सैमसंग गैलैक्सी नोट ८०० (गैलैक्सी नोट १०.१) टैबलेट भारत में जारी
सैमसंग ने अपना गैलैक्सी नोट ८०० (या गैलैक्सी नोट १०.१) टैबलेट भारत में गत माह जारी किया। इसका बेसिक प्रोटोटाइप इसी वर्ष हुयी मोबाइल वर्ल्ड कॉंग्रेस में प्रदर्शित किया गया था। यह सैमसंग के स्मार्टफोन-कम-टैबलेट गैलैक्सी नोट का १० इंच मॉडल कहा जा सकता है।
इसकी स्पैसिफिकेशन निम्नलिखित हैं।
» १०.१ इंच स्क्रीन, १२८०x८०० पिक्सल रिजॉल्यूशन
» १.४ गीगाहर्ट्ज क्वाड कोर प्रोसैसर
» २ जीबी रैम
» ५ मेगापिक्सल कैमरा फ्लैश सहित, १.९ मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
» वाइ-फाइ (वाइ-फाइ डायरैक्ट सुविधा सहित), ३जी तथा ब्ल्यूटुथ ४.०
» ऍचडीऍमआइ पोर्ट
» फोन कॉल सुविधा सहित
» ७००० mAh बैट्री
» ऍण्ड्रॉइड ४.० (आइस क्रीम सैंडविच)
» १६ जीबी, ३२ जीबी तथा ६४ जीबी के मॉडलों में उपलब्ध। कार्ड स्लॉट द्वारा ३२ जीबी और जोड़ी जा सकती है।
इसमें भी ५ इंच वाले गैलैक्सी नोट की तरह ऍस-पैन (सैमसंग का विशिष्ट स्टायलस) है। इसके अतिरिक्त ऍस-पैन से काम लेने के लिये विशिष्ट ऍप्लिकेशन हैं। ऍस-नोट ऍप्लिकेशन द्वारा नोट लिखे जा सकते हैं एवं स्कैच बनाये जा सकते हैं। ग्राफिक्स सम्बन्धी कार्य के लिये अडॉबी फोटोशॉप टच, अडॉबी आइडियाज आदि भी हैं। इसके अतिरिक्त टैबलेट के इंटरफेस को ऍस-पैन के हिसाब से संशोधित भी किया गया है। ऍस-पैन और विशिष्ट ऍप्स के कारण गैलैक्सी नोट आर्टिस्टों, फोटोग्राफरों, ग्राफिक डिजाइनरों, ब्लॉगरों तथा लेखकों के लिये एक बेहतरीन डिवाइस है। सैमसंग का दावा है कि इसकी बैट्री ३३ घंटे तक चल सकती है। सुरक्षा के लिये इसमें मोबाइल ट्रैकर सुविधा भी है।
कुल मिलाकर कहें तो गैलैक्सी नोट सैमसंग के गैलैक्सी टैब १०.१ और गैलैक्सी नोट (५ इंच वाला) का मिला-जुला रूप है। गैलैक्सी नोट की स्क्रीन बड़ी करके, आइस क्रीम सैंडविच डालकर और गैलैक्सी टैब का हार्डवेयर बेहतर करके जोड़ दिया गया है। इस स्लेट में स्प्लिट स्क्रीन मोड भी है जिससे एक साथ दो ऍप्लिकेशनों को प्रयोग किया जा सकता है। उदाहरण के लिये आप एक ही समय में स्क्रीन के एक हिस्से में वीडियो देख सकते हैं जबकि दूसरे हिस्से में नोट्स लिख सकते हैं। इसकी स्क्रीन प्रैशर सैंसेटिव है जिससे कि ड्रॉ करते हुये लाइन की मोटायी कम-ज्यादा की जा सकती है। इसकी एकमात्र कमी स्टैंडर्ड यूऍसबी पोर्ट की बजाय सैमसंग का प्रॉप्रियट्री पोर्ट है जिससे कुछ समस्यायें जुड़ी हैं।
यदि आप ग्राफिक्स सम्बन्धी काम से जुड़े हैं तो यह आपके लिये एक अच्छी चीज है। बाकी सामान्य उपयोक्ताओं की बात करें जिनका ग्राफिक्स से विशेष वास्ता नहीं तो यदि आपके पास पहले से कोई टैबलेट है तो फिर इसे लेने की विशेष आवश्यकता नहीं। हाँ यदि आप नया टैबलेट लेने जा रहे हैं तो यह दूसरे सामान्य टैबलेटों से काफी बेहतर है। ऍपल के नये आइपैड से इसकी तुलना करें तो आइपैड से केवल इसकी स्क्रीन रिजॉल्यूशन कम है बाकी सब क्षेत्रों में यह उससे बढ़कर है। मेरे विचार से महंगी कीमत वर्ग में हार्डवेयर और फीचर्स के लिहाज से यह सबसे अच्छा टैबलेट है।
भारत में इस टैबलेट का केवल १६ जीबी वाला मॉडल जारी हुआ है। १६ जीबी का ३जी वाला मॉडल सैमसंग के ई-स्टोर में ३७,९०० रुपये में उपलब्ध है।
Samsung launches Galaxy Note 800 (a.k.a Galaxy Note 10.1) tablet in India
























३७,९०० रुपये ज़्यादा है. 15;17 हज़ार तक लानी होगी कीमत ताकि हर ओर फैल सके ये
महंगा तो है काजल भाई पर चीज भी तो जबरदस्त है।
पेन वाला पक्ष तगड़ा है।
सही कहा जी, हाथ से ड्रॉ करने के शौकीनो के लिये तो यह जबरदस्त है।
बैटरी जबरदस्त दे रखी है, पर कीमत कुछ ज्यादा ही है ।
जितना गुड़ डालोगे उतना मीठा होगा जी।
इत्ता मंहगा !
हम जैसों का ध्यान रखा जाए )))
हम जैसों के लिये भी नैक्सस ७ और आइपैड मिनी जैसे टैबलेट आने वाले हैं।
मैंने अपने पापा को गिफ्ट में यह दिया है. देने से पहले बहुत हाथापाई भी किया इसके साथ. और अपना अनुभव तो यही बोला “Awesome”!!!
बेहतरीन गिफ्ट
अपनी औकात से बाहर की चीज है।
कोई टैब्लेट ऐसी भी आने वाली है क्या? जिसमें विंडोज में चलने वाले सॉफ्टवेयर भी चल सकें, जैसे टैली जैसा कोई अकाऊंटिंग सॉफ्टवेयर।
प्रणाम
मैंगो मैन के लिये कोई चीज बताओ बन्धु!