ई-पण्डित / ePandit – Hindi Tech Blogsubscribe feedई-पण्डित नये तेज सर्वर पर आ गया है। आपके ब्राउजिंग अनुभव में सुधार होगा।

इण्डिक आइऍमई लाइट

इण्डिक आइऍमई लाइट इण्डिक आइऍमई का एक संशोधित इंस्टालर है। यह विशेषकर विण्डोज़ ७ के लिये बनाया गया है हालाँकि यह विण्डोज़ ऍक्सपी पर भी चलता है परन्तु ऍक्सपी के लिये यह इण्डिक ऍक्सपी प्लस में पहले से शामिल है। विण्डोज़ ७ वाले इण्डिक आइऍमई में कुछ बग होने से लोग ऍक्सपी वाला पुराना संस्करण ही प्रयोग करते हैं लेकिन उसमें कीबोर्ड कंट्रोल पैनल में जाकर मैनुअली जोड़ना पड़ता है। इण्डिक आइऍमई लाइट में मुख्य सुविधा यही है कि इसमें कीबोर्ड इंस्टालेशन के दौरान स्वतः जोड़ लिया जाता है। इस इंस्टालर में सभी फालतू फाइलें हटाकर केवल काम की फाइलें रखी गयी हैं ताकि आकार छोटा रहे। इसके अतिरिक्त भाषा हॉटकी Alt+Shift से बदलकर Ctrl+Shift कर दी गयी है क्योंकि यह संयोजन बेहतर होता है।

इंस्टालेशन के लिये सैटअप फाइल डबल क्लिक करें तथा इंस्टाल बटन क्लिक करें। कीबोर्ड जोड़ने की सूचना आयेगी, OK क्लिक कर दें। इंस्टालेशन पूरी होने पर Ctrl+Shift दबायें। डैस्कटॉप के दायें कोने में नीचे इण्डिक आइऍमई का टूलबार आ जायेगा।

Indic_IME_Lite_Screenshot_1

यहाँ दूसरे कीबोर्ड जैसे दिखने वाले आइकॉन पर क्लिक करें जिससे यह पॉपअप मैन्यू खुलेगा।

Indic_IME_Lite_Screenshot_2

यहाँ अपनी पसन्द का कीबोर्ड लेआउट चुन लें। कीबोर्ड लेआउट केवल  पहली बार चुनना होता है आगे से जब भी आप Ctrl+Shift दबाकर इनपुट भाषा बदलेंगे तो आपके सैट किये गये लेआउट में ही टाइप होगा।

ऑपरेटिंग सिस्टम:- विण्डोज़ २०००, ऍक्सपी, २००३ सर्वर, विस्टा, ७, २००८ सर्वर

सुविधायें

» कीबोर्ड इंस्टालेशन के दौरान स्वतः जोड़ लिया जाता है।
» छोटा आकार, फालतू फाइलें हटा दी गयी हैं।
» एक क्लिक द्वारा सरल इंस्टालेशन।
» भाषा बदलने हेतु बेहतर हॉटकी Ctrl+Shift

ज्ञात मुद्दे

» विण्डोज़ विस्टा, ७ में हालाँकि कीबोर्ड जुड़ जाता है तथा कार्य भी करता है लेकिन यदि आप कंट्रोल पैनल में भाषा सम्बन्धी विकल्प में जाकर देखें तो वहाँ कीबोर्डों की सूची में यह दिखेगा नहीं। इसलिये यदि कभी आपको इनपुट भाषाओं से इसे हटाना चाहें (बिना अनइंस्टाल किये) तो पहले वहाँ मैनुअली इसे Add कर अप्लाइ करें फिर Remove कर दें।
» विण्डोज़ ऍक्सपी में कीबोर्ड जुड़ तो जाता है परन्तु कभी-कभी सक्रिय नहीं हो पाता। इसलिये कंट्रोल पैनल में भाषा सम्बन्धी विकल्प में जायें वहाँ आपको यह कीबोर्डों की सूची में जुड़ा दिखायी देगा, Apply बटन दबायें, यह सक्रिय हो जायेगा।

डाउनलोड करें

डाउनलोड हेतु नीचे दिये गये बटन पर क्लिक करें।

रिलीज नोट्स यहाँ पढ़ें।

प्रतिक्रिया करें