टचनागरी
टचनागरी किसी भी प्रकार के टच डिवाइस यथा टचस्क्रीन फोन, पीडीए, आइपॉड टच, आइपैड, टैबलेट पीसी आदि पर हिन्दी लिखने हेतु एक ऑनलाइन सॉफ्ट वर्चुअल कीबोर्ड है। इसे ब्राउजर के जरिये किसी भी टच डिवाइस पर प्रयोग किया जा सकता है। कीबोर्ड के प्रयोग द्वारा हिन्दी सामग्री लिखने के बाद उसे कॉपी करके वेब पर कहीं भी प्रयोग किया जा सकता है। बिना हिन्दी इनपुट व्यवस्था वाले डिवाइसों के लिये यह विशेष उपयोगी है।
- टचनागरी प्रयोग करने के लिये यहाँ जायें – http://epandit.shrish.in/tools/touchnagari/
- आसानी से याद रखने हेतु इस टूल का लघु पता है – http://bit.ly/TouchNagari
कुञ्जीपटल खाका
टचनागरी हिन्दी के मानक कुञ्जीपटल लेआउट इनस्क्रिप्ट पर आधारित है। ऑनस्क्रीन कुञ्जीपटल होने के लिहाज से सरलता हेतु इसमें कुछ संशोधन किये गये हैं। यदि आपने पहले कभी इनस्क्रिप्ट प्रयोग नहीं किया तो घबराने की जरुरत नहीं है क्योंकि यह कुञ्जीपट ऑनस्क्रीन है तथा वर्ण, चिह्न आदि सामने दिखते हैं इसलिये कुञ्जियों की स्थिति याद नहीं रखनी पड़ती तथा थोड़े प्रयोग के बाद ही काफी गति हो जाती है। सभी अवस्थाओं के स्क्रीनशॉट नीचे दे रहा हूँ।
कुञ्जीपट में बांई तरफ सामान्य अवस्था में मात्रायें तथा शिफ्ट अवस्था में उनके सापेक्ष स्वर हैं तथा दांई तरफ व्यंजन हैं। हर व्यंजन के साथ शिफ्ट अवस्था में उसका महाप्राण (aspirated) साथी है। सबसे ऊपर की पंक्ति में संयुक्ताक्षर हैं, सबसे नीचे स्थित “१२३” नामक कुञ्जी दबाकर इनके स्थान पर हिन्दी अंक आ जाते हैं। संस्कृत तथा कुछ विशिष्ट वैदिक चिह्नों को “संस्कृत” नामक कुञ्जी को दबाकर सामान्य तथा शिफ्ट अवस्था में प्राप्त किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त अक्सर प्रयोग होने वाले अंग्रेजी/रोमन चिह्नों “Symbols” नामक कुञ्जी से सामान्य तथा शिफ्ट अवस्था में प्राप्त किये जा सकते हैं। कुल मिलाकर जहाँ तक मुझे समझ आया मैंने सभी चिह्न सम्मिलित किये हैं। कीबोर्ड की सरलता पर विशेष ध्यान दिया है जिससे आप थोड़े प्रयोग के बाद ही आसानी से अभ्यस्त हो सकेंगे।
टिप्स
- यह कीबोर्ड ऑपेरा मोबाइल ब्राउजर के साथ सर्वश्रेष्ठ कार्य करता है। बड़ी स्क्रीन वाले डिवाइस पर यह कीबोर्ड पूरा फिट आ जायेगा, छोटी स्क्रीन पर स्क्रीन साइज के लिहाज से जूम सैटिंग करें। सामान्य फोनों पर यह औजार ऑपेरा मोबाइल में लैण्डस्केप मोड में सर्वश्रेष्ठ दिखता है। यदि पूरा फिट न आये तो ऑपेरा की सैटिंग्स में “मोबाइल व्यू” तथा “फुलस्क्रीन” ऑन करें तथा जूम लैवल २०० से ३०० प्रतिशत के बीच सैट करके देखें। नोकिया ५२३०, ५२३३, ५२३५ तथा ५८०० आदि पर यह २०० प्रतिशत जूम पर सही दिखता है।
- ऑपेरा मिनी/मोबाइल में टैब तथा स्पीड डायल सुविधा होती है। टचनागरी को स्पीड डायल पर सैट करके रखें, जब भी हिन्दी लिखने की आवश्यकता हो स्पीड डायल से इसे एक टैब खोलकर रखें तथा हिन्दी लिख एवं कॉपी कर अन्य टैब्स में वाँछित जगह पर प्रयोग (पेस्ट) करते रहें।
- टैक्स्ट बॉक्स से पूरा टैक्स्ट कॉपी करने हेतु स्टायलस को बॉक्स के ऊपर दबायें तथा पॉप-अप मैन्यू में से कॉपी चुनें। यदि चुनिन्दा टैक्स्ट कॉपी करना हो तो पहले बॉक्स के अन्दर क्लिक कर टैक्स्ट चुनें। इस बारे में विस्तार से जानकारी के लिये यह लेख देखें।
- बॉक्स में हिन्दी लिखते समय बीच में अंग्रेजी लिखनी पड़े तो टैक्स्ट बॉक्स के अन्दर क्लिक करें। इससे ऑपेरा का डिफॉल्ट कीबोर्ड आ जायेगा, अंग्रेजी लिखने के बाद टाइटल बार में Done पर क्लिक करे दें, अब दोबारा हिन्दी लिखना जारी कर सकते हैं।
- कुञ्जीपट बटन छोटे होने की वजह से अंगुली की बजाय यह स्टायलस के साथ शायद बेहतर कार्य करेगा, बाकी अधिक आपके फोन की प्रकृति पर निर्भर करता है।
ज्ञात कमियाँ
- इस कुञ्जीपटल से केवल पंक्ति के अंत में लिखा या मिटाया जा सकता है, पंक्ति (बॉक्स) के बीच में क्लिक करके संशोधन नहीं हो सकता। अतः लिखते वक्स यदि कोई गलती हो तो BkSpc कुञ्जी से तुरन्त सुधार लें। यदि किसी कारण से बाद में बीच में कुछ बदलना पड़े तो बॉक्स के बीच में क्लिक करके ऑपेरा वाले डिफॉल्ट कीबोर्ड की सहायता से कुछ हद तक संशोधन हो सकता है।
- रजिस्टिव स्क्रीन पर ध्यान दें कि कई बार हल्का क्लिक होने पर अक्षर नहीं छपता, वैसे यह कीबोर्ड की नहीं रजिस्टिव स्क्रीन की कमी है।
टू डू
- कुञ्जीपटल लेआउट को अधिक से अधिक मोबाइल मित्र बनाना।
- यह टूल सिंगल टच के लिहाज से बनाया गया है, मल्टी टच हेतु शायद बेहतर औजार तैयार हो सके पर उसके लिये टैस्टिंग हेतु मेरे पास वैसा फोन नहीं है। भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर मल्टी टच संस्करण बारे विचार करुँगा।
- भविष्य में कभी इस टूल जैसा ऑफलाइन कीबोर्ड बनाना जिससे फोन में कहीं भी हिन्दी लिखी जा सके।
टूल बारे कोई सुझाव या फीडबैक हो तो कृपया अवश्य दें।














जब टच फोन लूँगा तो शायद हाथ आजमाना पडेगा ?
download kahan se karen
link hee nahi milaa
इसनॆ ५८०० की िजनदगी ही बदल दी है
ise kaise download kiya ja sakta hai?
मेरे फोन मे हिन्दी सपोर्ट नहीं है। ओपेरा मिनी ने कम से कम हिन्दी पढ़ना संभव कर दिया है लेकिन अभी हिन्दी लिखना संभव नहीं हो सका है… एक आशा जागी है लेकिन इस टूल को डाउन्लोड करने का लिंक नहीं मिला ….
i want to know that which typing layout i learn. when i type asdfghjkl;’ then other words of hindi displayed on our screen but the words which you displayed in inscript keyboard are not displayed. please give some suggestions.
एपिक ब्राउसर से क्या खूब हिंदी लिख सकते है, डाउनलोड कर के देखो
Doesnt work anymore in Nokia 5800 + Opera Mobile 12 latest edition. Gets scrambled text. Previous version of touchnagri was better.
दीपक जी, टचनागरी का वर्जन वही है। ऑपेरा मोबाइल के नये वर्जन में कुछ फर्क है जिससे यह गड़बड़ होती है।