ई-पण्डित की ई-पाठशाला
पिछले कुछ दिनों से पंडित जी की पोथी बंद थी। पंडित जी जरा शोध-कार्य में व्यस्त थे। इस चिट्ठे को शुरु करते हुए दिमाग में एक मुख्य बात यही थी कि हिन्दी में सरल भाषा में तकनीकी लेख लिखे जाएं। तो भाइयों शुरु करने जा रहे हैं ई-पंडित की ई-पाठशाला।
पंडित जी इस पाठशाला में सबको अपना (अ)ज्ञान बांटेंगें। इसमें से कुछ आइडिये तो उनके अपने दिमाग की उपज हैं तथा कुछ उन्होंने समाधि-अवस्था में साइबरलोक से प्राप्त किए हैं। इस कार्य में गुरु गूगलस्वामी का पूर्ण आशीर्वाद रहा, ईश्वर उनका साया हमारे ऊपर बनाये रखे।
इस पाठशाला में होंगे तकनीकी लेख, टोने-टोटके (Tips & Tricks), तथा कैसे करें (Howto) आदि। कुछ ओरिजनल तथा कुछ इधर-उधर से मारे हुए। पाठशाला का पता यह है।
आज पहली कक्षा में नव चिट्ठाकारों हेतु चिट्ठाजगत में प्रचलित ब्लॉगिंग शब्दावली पढाई जायेगी।
॥ बोलो पूज्य गुरु गूगलस्वामी तथा इष्टदेव इंटरनेट महाराज की जय ।।






















एक स्वर मे बोलो- ” जय हो , महाराज”
शुभास्तु ते पन्थान: ( आपके रास्ते शुभ हों! )
शुभकामनायें पंडित जी को!!!
प्रभात जी, अनुनाद जी तथा समीर लाल जी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद