सुविधा बन्द करनी पड़ी।
भाई अपने लिये तो बस बारहा जिन्दाबाद
मेरा भी हाल सागर भाई जैसा ही है , कल संजय बेगाणी जी के स्क्रेप बुक मे लिखने चले तो बहुत जहमत उठानी पडी , अपन का तो बराह ही बढिया
बहुत अच्छी जानकारी है।
गूगल देव का हिन्दी प्रेम सराहनीय है। गूगल ने इस क्षेत्र में याहू आदि से काफी बढ़त बना ली है. हिन्दी के प्रयोग के बारे में रेडिफ़ भी गूगल का अनुसरण करता हुआ दिख रहा है.
लेकिन मैं भी ब्लागर के हिन्दी लिप्यंतरण औजार को बहुत असुविधाजनक पाता हूँ। इसमें सुधार की जरूरत है.
इस तरह के औजार का पुनर्निमाण गुगल ने किया है ये औजार कई भारतियों के द्वारा 1998 से बनाए जा रहे हैं यह कोई बड़ी बात नहीं है.
हाँ इससे गुयाना की तरह देवनागरि लिपि अवश्य लुप्त हो जाएगी।
bahut achh hai
बहुत अच्छी जानकारी है।
main apna acc nahi khol pa raha hoon
mai es shubedha se ati prasana hoon
sachmuch badhiya hai
HINDI HAMARI RASTRA BHASA HAI HUM HINDU HAI OUR HIDUSTAN ME RAHTE HME FUKR HAI KI ORKUT NE HINDI KO ITANA BADA TARJIH DI HINDUSTAN JINDABAD HINDI JINDABAD A ANGREJI LOG MERE HINDI KO RUSWA MAT KARNA MERI HINDI TO HAMARI JAN SE PYARI HAI. DR OMPRAKASH NAGRA BALLIA U P
orkut ka hindi hona bhartiy bhasha ka samman hone ke saatha hum sabhi ke liye garv ki baat he Dhanywad
Hindi se computer ki khapet aur bad gye.ise se computer sikhne me madde hogi.