इन्स्क्रिप्ट लॉञ्चर
इन्स्क्रिप्ट लॉञ्चर विण्डोज़ के लिये एक छोटा सा औजार है जिसके जरिये एक क्लिक द्वारा विण्डोज़ में अन्तर्निमित हिन्दी आदि विभिन्न भारतीय भाषायी इन्स्क्रिप्ट कीबोर्डों को जोड़ा जा सकता है।
यह औजार विण्डोज़ २०००, ऍक्सपी, २००३ सर्वर, विस्टा, ७ तथा २००८ सर्वर पर काम करता है। विण्डोज़ २०००, ऍक्सपी तथा २००३ में इसके लिये विण्डोज़ में पहले से इण्डिक सपोर्ट सक्षम किया होना चाहिये, ऐसा करने के लिये इण्डिक ऍक्सपी नामक टूल प्रयोग करें।
सुविधायें
» विण्डोज़ में अन्तर्निर्मित विभिन्न भारतीय भाषायी इन्स्क्रिप्ट कीबोर्डों को जोड़ना।
» लैंग्वेज हॉटकी (इनपुट भाषा बदलने हेतु कुञ्जी संयोजन) CTRL+SHIFT सैट करना जो कि अधिक सुविधाजनक रहता है।
सुविधा हेतु आप इसका शॉर्टकट डैस्कटॉप पर बना लें।
ज्ञात कमियाँ
» यह औजार कीबोर्ड जोड़ तो सकता है पर हटा नहीं सकता क्योंकि विण्डोज़ एपीआइ में कीबोर्ड जोड़ने का तो फंक्शन है पर हटाने का नहीं। कीबोर्ड केवल मैनुअल तरीके से ही हटाया जा सकता है।
» विण्डोज़ विस्टा, ७ तथा २००८ में यह औजार कीबोर्ड जोड़ तो देता है पर वह कण्ट्रोल पैनल में कीबोर्ड की सूची में नहीं दिखते हालाँकि वे सही से काम करते रहते हैं। इसके अलावा कीबोर्ड हटाने के लिये पहले वही कीबोर्ड मैनुअल तरीके से जोड़कर फिर हटाना होगा।
» कभी-कभी औजार चलाने पर कीबोर्ड जुड़ तो जाते हैं पर ऍक्टिवेट नहीं होते। ऐसा होने पर टास्क मैनेजर में जाकर explorer.exe प्रोसैस रीस्टार्ट करें (प्रोसैस किल कर दोबारा स्टार्ट करें) या कम्प्यूटर रीस्टार्ट करें।
डाउनलोड
यह औजार इण्डिक ऍक्सपी (प्लस संस्करण) में पहले से शामिल है, यदि आपने वह इंस्टाल कर रखा है तो इसे अलग से डाउनलोड करने की जरुरत नहीं।
अन्य भाषायें:-
» मराठी
» पंजाबी
» गुजराती
» बांग्ला
» कन्नड़
» मलयालम
» ओड़िया
» तमिल
» तेलुगू
जिप प्रारुप
» हिन्दी/संस्कृत
» मराठी
» पंजाबी
» गुजराती
» बांग्ला
» कन्नड़
» मलयालम
» ओड़िया
» तमिल
» तेलुगू
कृपया डाउनलोड हेतु मित्रों को इस पन्ने का लिंक दें, डायरैक्ट डाउनलोड लिंक नहीं ताकि वे नवीनतम संस्करण प्राप्त कर सकें।
इतिहास
» संस्करण १.० रिलीज नोट्स, १८ मार्च २०१०
कृपया टूल बारे सुझावों, कमियों एवं प्रतिक्रियाओं से अवश्य अवगत करायें।














