ई-पण्डित / ePandit – Hindi Tech Blog subscribe feed ई-पण्डित के पाठकों को अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनायें

इण्डिक ऍक्सपी

इण्डिक ऍक्सपी विण्डोज़ २००० तथा ऍक्सपी में हिन्दी/इण्डिक सपोर्ट (भारतीय भाषायी समर्थन) स्वचालित रुप से सक्षम करने हेतु एक औजार है। विण्डोज़ २००० तथा ऍक्सपी आदि में हिन्दी आदि भारतीय भाषाओं में काम करने के लिये कण्ट्रोल पैनल में जाकर इण्डिक सपोर्ट (कॉम्प्लैक्स लेआउट समर्थन) सक्षम करना पड़ता है जिसके लिये विण्डोज़ सीडी की आवश्यकता होती है। कई बार विण्डोज सीडी उपलब्ध न होने पर समस्या आती है, इसके अतिरिक्त किसी नये हिन्दी प्रयोक्ता को यह प्रक्रिया समझाने में काफी मुश्किल होती है।

IndicXP_Screenshot

इण्डिक ऍक्सपी इस प्रक्रिया को आसान बनाता है। बिना सीडी की जरुरत के केवल दो क्लिक द्वारा इण्डिक समर्थन सक्षम किया जा सकता है। इसके अलावा यह विण्डोज़ की लैंग्वेज हॉटकी को CTRL+SHIFT पर शिफ्ट कर देता है जो कि डिफॉल्ट संयोजन ALT+SHIFT की तुलना में बेहतर होती है। सब कुछ स्वचालित रुप से होता है, किसी लम्बी मैनुअल प्रक्रिया की आवश्यकता नहीं। इंस्टालेशन के बाद बस एक बार कम्प्यूटर रीस्टार्ट करना पड़ता है।

इण्डिक कण्ट्रोल पैनल

इण्डिक कण्ट्रोल पैनल इण्डिक ऍक्सपी में शामिल एक छोटा सा औजार है जिसके जरिये एक क्लिक द्वारा विण्डोज़ में अन्तर्निमित विभिन्न भारतीय भाषायी इन्स्क्रिप्ट कीबोर्डों को जोड़ा जा सकता है तथा अन्य भाषा सम्बन्धी विकल्प सैट किये जा सकते हैं।

इण्डिक ऍक्सपी दो संस्करणों में है – लाइट तथा प्लस।

इण्डिक ऍक्सपी लाइट

लाइट संस्करण विभिन्न भारतीय भाषाओं हेतु एक जनरलाइज्ड संस्करण है जो कि केवल इण्डिक समर्थन सक्षम करता है। यह विभिन्न भारतीय भाषाओं का समर्थन सक्षम करता है, इण्डिक कण्ट्रोल पैनल के जरिये उन भाषाओं के डिफॉल्ट कीबोर्ड आसानी से जोड़े जा सकते हैं। यह संस्करण उनके लिये है जो कि या तो विण्डोज़ के डिफॉल्ट कीबोर्ड का प्रयोग करते हैं या किसी अन्य टाइपिंग टूल का प्रयोग करते हैं।

इण्डिक ऍक्सपी प्लस

प्लस संस्करण में इण्डिक सपोर्ट तथा इण्डिक कण्ट्रोल पैनल के अलावा इन्स्क्रिप्ट लॉञ्चर तथा इण्डिक आइऍमई लाइट शामिल हैं। इसमें आप वाँछित इंस्टालेशन चुन सकते हैं।

» इन्स्क्रिप्ट लॉञ्चर – यह विण्डोज़ में अन्तर्निर्मित दो हिन्दी इऩ्स्क्रिप्ट कीबोर्ड Hindi Traditional तथा Devanagari – INSCRIPT जोड़ता है। इंस्टालेशन के अन्त में यह कीबोर्ड स्वतः जुड़ जाते हैं। इनपुट भाषा बदलने हेतु आप CTRL+SHIFT तथा कीबोर्डों के मध्य स्विच करने हेतु ALT+SHIFT हॉटकी प्रयोग कर सकते हैं। इन्स्क्रिप्ट प्रयोक्ता इस विकल्प का प्रयोग करें।

» इण्डिक आइऍमई लाइट – यह इण्डिक आइऍमई का हल्का-फुल्का संस्करण है। यह औजार इण्डिक आइऍमई इंस्टाल करने के अलावा उसका कीबोर्ड स्वतः जोड़ देता है। यह विकल्प मुख्यतः रेमिंगटन प्रयोक्ताओं के लिये है क्योंकि इण्डिक आइऍमई का ट्राँसलिट्रेशन औजार आजकल शायद ही कोई प्रयोग करता हो।

साइलेण्ट इंस्टालेशन

आप इस औजार को साइलेण्ट इंस्टालेशन मोड में भी चला सकते हैं। साइलेण्ट इंस्टालेशन मोड में आपको कोई बटन क्लिक नहीं करना होता, सब कुछ पूर्णतया स्वचालित रुप से होता है तथा आपको इंस्टालेशन प्रक्रिया स्क्रीन पर दिखती रहती है। इसके लिये कमाण्ड प्रॉम्प्ट (डॉस प्रॉम्प्ट) पर सैटअप फाइल के नाम के साथ /silent स्विच (पैरामीटर) का प्रयोग करें।

उदाहरण – IndicXP_Lite_v1.0.exe /silent

/verysilent स्विच द्वारा स्क्रीन पर इंस्टालेशन प्रक्रिया भी नहीं दिखेगी (बैकग्राउण्ड में चलेगी) तथा अन्तः में कम्प्यूटर स्वतः ही रीस्टार्ट हो जायेगा। कृपया ध्यान दें कि इण्डिक ऍक्सपी प्लस में साइलेण्ट इंस्टालेशन मोड में सैटअप डिफॉल्ट विकल्प (इण्डिक आइऍमई वाला) लेता है इसलिये साइलेण्ट इंस्टालेशन का प्रयोग केवल इण्डिक आइऍमई के प्रयोक्ता ही करें।

सुविधा के लिये आप नीचे डाउनलोड अनुभाग में दी गयी कमाण्ड स्क्रिप्टों का प्रयोग कर सकते हैं। इन्हें डाउनलोड कर उसी फोल्डर में रखें जिसमें इण्डिक ऍक्सपी की सैटअप फाइल हो तथा डबल क्लिक करके चलायें।

डाउनलोड

» इण्डिक ऍक्सपी लाइट

» इण्डिक ऍक्सपी प्लस

» इण्डिक ऍक्सपी लाइट साइलेण्ट इंस्टालेशन कमाण्ड स्क्रिप्ट

» इण्डिक ऍक्सपी प्लस साइलेण्ट इंस्टालेशन कमाण्ड स्क्रिप्ट

कृपया डाउनलोड हेतु मित्रों को इस पन्ने का लिंक दें, डायरैक्ट डाउनलोड लिंक नहीं ताकि वे नवीनतम संस्करण प्राप्त कर सकें।

इतिहास

» संस्करण १.० रिलीज नोट्स, ११ मार्च २०१०

कृपया टूल बारे सुझावों, कमियों एवं प्रतिक्रियाओं से अवश्य अवगत करायें।

21 टिप्पणियाँ

  1. डाउनलोड लिंक काम नहीं कर रहा है.
    क्या ये पब्लिक फ़ोल्डर पर रखा है?
    कृपया शेयर ठीक करें या इस फ़ाइल को कहीं और होस्ट करें

  2. यह (एक्सपी प्लस) विंडोज 7 पर इंस्टाल नहीं हो रहा. उसमें भी भाई लोगों को रेमिंगटन चाहिए.
    कुछ करिए!

  3. विंडोज 7 पर रेमिंगटन हिंदी कीबोर्ड चाहने वालों के लिए – चाहे वो 32 बिट हो या 64 बिट, – एक इंस्टालर यहाँ भी है. कृपया डाउनलोड कर प्रयोग कर बताएँ कि कैसा है और क्या समस्या है -

    http://cid-60eace63e15a752a.office.live.com/self.aspx/.Public/remington-installer.zip

  4. @रवि,
    रवि जी बीच में एक फोल्डर का नाम बदलने से लिंक ब्रेक हो गया था। उसे ठीक करने से पहले ही श्रीमती जी से अल्टीमेटम मिल गया कि अब भी कंपूटर से उठे नहीं तो खाना नहीं मिलेगा, सो खाना खाने के बाद ही लिंक ठीक कर पाये। :-)

    विण्डोज़ ७ में इण्डिक सपोर्ट तो पहले से ही होता है, रही बात रेमिंगटन वालों के लिये इण्डिक आइऍमई की तो उसके लिये भी एक औजार पाइपलाइन में है। फिलहाल मेरे पास विण्डोज़ ७ न होने से उसे बनाने में देर हो रही है।

  5. श्रीमान जी,

    यह सीएमडी फाईल कैसे इंस्‍टाल होगी।

    जब इस पर क्लिक करता हूं तो यह exe cannot find
    दिखाकर stop कर देता है।

  6. @रविंद्र पुंज,
    रविन्द्र जी, कमाण्ड स्क्रिप्ट (सीऍमडी फाइल) को उसी फोल्डर में रखें जिसमें इण्डिक प्लस की सैटअप फाइल है। साथ ही ये सुनिश्चित करें कि इण्डिक ऍक्सपी का जो वर्जन (लाइट/प्लस) है उसी वर्जन वाली सीऍमडी फाइल हो।

  7. आपका बहुत धन्यवाद, अब मेरा xp भी हिंदी दिखलाता है.मैंने 17 march वाली zip file download karke exe file install की . मैं google ime use कर रहा हूँ .

  8. @prawin kumar sarangi,
    आप गूगल आइऍमई सम्बन्धी कुछ लेख यहाँ जाकर देख सकते हैं।

  9. पण्डित जी हिन्‍दी भाषा में प्रश्‍नवाचक चिन्‍ह और पूर्णविराम कौन सी key से लगाएं
    question mark से ध्‍ तथा घ्‍ बन रहा है और a & k से एक जैसा चिन्‍ह बन रहा है

    • आप शायद रेमिंगटन लेआउट की बात कर रहे हैं। उसमें पूर्णविराम तो Shift+1 से बनेगा और प्रश्नचिह्न मेरे विचार से इनपुट भाषा अंग्रेजी बदलकर ही छपेगा।

      • आपका बहुत धन्‍यवाद पण्डित जी । लगे हाथों ये भी बताने का कष्‍ट कर दीजिये कि हिन्‍दी टाईपिंग में devlys या krutidev या किसी अन्‍य हिन्‍दी फॉन्‍ट का प्रयोग करते हुए प्रश्‍न चिन्‍ह कैसे लगेगा

        • Kruti Dev में तो \ से लगता है, दूसरे फॉण्टों का पता नहीं।

          • मैं Indic IME Lite keyboard प्रयोग करता हॅूं । इसमें hindi remington से टाईप करने के बाद जब भाषा बदलता हॅूं तो ctrl+shift से अंग्रेजी के बाद hindi transliteration सेलेक्‍ट हो जाता है, मैं चाहता हॅूं कि ctrl+shift दबाने पर english & hindi remington के बीच toggle हो इसके लिए क्‍या करें ?
            कृपया ये भी बताएं कि आप कौन सा IME प्रयोग करते हैं।

  10. मुझे ई पंडित डाउनलोड करने में समस्या आ रही है। माइक्रोसाफ्ट फ्रेमवर्क पर आकर ये रूक जाता है। कृपया मार्ग दर्शन करें….
    विद्युत प्रकाश
    सीनियर प्रोड्यूसर
    एसटीवी न्यूज
    9953684150

  11. chankya कैसे डौंलोअड करते है??????

  12. धन्यवाद शिरीष ! आपकी वजह से मैं सारी हिन्दी वेबसाइट्स को अच्छे से देख प रहा हूँ।

ट्रैकबैक

  1. इण्डिक ऍक्सपी – बिना विण्डोज़ सीडी के हिन्दी/इण्डिक सपोर्ट स्वचालित रुप से इंस्टाल करने हेतु औज
  2. इन्स्क्रिप्ट लॉञ्चर – विण्डोज़ में एक क्लिक द्वारा इन्स्क्रिप्ट कीबोर्ड जोड़ने हेतु औजार जारी | ई-
  3. इण्डिक कण्ट्रोल पैनल – विण्डोज़ में कीबोर्ड एवं भाषा सम्बन्धी विकल्प सैट करने हेतु आसान औजार जार
  4. इण्डिक आइऍमई लाइट – इण्डिक आइऍमई का नो झंझट सटासट इंस्टालर [ई-पण्डित लैब्स] | ई-पण्डित / ePandit – Hindi Tech B
  5. इण्डिक आइऍमई में रेमिंगटन लेआउट द्वारा आ या आ की मात्रा (ा) के ऊपर चन्द्रबिन्दु कैसे टाइप करें | ई-प

प्रतिक्रिया करें