ई-पण्डित / ePandit – Hindi Tech Blogsubscribe feedई-पण्डित पर जल्दी ही कुछ नये विषयों पर लेख शुरु होंगे।

ऑफिसटैब – माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस में टैब इण्टरफेस लाने हेतु प्लगइन


आज के समय में टैब सुविधा का प्रयोग हम अनेक सॉफ्टवेयरों में करते हैं तथा इसे इनकी एक आवश्यक फीचर के रुप में देखा जाता है। टैब सुविधा के द्वारा एक ही विण्डो में एकाधिक फाइलों/वेबपेजों को टैब्स में खोला जा सकता है। इससे फाइलों/वेबपेजों के मध्य स्विंचिंग में तो आसानी होती ही है साथ ही टास्कबार भी साफ-सुधरा रहता है। टैब इण्टरफेस के विचार को सबसे पहले ऑपेरा ब्राउजर द्वारा लाया गया था, इसके बाद फायरफॉक्स तथा इण्टरनेट ऍक्सप्लोरर सहित लगभग सभी ब्राउजरों ने इसे अपनाया। इसकी लोकप्रियता को देखते हुये अन्य सॉफ्टवेयरों में भी इसको क्रियान्वित किया गया जैसे नोटपैड++ आदि।

माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस ऐसा ही एक सॉफ्टवेयर है जिसमें इस सुविधा की कमी शिद्दत से महसूस होती है। ऑफिसटैब एक ऐसा प्लगइन है जिसके जरिये हम ऑफिस के सभी प्रकल्पों वर्ड, ऍक्सल, पावरप्वाइंट आदि में टैब सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।

OfficeTab यह ऑफिस के साथ इतनी अच्छी तरह इण्टीग्रेट हो जाता है कि लगता है जैसे टैब ऑफिस की अन्तर्निमित सुविधा हो। इसको पूरी तरह से संशोधित किया जा सकता है। आप इसका रंग, स्टाइल आदि बदल सकते हैं; टैब बार को ऊपर, नीचे, बाँयी या दाँयी तरफ कहीं भी लगा सकते हैं, टैब्स को पुनर्व्यस्थित (रीअरेंज) कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आप टैब्स के मध्य स्विचिंग के लिये कीबोर्ड शॉर्टकट नियत कर सकते हैं, दस्तावेजों को साइड बाइ साइड खोल सकते हैं तथा फायरफॉक्स की तरह मिडल क्लिक से टैब बन्द कर सकते हैं आदि।

यह प्लगइन ऑफिस २००३, २००७ तथा २०१० के साथ कार्य करता है। इसकी मूल साइट चीनी में है, कुछ समय से एक नई साइट अंग्रेजी में आयी है जहाँ इसका विविरण तथा डाउनलोड उपलब्ध है। इसके पुराने संस्करण मुफ्त थे, अंतिम मुफ्त संस्करण शायद १.२२ है। नया संस्करण ५.१० मुफ्त नहीं है, इसमें कुछ नई फीचर हैं पर अपना काम पुराने मुफ्त वाले से भी चल जाता है।

OfficeTab – Plugin to get tabbed interface in Microsoft Office (Word, Excel and PowerPoint)



चिप्पियाँ: ,




3 टिप्पणियाँ

  1. इस बढ़िया टूल के लिए…
    धन्यवाद श्रीश,
    जैसे ही आपकी पोस्ट दिखी मैने इस प्लग इन को पहले इंस्टाल कर लिया, चैक कर लिया; अच्छा काम कर रहा है। उसके बाद आकर टिप्प्णी कर रहा हूँ।

  2. बहुत काम की जानकारी दी, अभी डाउन लोड करके देखता हूँ कि ऑफ़िस २०१० मे चलता है कि नही ये।

  3. अच्छी पोस्ट। लेकिन विनती है कि प्रोपराईटरी माईक्रो-साफ्ट के स्थान पर ओपेन सोर्स की‌ जानकारी दें — ओपेन आफिस के बारे मे लिखें। भारत सरीखे देश के लिये माईक्रोसाफ्ट नुक्सानदेयक है।

प्रतिक्रिया करें