फोटोशॉप का यूनिकोड हिन्दी/इण्डिक समर्थन युक्त संस्करण डाउनलोड करें

अडॉबी फोटोशॉप बिटमैप ग्राफिक्स प्रोग्रामों में सबसे लोकप्रिय है। तमाम प्रोफेशनल (बल्कि आम प्रयोक्ता भी) इसे प्रयोग करते हैं। लेकिन हम हिन्दी वालों के लिये हमेशा से इसमें एक समस्या रही है कि यह यूनिकोड हिन्दी/भारतीय भाषाओं का समर्थन नहीं करता। मैंने पहले भी इस समस्या को हिन्दी कम्प्यूटिंग के मार्ग की एक प्रमुख बाधा बताया था, बहुत सालों से हम लोग इसमें हिन्दी समर्थन आने  की प्रतीक्षा कर रहे थे, हर नया संस्करण आने पर हम उसे आजमाते थे और निराश होते थे। फिलहाल इसमें नॉन-यूनिकोड हिन्दी फॉण्टों की सहायता से हिन्दी टाइप करनी पड़ती है जिससे कि बहुत दिक्कत आती है (रेमिंगटन लेआउट जानने वालों को छोड़कर), बरह डायरैक्ट (फोनेटिक) या ई-पण्डित आइऍमई (इन्स्क्रिप्ट) आदि प्रयोग करके काम चलाते थे। यद्यपि फोटोशॉप के कई मुफ्त विकल्प उपलब्ध हैं जिनमें इण्डिक यूनिकोड का समर्थन उपलब्ध है जैसे गिम्प, पेंट.नेट आदि लेकिन एक तो फोटोशॉप जितना बेहतरीन कोई नहीं, दूसरा नेट पर तमाम ट्यूटोरियल फोटोशॉप के लिये ही उपलब्ध हैं और तीसरा भाई लोगों को इसकी आदत/अभ्यास है तो कोई और औजार रास ही नहीं आता। हाल ही में मैंने फोटोशॉप सीऍस५ में हिन्दी समर्थन आजमाने की सोची, इसी क्रम में फोटोशॉप का मिडल ईस्टर्न वर्जन हाथ लगा, डाउनलोड करके आजमाया तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा, इसमें हिन्दी/भारतीय भाषायें बिलकुल सही टाइप होती हैं, वर्षों का इन्तजार खत्म हुआ।

फोटोशॉप मिडल ईस्टर्न वर्जन में हिन्दी समर्थन का स्क्रीनशॉट

फोटोशॉप का मिडल ईस्टर्न संस्करण वैसे तो विशेषकर अरबी तथा हिब्रू आदि मध्य एशियाई भाषाओं हेतु है (इनके लिये लोकलाइज्ड यूजर इण्टरफेस, स्पैल चैकर तथा विशेष फॉण्ट आदि उपलब्ध हैं) लेकिन इसमें इण्डिक यूनिकोड हेतु भी समर्थन है। फोटोशॉप चालू करें, सबसे पहले ऊपर टूलबार पर Left Align बटन क्लिक करें क्योंकि बाइ यह डिफॉल्ट (अरबी तथा हिब्रू हेतु) Right Align सैट किया गया है। अब बायें टूलबॉक्स से टैक्स्ट टूल लें तथा ऊपर टूलबार से फॉण्ट बॉक्स में कोई यूनिकोड हिन्दी फॉण्ट चुन लें, बस अब आराम से हिन्दी टाइप करें। विण्डोज़ का डिफॉल्ट हिन्दी फॉण्ट मंगल ग्राफिक्स एवं डीटीपी के लिहाज से बेकार होता है, इसलिये अच्छे परिणाम हेतु कोई अन्य सुन्दर यूनिकोड फॉण्ट प्रयोग करें।

डाउनलोड

यह संस्करण विनसॉफ्ट इण्टरनेशनल द्वारा वितरित किया जाता है। इसे वहाँ से खरीदा जा सकता है या ट्रायल संस्करण डाउनलोड किया जा सकता है।

विनसॉफ्ट इण्टरनेशनल पर फोटोशॉप मिडल ईस्टर्न वर्जन

इसका आकार काफी बड़ा (लगभग १ जीबी) है इसलिये टॉरण्ट से डाउनलोड करना सुविधाजनक रहेगा। किसी टॉरण्ट सर्च इञ्जन पर Photoshop Middle Eastern Version लिख कर खोजें।

सम्बन्धित लेख

» नॉन-यूनिकोड प्रोग्राम – हिन्दी कंप्यूटिंग के मार्ग की दूसरी प्रमुख बाधा
»
फोटोशॉप आदि अयूनीकोडित ग्राफिक्स प्रोग्रामों में हिन्दी कैसे टाइप करें
»
ई-पण्डित आइऍमई ~ चाणक्य, कृतिदेव आदि नॉन-यूनिकोड फॉण्टों में टाइप करने हेतु टाइपिंग टूल जारी
» माध्यम – कृतिदेव फॉण्ट में इन्स्क्रिप्ट लेआउट द्वारा हिन्दी टाइप करने हेतु औजार
»
हिन्दीपैड – कृतिदेव फॉण्ट में फोनेटिक लेआउट द्वारा हिन्दी टाइप करने हेतु औजार
» फोटोशॉप सीऍस३ – खोदा पहाड़ निकली चुहिया

Download Photoshop Middle East Version with Hindi Indic unicode support

Tags: , , , ,

15 Responses to “फोटोशॉप का यूनिकोड हिन्दी/इण्डिक समर्थन युक्त संस्करण डाउनलोड करें”

  1. आपके द्वारा दी गई जानकारी का काफी दिनों से इंतज़ार था | इस को डाऊनलोड तो नहीं कर पायेंगे लेकिन कंही न कही से जुगाड कर ही लेंगे | वैसे तो फोटोशोप में लिखने का काम काम ही पड़ता है जो थोड़ा बहुत होता है उसके लिए ओन लाइन जुगाड (जैसे यूनीकोड से कृतिदेव देव में बदलने वाले से) भी काम चला लेते है | इस महत्वपूर्ण जानकारी हेतु आपका धन्यवाद |

  2. Darshan Lal Baweja says:

    इस महत्वपूर्ण जानकारी हेतु आपका धन्यवाद |

  3. ePandit says:

    @naresh singsh rathore,
    नरेश जी आप टॉरण्ट क्लाइण्ट द्वारा डाउनलोड कर सकते हैं, इनमें डाउनलोड रिज्यूम हो जाता है जिससे कि आपको एक बार में ही डाउनलोड पूरा करने की मजबूरी नहीं है बल्कि आप धीरे-धीरे कई दिनों में डाउनलोड पूरा कर सकते हैं। फोटोशॉप में नॉन-यूनिकोड हिन्दी लिखने के जुगाड़ों के लिंक मैंने पोस्ट के नीचे “सम्बन्धित लेख” में दिये हैं, आप उन्हें भी देखें।

    @Darshan Lal Baweja,
    आपका भी धन्यवाद जी।

  4. प्रवीण पाण्डेय says:

    यह तो बहुत उपयोगी है।

  5. ePandit says:

    धन्यवाद प्रवीण जी।

  6. dipak sondarva says:

    bahut hi badhiya hai ….apka dhanyavad

  7. बहुत उपयोगी जानकारी !

  8. शुक्रिया मास्साब

  9. ePandit says:

    धन्यवाद दीपक जी, सन्तोष जी एवं संजीत जी।

  10. Shashank says:

    “नेट पर तमाम ट्यूटोरियल फोटोशॉप के लिये ही उपलब्ध हैं” – इस बात से में सहमत नही हुँ। गिम्प के लिये आप टोरेन्ट पर से ट्यूटोरियल डाउनलोड कर सकते है। लिंक ये रही–

    http://thepiratebay.org/torrent/5240868/VTC_-_Gimp_tutorial_video

    या फिर यहाँ से डाउनलोड करें –

    http://isohunt.com/torrent_details/147413749/vtc+gimp?tab=summary

  11. मैं किन शब्दोंमें आपको धन्यवाद दूं

  12. ePandit says:

    @गोविन्द,
    आपका स्वागत है गोविन्द जी।

  13. चर्चा मंच को भी तो साइड बार में होना चाहिए था!
    http://charchamanch.blogspot.com/

  14. Sumit oberoi says:

    thanks …

  15. [...] समर्थन युक्त संस्करण आ चुका है। यह लेख देखें।संबंधित प्रविष्टियाँ» [...]

Leave a Reply