IAST-देवनागरी-IAST परिवर्तक जारी

IAST-Devanāgarī-IAST Script Converter

This converter transliterats IAST into Devanāgarī and viceversa. IAST (International Alphabet of Sanskrit Transliteration) is a popular Sanskrit romanization (Roman transliteration) scheme.

अन्तर्राष्ट्रीय संस्कृत लिप्यन्तरण वर्णमाला <==> देवनागरी लिपि परिवर्तक

IAST_Sanskrit_IAST

यह परिवर्तक आइएऍसटी एवं देवनागरी के मध्य लिपि परिवर्तन करता है। आइएऍसटी (अन्तर्राष्ट्रीय संस्कृत लिप्यन्तरण वर्णमाला) संस्कृत के रोमनीकरण (रोमन लिप्यन्तरण) हेतु एक प्रसिद्ध लिप्यन्तरण पद्धति है। विदेशों में देवनागरी न जानने वालों के लिये संस्कृत सामग्री इसी में प्रकाशित है। इस्कॉन एवं गीताप्रैस गोरखपुर की पुस्तकों में भी यह काफी प्रचलित है। विकिपीडिया पर भी संस्कृत सामग्री से कोई उद्धरण देने हेतु इसका उपयोग किया जाता है।

इण्टरनेट पर बहुत सी विदेशी वेबसाइटों पर संस्कृत सामग्री आइएऍसटी में उपलब्ध है। यह परिवर्तक उसे देवनागरी में बदलने हेतु उपयोग किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त देवनागरी न जानने वाले संस्कृत सामग्री को आइएऍसटी में बदल कर पढ़ सकते हैं।

मुझे इसकी आवश्यकता विकिपीडिया के लिये अनुभव हुयी। अंग्रेजी विकिपीडिया पर संस्कृत सम्बन्धी लेखों के आरम्भ में कोष्ठक में लेख का नाम देवनागरी तथा आइएऍसटी में लिखा जाता है, इसके अतिरिक्त लेखों में कोई संस्कृत उद्धरण देने हेतु भी इसका उपयोग होता है।

इस औजार की एक सीमा है कि यह देवनागरी से आइएऍसटी परिवर्तन  में नामों (तथा अन्य संज्ञाओं) का पहला अक्षर बड़ा (कैपिटल) नहीं कर सकता। ऐसा करने के लिये शब्दसूची (वर्ड डिक्शनरी) आधारित प्रणाली चाहिये जो कि गूगल बाबा (गूगल के कुछ अनुवाद औजारों में ऐसा होता है) जैसों के ही बस की बात है। आप यह कर सकते हैं कि आप परिवर्तत पाठ (टैक्स्ट) में सर्वाधिक आने वाले नामों का पहला अक्षर “खोजें एवं बदलें” (फाइण्ड ऍण्ड रिप्लेस) के द्वारा बदल सकते हैं, उदाहरण के लिये “kṛṣṇa” (कृष्ण) को “Kṛṣṇa” से बदल कर।

आशा है यह परिवर्तक उपयोगी सिद्ध होगा। कृपया औजार सम्बन्धी सुझाव अथवा कमियों से अवगत करायें। यद्यपि मैंने पूरा प्रयत्न किया है कि लिप्यन्तरण हानिरहित (लॉसलॅस) हो तो, फिर भी यदि लिपयन्तरण में कोई त्रुटि दिखे तो सूचित करें।

Tags: , , ,

8 Responses to “IAST-देवनागरी-IAST परिवर्तक जारी”

  1. ashok bajaj says:

    अच्छा लगा , बधाई .

  2. प्रवीण पाण्डेय says:

    बहुत धन्यवाद।

  3. श्रीश जी जानकारी के लिए धन्यवाद। मैने पहले कभी IAST के बारे में नहीं सुना था, इसलिए मुझे तो बहुत रोचक लगा।

  4. Bhojpurikhoj Mobile says:

    राऊर दिहल जानकारी बङा निमन लागल ,अईसही लिखत रहीँ ।

  5. Siva says:

    Thanks for the nice converter. May I take advantage to remind you of a very small error in your tool – “ढ”, “ड” are becoming to “ḍ”, “ḍh” instead of “ḍh”, “ḍ”. Please rectify.

    • ePandit says:

      गलती दूर कर दी गयी है शिव जी। ध्यान दिलाने के लिये धन्यवाद।

  6. Bhalchandra Lagu says:

    I liked this software. To download this is there any charges or it free download ? And do you have option or software for Vedic language with svarita, udatta and anudatta signs which are used in Vedic Text. ?

  7. Bhalchandra Lagu says:

    I liked your software. Do you also have font for Vedic Text in which svarit, udatta and anudatta signs are inserted below or above the alphabets and also Romnagari Unicode font exe to transliterate the Sanskrit or Vedic matter. At present I am using official software (APS) by VSOFT, but they have ttf fonts. I need to use now in unicode format.

Leave a Reply