सैमसंग ने सीरीज ९ १३.३ इंच अल्ट्राबुक भारत में जारी की
सैमसंग ने इस माह अपनी द्वितीय पीढ़ी की सीरीज ९ अल्ट्राबुक NP900X3C-A01IN भारत में जारी की। इसे सैमसंग ने इसी वर्ष कंज्यूमर इलैक्ट्रॉनिक्स शो २०१२ में प्रदर्शित किया था। सैमसंग के अनुसार इस लैपटॉप का ऍल्युमिनियम यूनीबॉडी डिजाइन ‘ऍरोडायनैमिक’ है। पता नहीं ऍरोडायनैमिक डिजाइन बनाने से सैमसंग का क्या आशय है, किसी को लैपटॉप उड़ाना तो नहीं होता।
आइये इसकी स्पैसिफिकेशन पर नजर डालते हैं।
» १.९ गीगाहर्ट्ज इंटैल i7 प्रोसैसर
» १३.३ इंच ऍण्टीरिफ्लैक्टिव ऍलईडी स्क्रीन, रिजॉल्यूशन १६००×९००
» ४ जीबी रैम (जो कि अपग्रेड नहीं की जा सकती)
» २५६ जीबी सॉलिड स्टेट ड्राइव
» १.३ मेगापिक्सल वेब कैमरा, आन्तरिक माइक
» वाइ-फाइ (वाइ-फाइ डायरैक्ट सुविधा सहित), ब्ल्यूटुथ ४.०, डोंगल के द्वारा लैन
» माइक्रो ऍचडीऍमआइ पोर्ट, एक यूऍसबी ३.० तथा एक यूऍसबी २.० पोर्ट, मेमोरी कार्ड स्लॉट, एक अलग ऍडैप्टर के द्वारा वीजीए-आउट, हैडफोन/माइक कॉम्बो (मेरे अनुभव से ऐसा कॉम्बो पोर्ट बहुत समस्या कारक है)
» बैकलिट कीबोर्ड, मल्टीटच टचपैड
» ४ सैल बैट्री
» विण्डोज़ ७ होम प्रीमियम (६४ बिट)
बाकी फीचर विस्तार से सैमसंग की वेबसाइट पर देखें। बाकी सब फीचर तो ठीक हैं पर i7 प्रोसैसर वाली इस मशीन को ४ जीबी रैम तक सीमित करना ठीक नहीं है। यह अल्ट्राबुक भारत में १,०३,००० रूपये में उपलब्ध है।
Samsung introduces Series 9 13.3 ultrabook in India























