ई-पण्डित / ePandit – Hindi Tech Blogsubscribe feedई-पण्डित पर जल्दी ही कुछ नये विषयों पर लेख शुरु होंगे।

वर्डप्रैस.कॉम का हिन्दी होमपेज


कल अमित वर्डप्रैस.कॉम के नये चेहरे के बारे में बता रहे थे तो शुएब बोले कि उन्हें इसके होमपेज पर हिन्दी भाषा का विकल्प नहीं मिला। हिन्दी भाषा के लिए ‘Preferred Languages’ ड्रॉपडाउन बॉक्स से ‘ More Languages’ चुनकर आगे दिए विकल्पों से ‘hi’ चुनना होता है। यह काफी लंबा काम है। लेकिन इसके लिए एक शॉर्टकट उपलब्ध है जो कि वर्डप्रैस.कॉम वाले हिन्दी चिट्ठों के ‘Footer’ में उपलब्ध होता है। हिन्दी होमपेज पर ब्लॉग ऑफ द मिनट, आज के हॉट पोस्टस, हॉट ब्लॉगस आदि दिए होते हैं।

वर्डप्रैस.कॉम के हिन्दी होमपेज का पता है: http://hi.wordpress.com/

वर्डप्रैस.कॉम का हिन्दी होमपेज

मेरा सुझाव है कि सभी चिट्ठाकार बंधु अपने चिट्ठे के ब्लॉगरोल में यह लिंक बना लें। वर्डप्रैस.कॉम वाले ब्लॉगरोल में मौजूद लिंक को एडिट कर लें। इसके लिए निम्नलिखित तथ्यों का प्रयोग करें।

  • Name: वर्डप्रैस.कॉम (हिन्दी)
  • Description: वर्डप्रैस.कॉम हिन्दी में
  • URL: http://hi.wordpress.com/

उदाहरण: वर्डप्रैस.कॉम (हिन्दी)



चिप्पियाँ:




4 टिप्पणियाँ

  1. विस्तार से समझाने के लिए आपका धन्यवाद श्रीश भाई

  2. अहोभाग्य हमारे, गुरु जी को प्रणाम! ऐसे ही ज्ञानवर्धक जानकारियाँ देते रहें। :)

  3. बहुत अच्‍छा श्रीश जी, पर अपन तो अभी ब्‍लागर पर ही डटे है चाह करके भी वर्डप्रेस नही आने का मन कर रहा है। :-)

  4. @ SHUAIB,
    शुएब भाई पहले तो मैंने सोचा था वहीं आपके सवाल का जवाब दूँ फिर सोचा अपने चिट्ठे पर लिखूँगा इससे और लोग भी जान सकेगें।

    @ डा प्रभात टन्डन,
    आपका धन्यवाद ! आप लोगों की प्रेरणा से ही लिखने के लिए उत्साह मिलता है।

    @ Pramendra Pratap Singh,
    प्रमेन्द्र जी, पुराने ब्लॉगर की बजाय तो मैं आपको वर्डप्रैस.कॉम पर आने की तुरंत सलाह देता लेकिन नये ब्लॉगर (ब्लॉगर-बीटा) के आने के बाद चुनाव थोड़ा मुश्किल हो गया है। दोनों की अपनी खूबियाँ तथा कमियाँ हैं। इस पर शीघ्र ही एक पोस्ट लिखूँगा।

प्रतिक्रिया करें