गूगल का नैक्सस ७ टैबलेट (सम्भवतः ३जी मॉडल) भारत में नवम्बर में जारी होगा
गूगल का सस्ता ७ इंची टैबलेट नैक्सस ७ खूब लोकप्रिय हो रहा है। आसुस इण्डिया ने हाल ही में घोषणा की कि यह टैबलेट भारत में नवम्बर में जारी होगा। गूगल और आसुस द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित इस टैबलेट की भारतीय परिप्रेक्ष्य के हिसाब से सबसे बड़ी कमी ३जी सुविधा का न होना है। भारत जैसे देश में जहाँ सार्वजनिक वाइ-फाइ हॉटस्पॉट सुलभ नहीं वहाँ किसी भी मोबाइल डिवाइस में इनबिल्ट ३जी सुविधा आवश्यक है।
वैसे वाइ-फाइ+३जी वाले मॉडल को भारत ही नहीं दुनिया में बाकी जगह भी केवल वाइ-फाइ वाले मॉडल की तुलना में प्राथमिकता दी जाती है। यह चर्चा जोरों पर हैं कि गूगल ने ३जी सुविधा वाले नैक्सस ७ का निर्माण शुरु कर दिया है जो कि अक्तूबर में जारी होने की सम्भावना है। यद्यपि अभी ३जी मॉडल की कोई पुष्टि नहीं की गयी है पर इसकी प्रबल सम्भावना जतायी जा रही है। भारत में वाइ-फाइ की सुलभता न होने की समस्या के चलते सम्भावना है कि भारत में नवम्बर में ३जी वाला ही मॉडल जारी हो। गौरतलब है कि पहले इस टैबलेट के भारत में अक्तूबर में जारी होने की सूचना थी पर बाद में कथित रूप से इसे आगे बढ़ा दिया गया। इससे इस सम्भावना को बल मिलता है कि भारत में ३जी वाला ही मॉडल आये।
१२००×८०० रिजॉल्यूशन की ७ इंच स्क्रीन, १.२ गीगाहर्ट्ज क्वाड कोर प्रोसैसर, १ जीबी रैम तथा ऍण्ड्रॉइड के नवीनतम संस्करण ४.१ (जैली बीन) वाला यह टैबलेट कम कीमत के चलते खूब बिक रहा है। ऍक्सटर्नल मेमोरी कार्ड स्लॉट तथा HDMI पोर्ट न होना ही बस दो कमियाँ हैं, बाकी सब ठीक है। तो हम भी इन्तजार कर रहे हैं कि ३जी वाला नैक्सस ७ भारत में जारी हो और यदि इसकी भारतीय कीमत २००/२५० डॉलर वाली अन्तर्राष्ट्रीय कीमत के ही समकक्ष हो तो लपक लें।
अपडेट:- नैक्सस ७ का ३२ जीबी स्टोरेज युक्त ३जी मॉडल जारी हो गया है। अब भारत में ३जी मॉडल आना सुनिश्चित हो गया है।
ये भी पढ़ें:-
» गूगल लायेगा सस्ता ७ इंच ऍण्ड्रॉइड ४.० टैबलेट
» नैक्सस ७–गूगल का सस्ता क्वाड कोर टैबलेट जारी
» आखिर गूगल लाया नैक्सस ७ टैबलेट का ३जी मॉडल
Google Nexus 7 3G tablet will launch in India in November
5 टिप्पणियाँ
ट्रैकबैक
- ऍपल लायेगा सस्ता ७ इंची टैबलेट – आइपैड मिनी | ई-पण्डित / ePandit – Hindi Tech Blog
- आखिर गूगल लाया नैक्सस ७ टैबलेट का ३जी मॉडल | ई-पण्डित / ePandit – Hindi Tech Blog
























७ इंच का जमाना आने वाला है..
आपके पोस्ट पढ-पढ कर हम भी इसी का इंतजार कर रहे हैं जी
प्रणाम
नमस्कार एप्पल व नेक्सस दोनों में से कौनसा बेहतर रहेगा ये बताइये। हालांकि 3 जी सीम वाला कोई भी हो बेहतर ही रहेगा