ई-पण्डित / ePandit – Hindi Tech Blogsubscribe feedई-पण्डित पर जल्दी ही कुछ नये विषयों पर लेख शुरु होंगे।

प्रयोगशाला

Read this page in English here.

ePandit Labs

पण्डित जी की प्रयोगशाला

पण्डित जी की प्रयोगशाला में आपका स्वागत है। ई-पण्डित लैब्स में पण्डित जी द्वारा बनाये गये विभिन्न टूल्स/जुगाड़ों का संग्रह किया जायेगा। फिलहाल यहाँ कुछ ही जुगाड़ हैं, बाकी पाइपलाइन में कई हैं।

  • इण्डिक ऍक्सपी – विण्डोज़ २०००, ऍक्सपी आदि में बिना विण्डोज़ सीडी के हिन्दी/इण्डिक समर्थन स्वचालित रुप से इंस्टाल करने हेतु औजार। रिलीज नोट्स यहाँ देखें।
  • टचनागरी – टचस्क्रीन फोन तथा अन्य डिवाइसों पर हिन्दी टाइप करने हेतु ऑनस्क्रीन कीबोर्ड। रिलीज नोट्स यहाँ पढ़ें।
  • ई-पण्डित आइऍमई – लिगेसी नॉन-यूनिकोड फॉण्टों चाणक्य, कृतिदेव आदि में इन्स्क्रिप्ट लेआउट द्वारा टाइप करने हेतु औजार। रिलीज नोट्स यहाँ पढ़ें।
  • ई-पण्डित कन्वर्टर – आसान व उन्नत फॉण्ट परिवर्तक। रिलीज नोट्स यहाँ पढ़ें।
  • हिन्स्क्रिप्ट – प्रश्नचिह्न (?) आदि विराम चिह्नों को सरलता से टाइप करने हेतु संशोधित इन्स्क्रिप्ट कीबोर्ड। रिलीज नोट्स यहाँ पढ़ें।
  • इण्डिक कण्ट्रोल पैनल – विण्डोज़ में अन्तर्निमित विभिन्न भारतीय भाषायी इन्स्क्रिप्ट कीबोर्ड जोड़ने तथा अन्य भाषा सम्बन्धी विकल्प करने हेतु औजार। रिलीज नोट्स यहाँ पढ़ें।
  • इन्स्क्रिप्ट लॉञ्चर – एक क्लिक द्वारा विण्डोज़ में अन्तर्निमित विभिन्न भारतीय भाषायी इन्स्क्रिप्ट कीबोर्ड जोड़ने हेतु औजार। रिलीज नोट्स यहाँ पढ़ें।
  • IAST-Devanagari-IAST Converter – आइएऍसटी (अन्तर्राष्ट्रीय संस्कृत लिप्यन्तरण वर्णमाला) एवं देवनागरी के मध्य लिपि परिवर्तन हेतु परिवर्तक। रिलीज नोट्स तथा जानकारी यहाँ देखें।
  • गूगल आइऍमई इन्स्क्रिप्ट कीबोर्ड स्कीम – गूगल आइऍमई में इन्स्क्रिप्ट कीबोर्ड लेआउट जोड़ने हेतु स्कीम फाइल।

12 टिप्पणियाँ

  1. शुभारंभ करें…अनगिन शुभकामनायें…भाई जी..!

  2. lo ji kaksha me aa ke hajiri laga di
    ab wait rahe hain jee,
    shubhkamnayein

  3. धन्यवाद श्रीश जी, संजीत जी एवं प्रवीण जी।

    @प्रवीण त्रिवेदी,
    पहला जुगाड़ आ चुका है, यहाँ देखें।

  4. एंड्रायड में http://epandit.shrish.in/tools/touchnagari/ पेज पर जाकर देखा तो की बोर्ड में भी डिब्बियां ही दिखाई दीं… हा हा हा

  5. स्वागत है…

  6. @काजल कुमार,
    इसका कारण ऍण्ड्रॉइड में हिन्दी समर्थन न होना है, दोष टचनागरी का नहीं ऍण्ड्रॉइड का है। सन्तोष त्रिवेदी जी के सैमसंग गैलैक्सी ऍस (जिसमें भी ऍण्ड्रॉइड है) में हिन्दी समर्थन है और टचनागरी बिलकुल सही काम करता है।

    @padm singh,
    धन्यवाद जी।

    • धन्यवाद ऍसपी जी, मेरी साइट पर आपका स्वागत है। आशा है भविष्य में भी आते रहेंगे।

ट्रैकबैक

  1. ई-पण्डित लैब्स – पण्डित जी की प्रयोगशाला का शुभारम्भ | ई-पण्डित / ePandit – Hindi Tech Blog
  2. नवभारत टाइम्स में ई-पण्डित के औजारों की चर्चा | ई-पण्डित / ePandit – Hindi Tech Blog

प्रतिक्रिया करें