विण्डोज़ लाइव राइटर एक लोकप्रिय ब्लॉग क्लाइंट है जो कि चिट्ठा लिखना आसान एवं बेहतर बनाता है। इसमें चिट्ठा लिखना ब्लॉग के वेब ऍडीटर की तुलना में ज्यादा आनन्ददायक है। कई सुविधाओं से युक्त इसका ऍमऍस वर्ड जैसा ऍडीटर लिखने हेतु बेहतर वातावरण प्रदान करता है।
पढ़ें – विण्डोज़ लाइव राइटर समीक्षा एवं डाउनलोड
लेकिन कई दूसरे सॉफ्टवेयरों की तरह इसकी इंस्टालेशन भी एक वेब इंस्टालर के जरिये ऑनलाइन ही होती है। मैंने एक लेख में ऑनलाइन इंस्टालरों से जुड़ी समस्यायें बतायी थीं।
पढ़ें – मुझे ऑनलाइन इंस्टालरों से नफरत क्यों है
विण्डोज़ लाइव राइटर की तरह माइक्रोसॉफ्ट के कुछ दूसरे मुफ्त सॉफ्टवेयर जैसे स्काइड्राइव, विण्डोज़ मूवी मेकर, विण्डोज़ लाइव मैसेंजर आदि भी ऑनलाइन ही इंस्टाल होते हैं। सौभाग्य से इनको ऑफलाइन इंस्टाल करने हेतु फुल सैटअप का डाउनलोड लिंक उपलब्ध है हालाँकि विण्डोज़ असैंशियल्स में शामिल सभी सॉफ्टवेयरों हेतु एक ही संयुक्त डाउनलोड लिंक है, अलग-अलग डाउनलोड लिंक उपलब्ध नहीं हैं।
डायरैक्ट डाउनलोड लिंक
विण्डोज़ लाइव राइटर २०१२ तथा अन्य विण्डोज़ असैंशियल्स के लिये वर्तमान में इसका डायरैक्ट डाउनलोड लिंक निम्नलिखित है।
» विण्डोज़ असैंशियल्स फुल सैटअप डाउनलोड करें (आकार:- १३१.३० ऍमबी)
हिन्दी संस्करण हेतु डाउनलोड लिंक में en की जगह hi कर दें। हालाँकि मैंने पाया कि हिन्दी संस्करण में मैन्यू के टैक्स्ट का फॉण्ट आकार काफी छोटा होने से सुपाठ्य नहीं होता इसलिये मैंने उसे हटाकर अंग्रेजी संस्करण ही स्थापित कर दिया। इसी प्रकार अन्य भारतीय भाषायी संस्करणों हेतु en की जगह उनके भाषा कोड प्रयोग करें जैसे मराठी के लिये mr, गुजराती के लिये gu, तमिल के लिये ta, तेलुगू के लिये te, कन्नड़ के लिये kn तथा मलयालम के लिये ml-in प्रयोग करें।
भविष्य में यह डाउनलोड लिंक परिवर्तित हो सकता है तो यदि आप यह लेख कभी बाद में पढ़ रहे हैं तो नीचे बताये गये तरीके से नवीनतम लिंक प्राप्त करें।
डायरैक्ट डाउनलोड लिंक प्राप्त करने का तरीका
» अपने ब्राउजर में विण्डोज़ असैंशियल्स के डाउनलोड पेज पर जायें। इस पेज पर विभिन्न भाषाओं हेतु वेब सैटअप के डाउनलोड लिंक दिये गये हैं। यहाँ होमपेज पर दिये गये आसमानी नीले रंग के Download Now बटन के नीचे भाषा बदलने के लिंक change पर क्लिक करके भी पहुँचा जा सकता है।

» यहाँ विभिन्न भाषाओं के वेब सैटअपों हेतु डाउनलोड लिंक दिये गये हैं।

अपनी वाँछित भाषा (जैसे English, हिन्दी आदि) के नाम पर राइट क्लिक करके लिंक कॉपी कर लें (फायरफॉक्स – Copy Link Location, गूगल क्रोम – Copy link address, इंटरनेट ऍक्सप्लोरर – Copy shortcut) तथा इसे ब्राउजर के ऍड्रैस बार में पेस्ट कर लें।

यह लिंक कुछ इस तरह होगा। ध्यान दें कि भविष्य के संस्करणों में यह अलग प्रकार का भी हो सकता है।
http://g.live.com/1rewlive5-web/en/wlsetup-web.exe
» इस लिंक में दोनों जगह web शब्द को बदलकर all कर दें। नया लिंक कुछ इस तरह होगा।
http://g.live.com/1rewlive5-all/en/wlsetup-all.exe
» ऍण्टर बटन दबायें, डाउनलोड चालू हो जायेगा।
इस सैटअप में मैसेंजर, फोटो गैलरी, मूवी मेकर, मेल, लाइव राइटर, फैमिली सेफ्टी, माइक्रोसॉफ्ट स्काइड्राइव तथा आउटलुक कनैक्टर पैक आदि शामिल हैं। सैटअप चलाने पर आप अपनी आवश्यकतानुसार सॉफ्टवेयर चुनकर इंस्टाल कर सकते हैं।
सम्बन्धित लेख
» मुझे ऑनलाइन इंस्टालरों से नफरत क्यों है
» गूगल क्रोम का फुल सैटअप (ऑफलाइन इंस्टालर) डाउनलोड करें
» गूगल आइऍमई का ऑफलाइन इंस्टालर (फुल सैटअप) डाउनलोड करें
Direct download link for full setup (offline installer) of Windows Live Writer and other Windows Live Essentials
Tags: असैंशियल्स, चिट्ठाकारी, डाउनलोड, फुल सैटअप, लाइव, विण्डोज़, सॉफ्टवेयर
हम तो २०११ वर्शन का उपयोग कर रहे हैं, बढ़िया लग रहा है, पर २०१२ में क्या नई खूबियाँ दी गई हैं ? हमें तो २०११ में भी कोई परेशानी नहीं लग रही ।
Dear Sir,
I am Using NOKIA LUMIA 710 mobile phone. its Internet Explorer browser not supporting
any java script based UNICODE like: bbc.co.uk/ hindi.
I h’ve changed browser like UC browser, OPERA or nexsus provided by NOKIA specially for particular of this handset. How to view unicode hindi in my NOKIA LUMIA 710.
(Some Unicode website Like: Bhaskar.com have don’t getting any problem This site is OK)
Please suggest me..Thanking You