ऑपेरा मिनी – सामान्य फोन (नॉन-स्मार्टफोन) हेतु सर्वश्रेष्ठ वेब ब्राउजर
ऑपेरा मिनी सामान्य फोन (नॉन-स्मार्टफोन जिनमें केवल जावा ऍप्लिकेशन यानि .jar या .jad ऍक्सटेंशन वाली फाइलें इंस्टाल होती हो सकती हैं) हेतु सर्वश्रेष्ठ वेब ब्राउजर है। यद्यपि इसके अलावा भी कई अन्य थर्ड पार्टी ब्राउजर मौजूद हैं परन्तु कोई भी इसकी टक्कर का नहीं।
यदि आप अभी भई अपने फोन पर नेट चलाने हेतु फोन का डिफॉल्ट वेब ब्राउजर प्रयोग करते हैं, तो आप फोन पर नेट की क्षमताओं का सही उपयोग नहीं कर रहे। फोन के डिफॉल्ट ब्राउजर में केवल बेसिक स्तर की सुविधायें होती हैं। डिफॉल्ट ब्राउजर आम तौर पर मोबाइल साइटों को ही सही से दिखाता है, सामान्य साइटों को नहीं। इसके अलावा एक बार में आप केवल एक ही वेबपेज देख सकते हैं।
ऑपेरा मिनी ऑपेरा वालों की तरफ से मोबाइल फोन, स्मार्टफोन, पीडीए आदि हेतु एक बेहतरीन वेब ब्राउजर है। यह ऑपेरा सॉफ्टवेयर कम्पनी तथा गूगल के बीच एक मध्यस्थता के तहत मुफ्त उपलब्ध है। यह सर्वप्रथम २००६ में जारी हुआ था तथा ऑपेरा के डैस्कटॉप ब्राउजर से बनाया गया था। अगस्त २००९ में इसके संस्करण ५ में की नयी सुविधायें जैसे टैब्ड ब्राउजिंग (टचस्क्रीन पर विजुअल टैब्स), पासवर्ड मैनेजर, कॉपी-पेस्ट, पॉप-अप हैण्डलर, उन्नत टचस्क्रीन समर्थन तथा स्पीड डायल सहित नया इण्टरफेस आया। बेहतरीन सॉफ्टवेयर होने के कारण इसे कई पुरस्कार मिल चुके हैं। यह कई फोन मॉडलों में अन्तर्निर्मित भी आता है। कम मेमोरी तथा सीमित संसाधनों वाले फोन मॉडलों के लिये इसके पुराने संस्करण ३.१ तथा ४.२ अब भी साइट पर डाउनलोड के लिये उपलब्ध हैं।
ऑपेरा मिनी की कुछ प्रमुख विशेषतायें
- यह हल्का-फुल्का एवं छोटे आकार का है जिससे कि कम संसाधन वाले फोनों पर भी अच्छे से चलता है। साथ ही जावा में बना होने के कारण लगभग सभी मोबाइल फोन मॉडलों पर चल जाता है।
- यह वेबपन्नों को प्रॉक्सी सर्वर के उपयोग द्वारा सम्पीड़ित (कम्प्रैस) तथा रीफॉर्मेट करके दिखाता है जिससे कि वे फोन की छोटी स्क्रीन हेतु उपयुक्त हो जाते हैं और साथ ही पेजलोड की गति भी बढ़ जाती है। इसके अलावा मोबाइल व्यू सुविधा के द्वारा पन्ने एक कॉलम में परिवर्तित होकर फोन की स्क्रीन पर बिलकुल फिट आ जाते हैं।
- इसमें जूम सुविधा होने से फोन की छोटी स्क्रीन पर भी वेबपन्नों को आराम से पढ़ा जा सकता है।
- संस्करण ५ से इसमें टैब सुविधा (एक ऐसी सुविधा जिसे सर्वप्रथम ऑपेरा द्वारा ही आरम्भ किया गया था) उपलब्ध है जिससे कि आप एक ही बार में कई वेबपन्ने खोल सकते हैं एवं उनके मध्य स्विच कर सकते हैं।
- इसमें सामान्य डैस्कटॉप ब्राउजर की तरह बुकमार्क, हिस्ट्री, फुलस्क्रीन, फाइण्ड इन पेज, शॉर्टकट की, स्किन्स, फीड ऍग्रीगेटर, डाउनलोड मैनेजर, पासवर्ड मैनेजर, कॉपी-पेस्ट, पॉप-अप हैण्डलर, ऍड्रैस ऑटोकम्पलीशन तथा ऑफलाइन पढ़ने हेतु पेज सेव करने जैसी सुविधायें शामिल हैं।
- इसमें ऑपेरा के डैस्कटॉप ब्राउजर की तरह स्पीड डायल सुविधा है जिससे कि आप सर्वाधिक उपयोग की जाने वाली वेबसाइटों को स्टार्ट पेज से एक क्लिक द्वारा खोल सकते हैं।
- टचस्क्रीन फोन में वर्चुअल कीपैड तथा काइनेटिक स्क्रॉलिंग सुविधा।
- इसमें डैस्कटॉप ब्राउजर की तरह सर्च बार है जिसमें उपलब्ध इंजनों के अलावा आप अतिरिक्त सर्च इंजन भी जोड़ सकते हैं।
- यह वेबपन्ने को लैण्डस्केप मोड में पढ़ने की सुविधा देता है जिससे के चौड़े वेबपन्नों को आसानी से पढ़ा जा सके। यह सुविधा टचस्क्रीन फोनों की ऍक्सलरोमीटर सुविधा (फोन घुमाने पर स्क्रीन का स्वतः घूमना) के जैसी है।
- ऑपेरा लिंक सुविधा के द्वारा आप अपने फोन के बुकमार्क आदि विभिन्न सैटिंग को ऑपेरा की साइट से सिंक कर सकते हैं जिससे कि बैकअप की जरुरत नहीं रहती तथा फोन बदलने या ऑपेरा मिनी पुनः स्थापित करने पर सैटिंग वापस पायी जा सकती हैं।
- यदि फोन में पूरा हिन्दी समर्थन है तो ऑपेरा मिनी हिन्दी वेबपन्ने सुन्दर तरीके से दिखाता है। यदि फोन में हिन्दी समर्थन नहीं है या आंशिक रुप से है तो नीचे बतायी गयी ट्रिक से हिन्दी पन्ने पढ़े जा सकते हैं।
- अन्य सभी सुविधाओं के बारे में यहाँ देखें।
ऑपेरा मिनी इंस्टाल करना
ऑपेरा मिनी को इंस्टाल करने के विभिन्न तरीके हैं-
- यदि आपके पास नोकिया फोन है तो फोन में ओवीआइ स्टोर (ovi store) में जाकर “Opera Mini” खोजें। आप स्टोर से ही इसे डाउनलोड एवं इंस्टाल कर सकते हैं।
- अपने फोन के अन्तर्निर्मित ब्राउजर में ऑपेरा मिनी की वेबसाइट http://operamini.com या http://m.opera.com पर जायें। यहाँ से आपके फोन के लिये सही संस्करण स्वतः स्थापित हो जायेगा।
- अपने पीसी में ऑपेरा मिनी की साइट पर जाकर वहाँ से अपने फोन मॉडल के अनुसार सही संस्करण चुनकर उतारें। इसके बाद डाटा केबल या ब्ल्यूटुथ की सहायता से उसे अपने फोन में ट्राँसफर करें।
उपर्युक्त में से पहले दो तरीके सुविधाजनक रहते हैं, तीसरा तरीका लम्बा एवं उबाऊ है और मजबूरी में ही प्रयोग करना चाहिये (माना फोन में नेट न चलने आदि की स्थिति में)।
बिना/आंशिक हिन्दी समर्थन वाले फोन में हिन्दी साइटें देखने हेतु तरीका
यदि आपके फोन में हिन्दी समर्थन नहीं है (अर्थात हिन्दी फॉण्ट न होने से हिन्दी कतई नहीं दिखती) या आंशिक समर्थन है (हिन्दी दिखती तो है लेकिन टूटी-फूटी, बिखरी हुयी अर्थात फोन का स्क्रिप्ट प्रोसैसर देवनागरी को सही प्रकार से रैण्डर नहीं करता) तो आप ऑपेरा मिनी में उपलब्ध बिटमैप फॉण्ट के प्रयोग का विकल्प आजमा सकते हैं।
- ऑपेरा मिनी के ऍड्रैस बार में opera:config लिखकर GO दबायें। इससे Power-User settings आ जायेंगी।
- यहाँ पर अन्तिम विकल्प Use bitmap fonts for complex scripts को Yes कर दें तथा नीचे Save बटन दबायें।
इस विकल्प को सक्षम करने पर ऑपेरा मिनी कॉम्प्लैक्स स्क्रिप्ट टैक्स्ट युक्त वेबपन्नों को फोन की बजाय अपने सर्वर पर रैण्डर करके फोन में इमेज के रुप में भेजता है जिससे हिन्दी समेत किसी भी यूनिकोडित भाषा के पन्नों को सही रुप से पढ़ा जा सकता है।
(सैटिंग बदलने से पहले एवं बाद का चित्र)
यद्यपि इससे पन्ने खुलने की गति में थोड़ा अन्तर पड़ जाता है तथा बिटमैप इमेज होने के कारण टैक्स्ट को कॉपी नहीं किया जा सकता परन्तु फोन में हिन्दी समर्थन न होने पर यही उपाय बचता है।
काम की कड़ियाँ
चलते चलते
ऑपेरा मिनी का लाइव डेमो सिमुलेटर द्वारा यहाँ देखें।
25 टिप्पणियाँ
ट्रैकबैक
- ऑपेरा मोबाइल – स्मार्टफोन हेतु सर्वश्रेष्ठ वेब ब्राउजर | ई-पण्डित / ePandit – Hindi Tech Blog
- ऍण्ड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम में हिन्दी समर्थन | ई-पण्डित / ePandit – Hindi Tech Blog























LG GM200 में नहीं चलता। इंस्टाल हो जाता है लेकिन खुलता ही नहीं। कोई राह है क्या?
आभार जानकारी का….
कभी ब्लैक बेरी पर हिन्दी का जुगाड़ बतायें…
******Attention********
If you want earn money by writting (only 2-3 sentences) & this is completely new site (2 days ago). Rapidly growing so dont loss this opportunity
http://tinyurl.com/2dedqjq
बहुत ज्ञान वर्धक जानकारी है | मै भी अपने नोकिया फोन में इसे ही इस्तेमाल कर रहा हूँ | आभार
@गिरिजेश राव,
क्या सन्देश मिलता है? failed to connect to internet या कुछ और? अगर यही सन्देश मिलता है तो इसका इलाज है। एक अन्य कारण यह भी हो सकता है कि कुछ लो-ऍण्ड सैटों में संस्करण ५.१ सही से नहीं चलता, उनमें संस्करण ४ सही चलता है।
@समीर लाल,
ब्लैकबेरी में हिन्दी समर्थन बारे चिट्ठाकार समूह पर बात हुयी थी, फिलहाल कोई उपाय मिला नहीं इसका।
@नरेश,
कौन सा सैट है जी।
Wah dil khil utha main apne sony fone pe apka post read nahi kr pata tha pr aaj esa lag raha h jese payse ko pani nahi amrit mil gya ho tussi great ho sir ji. Ese hi kuch or post kr diya kro . Kripya aakash tab ka password unlock krne ka trika batye ya master code Mera email h deshihunter@gmail.com
ऐसा नही है कि सिर्फ़ ओपरा ब्राउजर ही सर्वर्श्रेष्ठ है , e 63 नोकिया मोबाइल मे मै आरम्भ मे ओपरा ही प्रयोग करता था लेकिन अब uc browser ( http://www.uc.cn/English) का प्रयोग कर रहा हूँ , ओपरा की तुलना मे यह अधिक तेज और कई फ़ीचर से युक्त है ।
हम तो चकाचक इस्तेमाल कर रहे हैं …….इससे बढ़िया कोई नहीं !
हम भी यही उपयोग में लाते हैं। बहुत तेज है।
आप इतनी अच्छी जानकारी देकर जागृति का जो श्रेष्ठ कार्य कर रहे है वो अनुकरणीय है।
UCWEB SIRF S6U SERIES KE LIYE BEHTAR HAI, JABKI OPERA K PAS HAR HANDSET K LIYE RECCOMENDED BROWSERS HAI.
BAAT JAB MOBILE INTERNET KI HO TTO OPERA MINI KE SATH RAHNE MEIN HI SAMAJHDARI HAI.
ABHI ISNE 5 VERSION KO MODIFIED KIYA HAI.
UCWEB SIRF S60 SERIES KE LIYE BEHTAR HAI, JABKI OPERA K PAS HAR HANDSET K LIYE RECCOMENDED BROWSERS HAI.
BAAT JAB MOBILE INTERNET KI HO TTO OPERA MINI KE SATH RAHNE MEIN HI SAMAJHDARI HAI.
ABHI ISNE 5 VERSION KO MODIFIED KIYA HAI.
ई पंडित जी
मज़ा आ गया आज तो … मै अपने फोन LG KP500 पर हिंदी का अपना ब्लॉग भी नहीं पढ़ पाता था… ओपेरा भी इस्तेमाल किया था लेकिन ये जुगाड़ तो पता ही नहीं था … आपने ज्ञान चक्षु खोल दिए तो दुनिया हरी भरी दिख रही है…. बहुत बहुत आभार… मेरे भांजे के ब्लैक बेरी पर ये काम करेगा क्या ?.. देखता हूँ
mera handset m0del lg gm200 hai aur is par opera kaa koi b versi0n chalta nahi hai. plz hume ye btaae ki humare set par kaun sa virs0n support (lg gm200) karega.
Humare set (lg gm200) se jab hum 0pera ki site par jate hai to waha jo virs0n diya hua hai use download karte hai aur .. .. ..par install nai hota kuch setting chek karne ke bare me btata hai.. ..kripya use install karne aur use karne ka sahi nirdesh de. . . . . hum use kaise use kare aur install kare . . . . . plz.. ..plz.. ..plz btaae.
@Subham yadav,
शुभम जी कृपया जो ऍरर देता है वो बतायें, तभी कुछ बता सकूँगा।
Shubham, sabse pahle tto aap ye sunishchit kar le aapne sahi apn dala hai. Iske baad http://mini.opera.com par jakar opera mini ka latest 4.3 v. D’load kar lein. Iske baad application set up mein jakar opera mini ke apps. Ke saari network asking ko ALLOWED kar dein. Phir 5 minutes ke liye cell switched off kar dein n try karein. Kaam na kare tto service provider se contact karein. Aapne ye bhi nahi likha hai aap kaun sa sim use karte hain.
अरे वाह, यह तो बहुत ही बेहतरीन जानकारियाँ दी आपने… चलिए अभी ट्राई करते हैं…
Main yeh comment opera mini se hi likh raha haun. bahut achchha kam karta hai.
जय हो महाराज,मेरा गैलेक्सी एस ‘जिंजर-ब्रेड’ खाने के बाद फिर से गड्ढे दिखा रहा था,आपके नुस्खे से अब हिंदी पढ़ पा रहा हूँ…बहुत बड़ा काम किया है आपने !
बहुत-बहुत धन्यवाद !
एक मोस्ट उसेफुल वेबसाइट है आपकी
ओपेरा को हम फ्री ब्रोविसिंग कैसे करेंगे जरा ये बतायाकि आप हमे ईमेल करे
indiasupport@live.com
हम जानना की फ्री में कैसे ओपरे ब्राउज किया जाया
सतीश जी, अपने डिवाइस में m.opera.com पर जाकर ऑपेरा का ब्राउजर डाउनलोड कर लें और फ्री में चलायें।