ई-पण्डित / ePandit – Hindi Tech Blogsubscribe feedई-पण्डित पर जल्दी ही कुछ नये विषयों पर लेख शुरु होंगे।

सर्वज्ञ के लिए यह एंटीपिक्सल बटन किसने बनाया ?



मैं जानना चाहता हूँ कि सर्वज्ञ के लिए ऊपर वाला एंटीपिक्सल बटन किसने बनाया। मैं काफी दिनों से कोई हिन्दी एंटीपिक्सल बटन मेकर ढ़ूढ रहा हूँ जो हिन्दी टेक्स्ट में बटन बना सके। मैंने कई सेवाएं आजमा कर देख ली पर परिणाम शून्य।

अब इस बटन के बारे में दो ही संभावनाएं हैं:

  1. यह किसी Online Button Maker द्वारा बनाया गया है जैसे यह साइट। ऐसे बटन मेकर ज्यादातर PHP Script का उपयोग करते हैं।
  2. यह बटन किसी चित्र-संपादन सॉफ्टवेयर जैसे कि – फोटोशॉप, पेंटशॉप प्रो या जिम्प आदि में बनाया गया है।

अब हम से ही किसी न किसी ने ही यह इसे बनाया होगा कोई पाताल से आकर तो बना नहीं गया और होगा भी यह किसी वरिष्ठ चिट्ठाकार यथा आलोक, पंकज नरुला, देवाशीष चक्रवर्ती, रमण कौल अथवा जीतेन्द्र चौधरी आदि का ही काम।

मैं इस प्रश्न का उतर जानने के लिए बहुत उत्सुक हूँ, यह प्रश्न मैं परिचर्चा में भी पूछ चुका हूँ पर पता नहीं चल पाया। यदि आपमें से कोई भी इस बारे में कोई जानकारी दे सकता हो तो बताइए।

पहली बात तो यह जानना चाहता हूँ कि यह किसी ऑनलाइन टूल द्वारा बनाया गया या ग्राफिक्स प्रोग्राम द्वारा, दूसरा उसका नाम तथा तीसरा यह कि किस फॉन्ट (रेमिंगटन अथवा यूनीकोड) के प्रयोग द्वारा।

वरिष्ठ भाईयों शीघ्र उतर दो वरना एक-एक को मेल कर पूछँगा। :)

P.S: एंटीपिक्सल बटन 80×15 आकार का वह बटन होता है जो इंटरनेट खासकर ब्लॉग्स पर बहुत लोकप्रिय है। हिन्दी ब्लॉगजगत में यह अभी ज्यादा प्रचलित नहीं हुआ पर इंग्लिश ब्लॉगजगत में यह हर तीसरे ब्लॉग पर दिखाई देते हैं। अधिक जानकारी के लिए यहाँ विकिपीडिया पर देखिए



चिप्पियाँ:




11 टिप्पणियाँ

  1. पंडित जी ये काम हमने नहीं किया! हम तो शरीफ़ आदमी हैं!

  2. एंटीपिक्सल आदि का पता नहीं हम तो जरूरत पड़ने पर फोटोशोप में बना लेते हैं, किसी ‘वाद’ से बन्दे हुए भी नहीं हैं, कोरल-ड्रो से भी काम निकलवा लेते है. महत्व साध्य का है, साधन कोई भी हो.

  3. जहाँ तक मुझे याद है यह बटन मिर्ची सेठ (पंकज नरूला) ने बनाया था।

  4. जहां तक मेरा अंदाज़ा है, कोरल-ड्रो या फिर फ़ोटोशॉप मे ही बनाया होगा मगर किसने बनाया नहीं मालूम।
    मैं समझता हूं कि आप इसे फोटोशॉप मे बना सकते हैं, जैसा कि आप ने अपनी पिछली पोस्ट मे लिखा था।

  5. कसम उड़ानछल्ले की, हमारा इसमे कोई हाथ नही। ये खुराफात तो किसी मिर्ची सेठ की है। मियां यूं ही खामखा किसी पर इल्जाम लगाना
    ये
    अच्छी
    बात
    नही
    है।

  6. @ अनूप शुक्ला तथा जीतू,
    ठीक है जी आपको बाइज्जत बरी किया जाता है। :)

    @ संजय बेंगाणी तथा शुएब,
    संजय तथा शुएब भाई, जानता हूँ कि यह काम फोटोशॉप आदि ग्राफिक्स प्रोग्रामों में भी हो सकता है। लेकिन इस तरह का बटन जहाँ वेब सर्विसों द्वारा सेकेडों में बन जाता है वहीं फोटोशॉप में बहुत देर लगती है। इस बारे में मेरी तथा अमित भाई की चर्चा यहाँ पढ़िए

    @ Raman Kaul,
    रमण कौल जी, अपराधी को पकड़वाने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। अभी पूछताछ के लिए उनको पकड़ते हैं। :) (स्माईली इज अटैच्ड)

  7. मिर्ची सेठ तो २८ अक्तूबर से अपने घर से गायब हैं। अंतिम बार वो एक निहंग को मिर्ची बेचते देखे गए थे। उनके किसी भी चिट्ठे पर उनका ईमेल पता भी नहीं दिया गया है। कहीं तपस्या करने के लिए हिमालय पर तो नहीं चले गए। कोई उनका अता-पता (संपर्क-सूत्र) दो भाई।

  8. श्रीश भाई आप इसी साईट पर जिसका लिंक आपने दिया है Chrysanthi Unicode फॉन्ट का प्रयोग करके ऐसा बटन बना सकते हैं।

  9. मैं पंकज का संपर्क पता आप को ईमेल कर रहा हूँ। जहाँ तक मुझे याद है, इसे बनाने में उन्होंने किसी सरल यन्त्र का प्रयोग किया था – पेंट या वर्ड या पॉवरपॉइंट।

  10. मैं तो इन सब चीजों से बहुत दूर रहता हूँ यह तो आप जानते ही हैं, पंडित जी. :)

  11. वैसे तो फ्रंट पेज या वर्ड में भी टेबल ड्रा करके तुरंत बन जाता है, और फिर प्रिंट स्क्रीन करके सेव कर लें. यह देखें, मैने फ्रंट पेज में बनाया है, लिंक पर जायें:

    http://www.flickr.com/photos/62077654@N00/332858917/

    -क्या आप इसी तरह का कुछ देख रहे हैं या कुछ और विशेष?

प्रतिक्रिया करें