गूगल ट्राँसलेट अब हिन्दी बोल कर सुनायेगा
गूगल बाबा ने अपनी हिन्दी अनुवाद सुविधा में नई टैक्स्ट-टू-स्पीच फीचर जोड़ी है। अब गूगल ट्राँसलेट में आप अनुवाद किये गये टैक्स्ट को सुन सकते हैं। इसके लिये अनुवादित पाठ के बगल में स्पीकर आइकॉन को क्लिक करें। मशीनी आवाज का हिन्दी उच्चारण मजेदार है। ![]()
इस सुविधा से हिन्दी सीखने वालों को अनुवादित पाठ का उच्चारण जानने में सहायता मिलेगी। फिलहाल यह सुविधा वेबपेजों के अनुवाद हेतु उपलब्ध नहीं है लेकिन उम्मीद है कि भविष्य में होगी।
गूगल बाबा ने हिन्दी के लिये बहुत कुछ किया है। अब इन्तजार है कि गूगल बाबा एक हिन्दी ओसीआर तथा हिन्दी स्पीच-टू-टैक्स्ट प्रोग्राम (श्रुतलेखन सॉफ्टवेयर) भी लेकर आयें। ये दोनों हिन्दी सामग्री के डिजिटलीकरण हेतु बहुत महत्वपूर्ण हैं। गूगल बाबा सुन रहे हैं न?
Google Translate now speaks Hindi – New Hindi Text-to-Speech feature in Google Translate
स्रोत – गूगल इण्डिया ब्लॉग






















और, अब ईपंडित दोबारा हिन्दी ब्लॉगों में सक्रिय हो गया है
एक खाई सी जो पैदा हो गई थी, लगता है वो अब भरेगी…
परीक्षणोपरांत इसे बेहतर पाया. बहुत बहुत धन्यवाद
स्वागत है ..नियमित होने की उम्मीद करें.
धन्यवाद आप सबका, कोशिश करुँगा नियमित होने की।
गूगल बाबा की जय हो । हम तो बस यही कहेंगें थैंक्यू बाबा जी और थैंक्यू पण्डित जी ।
PLZ HOW TO FORGET PASSWORD IN VISTA O/SYSTEM ADMINSTRATER
PLZ HOW TO FORGET PASSWORD IN VISTA O/SYSTEM ADMINSTRATER (PASSWOR BHOL GAYA HON HEL PA KAREN
बहुत बहुत धन्यवा
Text to display
hindi blag me sakriy hona achha laga.
this is very good site
@B.L.Choudhary,
धन्यवाद जी।
जय हो गूगल बाबा की जय हो
जो पूछो छट से बतलाते
खुद में पूरा ब्रमांड बसाते
डक्टर हो या इंजीनियर सबको यह राह दिखाते
सबसे ज्यादा युवा वर्ग को भाते
क्यो की इनके बिषय को छट से हल जो कर देते
जय हो गूगल बाबा की जय हो .
गूगल बाब के रूप भी अन्नत है
इनका जीमेल सबका चहेता
यूवाओं में ओरकुट का बोलता
ऑफिसर का ओनलाइन खाता (Documents)
लेखक और कबि का ब्लोग्स खूब भाता
फोटो एलबम के लिए है पिकासा
हिंदी को इंगलिश में लिखना या कोई और भाषा
गूगल बाबा का अपना ट्रांसलेसन ही कहलाता
गूगल बाबा के और भी कई रूप है
कंप्यूटर नहीं हो मोबाइल में भी रहते
हर उलझन को मिनटों में खत्म करते
घर बैठे गूगल बाबा अपने “अर्थ” से दुनिया का सैर भी करते
हर नई नई तकनीकों आपने पास लाते
अब तो फ्री में गूगल बाबा मोबाइल पर बात भी कराते
जय हो गूगल बाब की जय हो……….
@hemant sarkar,
वाह हेमन्त जी आपने तो कविता ही रच दी गूगल बाबा पर। बहुत बढ़िया!