विण्डोज़ के डिफॉल्ट इनबिल्ट इन्स्क्रिप्ट कीबोर्ड में प्रश्नचिह्न (?), विस्मयादिबोधक चिह्न (!) आदि हिन्दी में अक्सर प्रयुक्त होने वाले चिह्न नहीं होते जिस कारण इन्हें टाइप करने हेतु बार-बार हॉटकी (ऑल्ट शिफ्ट/कंट्रोल शिफ्ट) दबाकर इनपुट भाषा बदलनी पड़ती है। यह काफी झंझट भरा काम है क्योंकि केवल एक चिह्न टाइप करने हेतु पहले इनपुट भाषा बदलकर अंग्रेजी करनी पड़ती है फिर वह चिह्न टाइप करने के बाद दोबारा भाषा बदलकर वापस हिन्दी करनी पड़ती है। हिन्दी में प्रश्नचिह्न (?), विस्मयादिबोधक चिह्न (!), सन्दर्भ चिह्न (") आदि काफी प्रयुक्त होते हैं जिस कारण इन्स्क्रिप्ट प्रयोक्ताओं को ये चिह्न टाइप करने में काफी समस्या आती है।
यह समस्या तकनीकी हिन्दी समूह सहित विभिन्न समूहों पर अक्सर सदस्य उठाते रहते हैं। इसका उपाय यही था कि डिफॉल्ट कीबोर्ड को संशोधित करके इन चिह्नों को समायोजित किया जाय। सदस्यों की लम्बी माँग को ध्यान में रखते हुये यह संशोधित कीबोर्ड तैयार किया गया है जिससे ये सभी कठिनाइयाँ दूर हो जायेंगी। यह टाइपिंग को सरल बनाने के साथ-साथ गति भी बढ़ाता है।
हिन्स्क्रिप्ट हिन्दी के मानक कीबोर्ड लेआउट इन्स्क्रिप्ट पर आधारित एक संशोधित कीबोर्ड है। इसमें टाइपिंग की सरलता हेतु कुछ अतिरिक्त चिह्न जोड़े गये हैं। इन चिह्नों को कंट्रोल, ऑल्ट गियर तथा शिफ्ट कुञ्जियों के संयोजन में समायोजित किया गया है।
पूरी जानकारी एवं डाउनलोड हेतु हिन्स्क्रिप्ट के होमपेज पर जायें — http://epandit.shrish.in/labs/HinScript
HinScript – Optimized InScript Hindi keyboard released
Tags: इन्स्क्रिप्ट, प्रयोगशाला
वाह इसकी तो बहुत आवश्यकता लग रही थी।
प्रसन्नता है कि आपके काम आया।
पता नहीं पर क्यूं आपके उत्साह से लग रहा है कि यह कई लोगों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होने वाला है !
बधाई पण्डित जी !!!
धन्यवाद जी।
बधाई पण्डित जी
धन्यवाद मास्टर जी।
sir me janana chahta hoon ki computer hindi typing ka kon sa font sabhi govt. typing test me use kiya jata h. Pls sir help me. next month is my hindi typing exam.
समीर जी केन्द्र सरकार ने कम्प्यूटर के लिये इन्स्क्रिप्ट लेआउट को ही मान्यता दी है। इन्स्क्रिप्ट हिन्दी का मानक कीबोर्ड लेआउट है। इसमें फॉण्ट का झंझट नहीं है फिर भी यदि पुराने फॉण्टों में टाइप करना पड़े तो आप ई-पण्डित आइऍमई का प्रयोग कर सकते हैं।
pandit ji mujhe hindi type karne main problem hoti hai
मेरे पास पुराना टूलकिट है जो जिसका साइज 11 एमबी दिखा रहा है। वह अनइंस्टाल भी नहीं हो रहा।
मेरे लैपटाप में 32 बिट विस्टा है। इन दोनों में से कौन सा टूल मैं प्रयोग कर सकता हूं।