ई-पण्डित / ePandit – Hindi Tech Blog subscribe feed ई-पण्डित के पाठकों को अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनायें

ई-पण्डित कन्वर्टर

ई-पण्डित कन्वर्टर एक फॉण्ट कन्वर्टर है जो कि यूनिनागरी (यूनिकोड देवनागरी) टैक्स्ट को लिगेसी फॉण्ट तथा लिगेसी फॉण्ट टैक्स्ट को यूनिनागरी में बदलने हेतु उपयोगी है। वर्तमान में इसमें केवल चाणक्य फॉण्ट हेतु समर्थन है, भविष्य में अन्य फॉण्ट भी जोड़े जायेंगे। चाणक्य फॉण्ट विशेषकर पुस्तकों एवं समाचार पत्रों के प्रकाशन में प्रयोग होता है।

ePandit_Converter_Screenshot

इसका इंटरफेस अत्यन्त आसान है। सबसे पहले इनपुट तथा आउटपुट फॉण्ट चुन लें या फिर Converters मैन्यू से वाँछित परिवर्तक चुन लें। बायीं तरफ इनपुट बक्सा है जिसमें आपको इनपुट पाठ डालना है तथा दायीं तरफ वाले बक्से में आउटपुट पाठ प्राप्त होगा। आप इनपुट बक्से में कॉपी किया हुआ टैक्स्ट पेस्ट कर सकते हैं, इस कार्य को आसान बनाने हेतु Paste from clipboard बटन लगाया गया है। इसके अलावा आप Open File बटन द्वारा कोई प्लेन टैक्स्ट या रिच टैक्स्ट फाइल (वर्डपैड में बनी फाइल जिसका ऍक्सटेंशन .rtf होता है) भी इनपुट बक्से में लोड कर सकते हैं। हाँ ऍमऍस वर्ड फाइल को लोड नहीं किया जा सकता क्योंकि उसकी फॉर्मेटिंग विशिष्ट होती है।

बस Convert बटन दबायें और आउटपुट बक्से में आपको बदला हुआ पाठ प्राप्त होगा। इसे आप Copy to clipboard बटन  द्वारा कॉपी करके वाँछित ऍप्लिकेशन में पेस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो Save File बटन द्वारा बदले गये पाठ को सीधे प्लेन टैक्स्ट (.txt), रिच टैक्स्ट (.rtf) या फिर वर्ड फाइल (.doc) के रुप में सेव कर सकते हैं।

शुद्धता

वर्तमान में इस परिवर्तक में केवल चाणक्य फॉण्ट हेतु परिवर्तन उपलब्ध है। यह परिवर्तक चाणक्य का शुद्धतम मुफ्त परिवर्तक है। यह ९५ प्रतिशत से अधिक शुद्ध परिणाम देता है। इसे चाणक्य फॉण्ट के गहन अध्ययन के पश्चात बनाया गया है तथा अधिकतम वर्ण-खण्डों (ग्लिफ्स) के परिवर्तन हेतु अल्गोरिद्म जोड़े गये हैं।

इसके अतिरिक्त इस परिवर्तक में कोट्स (quotes), गुणा चिह्न, प्रतिशत चिह्न आदि को बदलने, फुलस्टॉप को पूर्णविराम में बदलने, दो बाइट नुक्ता वर्णों को एक बाइट नुक्ता वर्णों में बदलने आदि अतिरिक्त सुधार भी किये गये हैं।

ऑन द फ्लाइ सुविधा

बीच में लगे On the fly चैकबॉक्स बटन चैक करके आप ऑन द फ्लाइ सुविधा द्वारा हाथों-हाथ फॉण्ट परिवर्तन कर सकते हैं। अर्थात बायें बक्से में लिखते जाइये और दायें बक्से में साथ-साथ परिवर्तित पाठ उपलब्ध होता रहेगा। यह सुविधा खासकर तब उपयोगी है जब आपको नॉन-यूनिकोड फॉण्ट में कुछ टैक्स्ट लिखकर किसी ऍप्लिकेशन (जैसे कोई अयूनिकोडित ग्राफिक्स या डीटीपी ऍप्लिकेशन) में पेस्ट करना हो। हालाँकि ध्यान रखें कि इस सुविधा का उपयोग कम ही करें क्योंकि इसमें पाठ रीयल टाइम में कन्वर्ट होता रहता है अर्थात बायें बक्से में कोई भी नया वर्ण लिखने पर सारा पाठ बैकग्राउण्ड में दोबारा परिवर्तित होता है, इस प्रकार प्रोसैसिंग का बोझ बढ़ता है। इसलिये इसका प्रयोग तभी करें जब थोड़ा पाठ बदलना हो उदाहरण के लिये जैसे कुछ लाइनें यूनिकोड में लिखकर उसे किसी लिगेसी फॉण्ट में बदलकर किसी ऍप्लिकेशन में पेस्ट करना हो।

अन्य सुविधायें

इस परिवर्तक की कुछ विशेष सुविधायें जो अब तक के फॉण्ट परिवर्तकों में नहीं थी।

» शुद्धता – यह चाणक्य फॉण्ट हेतु अब तक का मुफ्त शुद्धतम परिवर्तक है।

» यह लिगेसी पाठ को चुने गये नॉन-यूनिकोड फॉण्ट में दिखाता है जिससे इनपुट तथा आउटपुट पाठ के परिवर्तन की तुलना करके गलतियों का पता लगाया जा सकता है। हाँ यह सुविधा पोस्ट स्क्रिप्ट फॉण्टों (Type1) हेतु उपलब्ध नहीं है।

»  कॉपी तथा पेस्ट बटन की सुविधा ताकि प्रयोक्ता को कॉपी-पेस्ट के काम में कम से कम परेशानी हो।

» किसी फाइल से इनपुट लोड करने की सुविधा तथा आउटपुट को फाइल रुप में सेव करने की सुविधा।

» परिवर्तन सम्बन्धी विभिन्न विकल्प सैट करने की सुविधा जैसे अंकों का प्रारुप (देवनागरी/अन्तर्राष्ट्रीय/यथावत)।

» चाणक्य परिवर्तक में कोट्स, गुणा चिह्न, प्रतिशत चिह्न आदि को बदलने की सुविधा, सामान्यतः कोट्स स्वस्तिक चिह्न में बदलने जाते हैं।

» दीर्घविराम, लाघव-चिह्न, उदात्त-अनुदात्त तथा ऍक्सेण्ट चिह्न आदि बदलने की सुविधा।

» फुलस्टॉप को पूर्णविराम में बदलने  जैसे सुधार।

» इंस्टालेशन की आवश्यकता नहीं। बस  डाउनलोड करें और सीधे चलायें।

डाउनलोड

यह औजार मुफ्त है, आप इसे पुनर्वितरित करने हेतु स्वतन्त्र हैं तथापि कृपया मित्रों को डाउनलोड हेतु इस वेबपन्ने का लिंक दें, डायरैक्ट डाउनलोड लिंक नहीं ताकि वे नवीनतम संस्करण प्राप्त कर सकें।

» वैकल्पिक डाउनलोड कड़ी (मिरर)

इस परिवर्तक में प्रयुक्त चाणक्य फॉण्ट का संस्करण यहाँ से डाउनलोड करें।

यह औजार सी# (सी शार्प) में बनाया गया है, इसके लिये आपके कम्प्यूटर में डॉट नेट फ्रेमवर्क २.० होना चाहिये। विण्डोज़ ७ में यह पहले से मौजूद होता है।

यद्यपि इस परिवर्तक को बनाने में शुद्धता का विशेष ध्यान रखा गया है तथापि गलतियाँ होना स्वाभाविक है। कृपया इसे प्रचुर हिन्दी सामग्री के साथ जाँचें तथा यदि कोई गलती दिखे तो बतायें, उसे यथाशीघ्र सुधारा जायेगा। साथ ही औजार के इण्टरफेस, कार्यप्रणाली आदि सम्बन्धी सुझावों से भी अवश्य अवगत करायें।

टू डू

» अन्य कुछ प्रमुख प्रचलित फॉण्ट जोड़ना।

» संयुक्ताक्षरों के वैकल्पिक वर्ण-खण्डों में परिवर्तन हेतु विकल्प उपलब्ध करवाना।

» परिवर्तन सम्बन्धी कुछ अन्य विकल्प उपलब्ध करवाना।

इतिहास

» २३ अप्रैल २०१२ – द्वितीय संस्करण १.१ जारी, रिलीज नोट्स

» १४ अप्रैल २०११ – प्रथम संस्करण १.० जारी, रिलीज नोट्स

22 टिप्पणियाँ

  1. बहुत बहुत धन्यवाद, मुझे इसकी बहुत आवश्यकता थी

  2. बहुत बहुत धन्यवाद, मुझे भी इसकी बहुत आवश्यकता थी

  3. अरे भैया ज़रा रविन्‍द्र पुंज जी को भी ख़बर पहुंचा दो। वे अवश्‍य ही प्रसन्‍न होंगे मनभर।

  4. बहुत बहुत बधाई ई-पंडित जी और धन्यवाद भी। यह एक बहुत बड़ा काम हो गया है अब चाणक्य को लेकर दिक्कतें उम्मीद है, खत्म हो जाएंगी। इसकी आजमाइश का काम अब हमारी जिम्मेदारी है ताकि इसमें अगर कोई कसर रह गई हो तो वह भी पूरी हो जाए। सचमुच मेरे जैसे गैर-तकनीकी व्यक्ति के लिए समझना कठिन है कि इसमें कितनी मेहनत और समय लगा होगा। लेकिन जब-जब इस्तेमाल होगा, सब आपको जरूर याद करेंगे।

  5. @yogendra pal, @Darshan Lal Baweja,
    खुशी है कि ये औजार आपके काम आया।

    @अविनाश वाचस्‍पति,
    पहुँचा दी है जी, प्रसन्न भी हुये वे। :-)

    @प्राइमरी के मास्साब,
    आपको पसन्द आया, खुशी हुयी।

    @अनुराधा,
    मेहनत तो बताना मुश्किल है, बस ये समझिये कि कोडिंग में जब तो काम चलता रहता है बड़ा मजा आता है, जब कहीं गाड़ी अटक जाय तो उसे फिर चलाने में बहुत झंझट होता है। बाकी समय के बारे में पोस्ट में लिखा ही है।

    लेकिन जब-जब इस्तेमाल होगा, सब आपको जरूर याद करेंगे।

    मेरी धर्मपत्नी मुझसे पूछ रही थी कि रात-दिन कम्प्यूटर पर बैठकर मुझे क्या मिलता है तो ठीक यही बात मैंने उनसे कही थी। :-)

  6. धन्यवाद श्रीश जी , हिन्दी के प्रचार -प्रसार के लिए इसकी बहुत आवश्यकता थी तथा मुझे समाचार पत्र में लेख आदि भेजने में अब काफी सुविधा रहेगी। पुनः धन्यवाद।

  7. bahut bahut dhanyvaad, hindi main aapka yogdaan avarnaniya hai.

  8. @Parveen kumar,
    धन्यवाद प्रवीण जी।

  9. @रविंद्र पुंज,
    धन्यवाद।

  10. स्वप्निल गुप्ता जी की ईमेल से प्राप्त टिप्पणी।
    —-

    Dear Shrish,

    I’m a technical writer based in Pune. I was looking for a good Unicode to
    Chanakya converter and tried out many before trying the e-Pandit converter.

    I must say I was highly impressed with it. It is reliable, fast and very
    accurate.

    I want to thank you for building such a nice tool and sharing it with us. It is
    a really outstanding technical achievement.

  11. बहुत बहुत धन्यवाद, मुझे इसकी बहुत आवश्यकता थी

  12. sat sr akal bhaji
    bahut baut shukria pandit i
    tabiyat khosh ho gai bha saad

  13. पण्डित जी,

    मैने आपका कनवर्टर डाउनलोड करने की कोशिश की पर डाउनलोड नही हो रहा। मै परेशान हूं मेरी सहायता करें।

    विजय शुक्‍ला

  14. Great thanx and hats off to you shrish. Your site helped me earlier too. और, इस बार की भी मदद के लिए कोटि-कोटि धन्यवाद।

ट्रैकबैक

  1. ई-पण्डित कन्वर्टर १.०, प्रथम संस्करण जारी | ई-पण्डित / ePandit – Hindi Tech Blog
  2. ई-पण्डित कन्वर्टर १.०, प्रथम संस्करण जारी « Blog.Webcare™
  3. ई-पण्डित आइऍमई ~ यूनिकोड तथा चाणक्य, कृतिदेव आदि फॉण्टों में टाइप करने हेतु टाइपिंग टूल जारी | ई-पण
  4. ई-पण्डित कन्वर्टर का नया संस्करण १.१ जारी | ई-पण्डित / ePandit – Hindi Tech Blog
  5. हिन्दी दिवस विशेष — डिजिटल दुनिया में हिन्दी का विकास | ई-पण्डित / ePandit – Hindi Tech Blog

प्रतिक्रिया करें