ई-पण्डित / ePandit – Hindi Tech Blog subscribe feed ई-पण्डित के पाठकों को अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनायें

गूगल ट्राँसलिट्रेशन हैल्पर

ई-पण्डित गूगल ट्राँसलिट्रेशन हैल्पर गूगल ट्राँसलिट्रेशन के द्वारा रोमनागरी (रोमन में लिखी हिन्दी) टैक्स्ट को यूनिनागरी (यूनिकोड देवनागरी) में बदलने में सहायता करने हेतु एक औजार है।

अक्सर हम इंटरनेट पर ब्लॉगों, फेसबुक आदि में कुछ सामग्री रोमनागरी में लिखी देखते हैं। रोमनागरी में लिखना कुछ लोगों को जहाँ सरल लगता है वहीं इसे पढ़ना उतना ही कठिन होता है। अब रोमनीकृत हिन्दी को देवनागरी में बदलने हेतु कई औजार हैं परन्तु समस्या ये है कि वे एक निश्चित ट्राँसलिट्रेशन स्कीम में लिखे गये रोमन हिन्दी टैक्स्ट जैसे आइट्राँस, IAST आदि के लिये उपयुक्त हैं। दूसरी ओर रोमनागरी में रोमन हिन्दी किसी स्कीम पर आधारित न होने से इन निश्चित ट्राँसलिट्रेशन स्कीम वाले परिवर्तकों (कन्वर्टरों) की बजाय शब्दकोष (डिक्शनरी) वाले परिवर्तक बेहतर परिणाम देते हैं। अब कुछ समय पहले तक ऐसा एक बेहतरीन औजार गूगल स्क्रिप्ट कन्वर्टर उपलब्ध था लेकिन अब वह अज्ञात कारणों से गूगल द्वारा बन्द कर दिया गया है। अब लोग यह काम गूगल ट्राँसलिट्रेशन की साइट पर जाकर करते हैं लेकिन समस्या ये है कि इसमें रोमन टैक्स्ट डालने पर वह इकट्ठा नहीं बदलता बल्कि हर शब्द के अन्त में जाकर स्पेस दबाना पड़ता है जो कि विशेषकर लम्बे टैक्स्ट के मामले में काफी झंझट का काम है।

ई-पण्डित गूगल ट्राँसलिट्रेशन हैल्पर नामक यह औजार यही काम आसान बनाता है। आप दिये गये टैक्स्ट बक्से में वाँछित टैक्स्ट डालकर  Convert बटन दबाते हैं तो गूगल की इस सेवा के उपयोग से रोमन टैक्स्ट स्वतः हिन्दी में बदल दिया जाता है। आप दिये गये बक्से में रोमन टैक्स्ट टाइप कर सकते हैं, क्लिपबोर्ड से पेस्ट कर सकते हैं या किसी टैक्स्ट फाइल से लोड कर सकते हैं। ध्यान रहे कि कन्वर्ट बटन दबाने से पहले  आप इंटरनेट से जुड़े हों क्योंकि यह औजार गूगल की ऑनलाइन सेवा का उपयोग करता है। दूसरा ध्यान रखें कि परिवर्तन पूरा होने तक कीबोर्ड या माउस पर कोई कार्य न करके प्रतीक्षा करें नहीं तो परिवर्तन की प्रक्रिया बाधित होगी। परिवर्तन का काम पूरा होने के बाद आप परिवर्तित टैक्स्ट सलैक्ट कर उसे कॉपी करके अन्यत्र प्रयोग कर सकते हैं।

यह औजार एक सिंगल ऍक्जीक्यूटेबल फाइल के रूप में है, किसी इंस्टालेशन की आवश्यकता नहीं। इसके कार्य करने हेतु आपके पीसी में .नेट फ्रेमवर्क २.० या उससे नया संस्करण स्थापित होना चाहिये। विण्डोज़ ७ में यह पहले से होता है, विण्डोज़ ऍक्सपी में आपको शायद करना पड़े।

ज्ञात मुद्दे

» रोमन टैक्स्ट में पैराग्राफ के अन्त में शब्द अपरिवर्तित रह सकता है। एकाध पैराग्राफ होने पर आप परिवर्तन के पश्चात गूगल ट्राँसलिट्रेशन की विंडो में उस शब्द के अन्त में कर्सर लाकर स्पेस दबा दें। यदि टैक्स्ट में काफी पैराग्राफ हों और उनके अन्त वाले काफी शब्द अपरिवर्तित रह रहे हों तो टैक्स्ट बक्से में विभिन्न पैराग्राफों के बीच का अन्तर मिटा दें तथा कन्वर्जन के पश्चात उन्हें पूर्ववत कर दें।

» डाउनलोड करें

इतिहास

» संस्करण १.०, रिलीज नोट्स – २५ मार्च २०१२

16 टिप्पणियाँ

  1. डाउनलोड कर लिया है …हमने ….आजमाकर बताते हैं पण्डित जी !

  2. पंडित जी,

    मैंने डाला:

    Biwi -
    Roz Subah Murge ki tarah jaldi uthh jate ho…
    Ghode ki tarah bhag ke office chale jate ho…
    Gadhe ki tarah din bhar kaam karte ho…
    Lomdi ki tarah idhar-udhar se information batorkar Report banate ho…
    Bandar ki tarah boss ke ishare par nachte ho…
    Ghar aakar pariwar per kutte ki tarah chillate ho,
    aur fir Bhainse ki tarah so jate ho.

    इसका रिजल्‍ट आया :

    बीवी -
    की तरह भाग के ऑफिस चले जाते हो…
    की तरह इधर-उधर से इन्फ़ोर्मतिओन बटोरकर रिपोर्ट बनाते हो…
    आकर परिवार पैर कुत्ते की तरह चिल्लाते हो,

    जाहिर है यह कई शब्‍द और लाइनें खा जाता है। प्रयास अच्‍छा है, और सुधार की आवश्‍यकता है।

    - आनंद

    • आनन्द जी, ज्ञात मुद्दे में देखिये। वे शब्द नहीं बदलते जो पैराग्राफ के अन्त में होते हैं। उसके लिये यह करें कि पैराग्राफों के बीच का अन्तर मिटा दें फिर कन्वर्ट करें।

  3. पंडित जी,

    मैंने डाला:

    Biwi -
    Roz Subah Murge ki tarah jaldi uthh jate ho…
    Ghode ki tarah bhag ke office chale jate ho…
    Gadhe ki tarah din bhar kaam karte ho…
    Lomdi ki tarah idhar-udhar se information batorkar Report banate ho…
    Bandar ki tarah boss ke ishare par nachte ho…
    Ghar aakar pariwar per kutte ki tarah chillate ho,
    aur fir Bhainse ki tarah so jate ho.

    इसका रिजल्‍ट आया :

    बीवी -
    की तरह भाग के ऑफिस चले जाते हो…
    की तरह इधर-उधर से इन्फ़ोर्मतिओन बटोरकर रिपोर्ट बनाते हो…
    आकर परिवार पैर कुत्ते की तरह चिल्लाते हो,

    जाहिर है यह कई शब्‍द और लाइनें खा जाता है। प्रयास अच्‍छा है, और सुधार की आवश्‍यकता है।

    - आनंद

  4. मैंने डाला
    Prashn moorkhta se otprot hai aur apka dost gadha hai.
    और आया
    प्रश्न मूर्खता से ओतप्रोत है और आपका दोस्त गधा है.
    इ तो गजब कर डाला रे
    कोई समझाए बसंती को अब तो हाँ कर ही डाल री

  5. मैंने डाला
    Prashn moorkhta se otprot hai aur apka dost gadha hai.
    और आया
    प्रश्न मूर्खता से ओतप्रोत है और आपका दोस्त गधा है.
    ..

    ..
    इ तो गजब कर डाला रे
    अब कोई समझाए बसंती को अब तो हाँ कर ही डाल री…….

  6. Downlode nahi ho raha hai .
    kya karu pandit je .

    • डाउनलोड लिंक में कोई समस्या नहीं है, आप दोबारा कोशिश करके देखें।

  7. Sir ji mere pas win. XP hai or Syst. P4 hai. Mine romnagri se dev nagri me convert karne wala yantra daunlod kiya per appli. suru hone me asfal aisa likha aa raha hai. Kirp samadhan kare.

    • सन्दीप जी सुनिश्चित करें कि आपके पीसी में डॉट नेट फ्रेमवर्क इंस्टाल हो तथा इसे प्रयोग करते समय आप इंटरनेट से जुड़े हों।

  8. pandit g ma kareeb 8 mah se yah aujar prayog kar raha hu achanak kam karna band kar diya hai ma kuch bhi likhata hu vah badlta hi nahi hai kya karu uchit slah de pandit g thank u

ट्रैकबैक

  1. ई-पण्डित गूगल ट्राँसलिट्रेशन हैल्पर–रोमनागरी को देवनागरी में बदलने के लिये जुगाड़ जारी | ई-पण्ड
  2. रोमनागरी (रोमन टैक्स्ट) को देवनागरी (यूनिकोड हिन्दी) में बदलना | ई-पण्डित / ePandit – Hindi Tech Blog

प्रतिक्रिया करें