डाटावन ब्रॉडबैंड का इस्तेमाल जाँचने के लिए टूल
फिलहाल देश में आम उपभोक्ताओं के लिए BSNL का डाटावन ब्रॉडबैंड ही अफोर्डेबल (कृपया इस के लिए कोई हिन्दी शब्द बताएं) है। इसके अतिरिक्त नए साल में BSNL ने आकर्षक घोषणा भी की है। अब जैसे रवि जी कह रहे थे कि BSNL ने ब्रॉडबैंड इस्तेमाल की जानकारी हेतु जो साइट बनाई है वह केवल इंटरनेट एक्सप्लोरर पर कार्य करती है। अब इसका एक इलाज तो यह है कि फायरफॉक्स में IE Tab एक्सटेंशन का प्रयोग किया जाए। इस एक्सटेंशन के प्रयोग द्वारा आप कोई भी साइट IE के इंजन का प्रयोग करके फायरफॉक्स के टैब में खोल सकते हो। यही नहीं आप कुछ निश्चित साइटों को हमेशा IE Tab में खुलने के लिए सैट कर सकते हो।
परंतु हमारे पास इससे अच्छा तरीका मौजूद है। डाटावन की वेबसाइट सिर्फ महीने की कुल प्रयोग की गई बैंडविडथ दर्शाती है। DataOne Bandwidth Usage Finder नाम का टूल मुफ्त तथा शुल्क योग्य बैंडविडथ के इस्तेमाल को अलग-अलग दर्शाता है। इसके अतिरिक्त यह महीने भर के इंटरनेट प्रयोग को चार्ट के रुप में भी दिखाता है। यह सिर्फ ७६.९ केबी साइज का है। स्क्रीनशॉट्स नीचे देखिए
लॉगइन करने के लिए निम्न सूचना डालिए:
- अपना डाटावन यूजरनेम
- पासवर्ड
- महीना चुनिए जिस के लिए इस्तेमाल जाँचना हो
- यहाँ पर यह URL डालिए – http://10.241.48.195/webLogin.jsp
संबंधित कडि़याँ

























फ़ायर फ़ाक्स पर डेटा वन ब्रॉडबैंड इस्तेमाल की जानकारी आसान बताने के लिये धन्यवाद ।
धन्यवाद. यह तो बहुत काम की जानकारी व कड़ी दी आपने.
Affordable : जो वहन किया जा सके
affordable {adj}
वहन करने में समर्थ होना, खरीदने में समर्थ होना
afford {v}
समर्थ होना, (खर्च) दे सकना, सकना, देना, प्रदान करना
afford {vt}
खर्च कर सकना, खरीद सकना, बेच सकना, समाये रखना
afford {vt}
देना, उत्पन्न करना, पहुंचाना, जुटाना
अच्छी जानकारी दी है. बधाई.
arre bhai u r a bundel of E Knowledge great going plz give a detail of a Gadgets of computer write some essay on electronic gadgets too.
Thanks.
आपके काम का लेख
ब्रॉडबैंड पर
http://sarparast.blogspot.com/2009/03/blog-post_22.html
धन्यवाद
अपनी अपनी डगर