ई-पण्डित / ePandit - Hindi Tech Blog » पॉडकास्ट

इंटरनैट पर दोस्तों से बातचीत कैसे रिकॉर्ड करें
How to record Google Talk Calls, Yahoo Messenger Voice Chats, Skype Conversations and voice chats on other Instant Messengers and VoIP clients using SoliCall.
पिछली क्लास में हमने जानकारी ली कि Audacity द्वारा अपनी आवाज कैसे रिकॉर्ड करें। अब वह तरीका तब तो ठीक है जब पॉडकास्ट एपिसोड में भाग लेने वाले व्यक्ति रिकॉर्डिंग के स्थान पर ही उपस्थित हों। लेकिन हमें कई बार दूरस्थ व्यक्तियों से बात करनी होती है, उदाहरण के लिए गूगल टॉक पर मित्रों से बातचीत करनी हो, किसी का ऑनलाइन इंटरव्यू लेना हो, कोई सामूहिक चर्चा करनी हो तो इन सब को रिकॉर्ड कैसे किया जाए ?

इस काम के लिए हम प्रयोग करते हैं VoIP (Voice over Internet Protocol) Clients का। आजकल अधिकतर मैसेंजर इस सुविधा से लैस हैं। इनमें Google Talk, Yahoo Messenger, MSN Messenger (Windows Live Messenger) आदि शामिल हैं। इसके अतिरिक्त Skype तो है ही इंटरनैट कॉल्स के लिए। अब इन सब मैंसेजरों में वॉइस चैट या कॉल की सुविधा तो है लेकिन रिकॉर्ड करने की नहीं और तो और Skype में भी नहीं। इसके लिए हमें बाहरी टूल्स की सहायता लेनी होगी।

तो पिछले कुछ दिनों से मैंने इस दिशा में खोज शुरु की। सब से पहले तो Audacity की बात करें। Audacity एक बार में केवल एक स्त्रोत से आवाज रिकॉर्ड कर सकता है, या तो माइक्रोफोन से या स्पीकर से। मैंने पूरे दो दिन झक मार कर देख लिया लेकिन दोनों से इकट्ठे रिकॉर्ड नहीं की जा सकती।

अब मैंने कुछ साथियों जिन्होंने इस तरह के काम कर रखे थे जैसे पंकज भाई (तरकश पॉडकास्ट वाले), अमित जी और तरुण भाई शामिल हैं पूछा तो पता चला कि इसके लिए वो माइक को स्पीकर के पास रखकर रिकॉर्ड करते हैं जिससे कि सब आवाजें रिकॉर्ड हो जाती हैं। यह सरलतम तरीका है लेकिन मेरे विचार से इससे अनावश्यक ध्वनियाँ भी रिकॉर्ड हो जाएंगी। अब तरकश पर तो इसे साउंड एडीटिंग के जरिए हटा देते होंगे लेकिन मेरे विचार से इसमें काफी वक्त लगता होगा।

इस वजह से अन्य टूल्स की आवश्यकता महसूस हुई तो गया गूगल बाबा की शरण में। कई सारे टूल मिले, उनमें दसियों आजमा डाले लेकिन सब के सब शेयरवेयर (पेड) थे, कुछ का फ्री वर्जन था भी तो किसी में ५ मिनट, किसी में १५ मिनट की लिमिटेशन। अब भईया पेड सॉफ्टवेयर हम हिन्दुस्तानियों को हजम नहीं होते। तो बड़ी मुश्किल से एक फुल्ली फ्री टूल मिला – SoliCall. इस ने बहुत पंगे किए लेकिन फाइनली काम चलाने लायक बात बन गई। इस टटोरियल में हम इस टूल की सहायता से ही सभी वॉइप क्लाइंटों में वॉइस कॉल रिकॉर्ड करने का तरीका जानेंगे।

SoliCall का परिचय

SoliCall एक मुफ्त और छोटे आकार की विंडो यूटिलिटी है जिसके द्वारा विभिन्न इंस्टैंट मैसेंजरों में ऑडियो कॉल्स रिकॉर्ड की जा सकती हैं। यद्यपि यह मूल रुप से एक Noise Reduction टूल है जो ऑनलाइन बातचीत के दौरान अनावश्यक ध्वनियों को हटाता है। इसके बारे में विस्तार से फिर कभी बात करूंगा।

इसके द्वारा वॉइस रिकॉर्डिंग की कार्यप्रणाली यह है कि यह एक वर्चुअल ऑडियो ड्राइवर इंस्टाल करता है – SoliCall Audio Device. हम अपने मैसेंजर की Audio In और Audio Out को इस डिवाइस पर सैट करते हैं। इस प्रकार यह सभी मैंसेजरों जैसे GTalk, Ymsgr, MSN msgr, Windows Live msgr तथा Skype आदि पर ऑडियो चैट रिकॉर्ड कर सकता है।

होमपेज

डाउनलोड करें : नवीनतम वर्जन 1.0.23 (700 KB)

Mirror :

इंस्टालेशन प्रक्रिया के दौरान यह वर्चुअल ऑडियो डिवाइस इंस्टाल करता है जिसे निम्न चित्रानुसार इंस्टाल करें।

इंस्टाल करने पर इसका शॉर्टकट डैस्कटॉप पर आ जाएगा। उसके द्वारा इसे स्टार्ट करें, इसका आइकॉन सिस्टम ट्रे में आ जाएगा। उस पर डबल क्लिक करके मुख्य विंडो आएगी, इसमे Volume Out तथा Volume In को सुविधानुसार एडजस्ट करें।

अब Tools > Options में जाएं तथा निम्न चित्रानुसार Recording Quality = High तथा Recording Format = MP3 Mono चुनें (हाँ आपने सही पढ़ा Mono, इस टूल में कुछ लोचा है जिससे कि Mono चुनने पर Stereo में रिकॉर्ड करता है और Stereo चुनने पर Mono में). अन्य विकल्प चित्र में दिखाए अनुसार चुनें।

अब इंटरनैट पर कनैक्ट होने पर SoliCall भी कनैक्ट होगा। यदि SoliCall अब तक ऑन नहीं है तो सिस्टम ट्रे आईकॉन पर राइट क्लिक करके Turn SoliCall On पर क्लिक करें। साथ ही Enable Screen Incoming पर भी क्लिक करें।

रिकॉर्डिंग शुरु करने से ठीक पहले सिस्टम ट्रे आइकॉन पर राइट क्लिक करके Enable Recording पर क्लिक करें। रिकॉर्डिंग समाप्त करने के लिए सिस्टम ट्रे में SoliCall आइकॉन पर राइट क्लिक करके Disable Recording चुनें।

ध्यान दें: अन्य साथियों को सूचित कर दें कि आप रिकार्डिंग कर रहे हैं और इस बारे में उनसे आज्ञा/सहमति ले लें। कई देशों में यह कानूनन रुप से आवश्यक है।

अब हम बात करते हैं विभिन्न VoIP क्लाइंटों में रिकॉर्डिंग की।

Google Talk

गूगल टॉक हिन्दी चिट्ठाकारों का पसंदीदा चैट और IM क्लाइंट है। इसका कारण इसका हिन्दी का उन्नत सपोर्ट और हल्का-फुल्का होना है। इसमें वन क्लिक वॉइस कॉल की सुविधा है। साथ ही इसकी आवाज काफी साफ और सपष्ट है। हाँ GTalk में चैटरुम तथा कॉन्फ्रेन्स मोड नहीं होता जिससे कि केवल दो व्यक्ति ही बात कर सकते हैं।

होमपेज, डाउनलोड (1.53 MB)

» SoliCall को GTalk के साथ इंटीग्रेट करना

यह काम केवल एक बार करने की जरुरत है। GTalk की मुख्य विंडो में ऊपर दाईं तरफ Settings पर क्लिक कीजिए। अब जो Settings डायलॉग बॉक्स खुले उसमें बांई ओर Audio चुनें जिससे निम्न विंडो प्रर्दशित होगी।

इसमें Input – microphone or headset तथा Output – speakers or headset ड्रॉप डाउन बॉक्स में SoliCall Audio Device चुनें। OK पर क्लिक करें।

» GTalk में कॉल रिकॉर्ड करना

अब GTalk में किसी भी साथी के नाम के साथ Call बटन दबाएं और कनैक्शन स्थापित करें। आराम से बात करते रहिए, कॉल स्वतः रिकॉर्ड होती रहेगी।

Yahoo! Messenger

GTalk के आने से पहले Y! Msgr भारत में सबसे प्रचलित IM सेवा थी। अब भी बहुत से लोग इसका प्रयोग करते हैं। इसमें चैटरुम के साथ साथ  कॉन्फ्रेन्स मोड होता है जिससे दो से अधिक व्यक्ति भी बात कर सकते हैं।

अब पहले तो सभी वर्जनों में वॉइस चैट की सुविधा थी। लेकिन पिछले कुछ समय से भारतीय संस्करण में कॉल की सुविधा नहीं है। अतः हम US वर्जन का प्रयोग करेंगे।

होमपेज, डाउनलोड (10 MB)

» SoliCall को Y! msgr के साथ इंटीग्रेट करना

यह काम केवल एक बार करने की जरुरत है। मुख्य मीनू में Messenger > Preferences > Calling and Audio में जाएं। जिससे निम्न विंडो प्रदर्शित होगी।

इसमें Microphone और Speakers ड्रॉप डाउन बॉक्स में SoliCall Audio Device चुनें। Apply और फिर OK क्लिक करें।

» Y! Msgr में कॉल रिकॉर्ड करना

यदि दो व्यक्तियों में वार्तालाप रिकॉर्ड करना हो तो अपने मित्र के नाम पर राइट क्लिक करके Call Computer या Call a Phone Number चुनें।

एकाधिक व्यक्तियों से बात करने के लिए Actions > Invite to Conference पर क्लिक करें।

जो विंडो खुले उसमें बांई तरफ मित्रों के नाम चुनकर Add बटन पर क्लिक करें। नीचे Enable Voice for this conference बॉक्स को चैक कर दें। अब Invite बटन पर क्लिक कर दें। इससे सब के साथ कॉन्फ्रेंस रुम में संपर्क स्थापित हो जाएगा।

Skype

VoIP Calls की दुनिया में Skype एक जाना पहचाना नाम है। यह सर्वाधिक प्रचलित इंटरनैट फोन सेवा है जिसका प्रयोग वॉइस चैटिंग, ऑनलाइन तथा टेलीफोन पर इंटरव्यू लेने, विभिन्न माध्यमों पर चर्चा करने, कॉन्फ्रेंस कॉल तथा पॉडकास्ट रिकॉर्ड करने के लिए किया जाता है। अब इसमें वीडियो कॉल की भी सुविधा आ गई है जो अभी बीटा स्टेज में है।

यह इंटरनैट कॉल्स के लिए सर्वश्रेष्ठ टूल है जो कि वॉइस चैटिंग के लिए समर्पित है लेकिन इसके बावजूद इसमें वॉइस कन्वर्सेशन रिकॉर्ड करने के लिए अंतर्निमित सपोर्ट नहीं है। इस काम के लिए ढेरों टूल और तरीके मौजूद हैं जिनकी चर्चा कभी अलग से करूँगा। इनमें सरलतम SoliCall का प्रयोग ही है।

होमपेज, डाउनलोड (20 MB)

» SoliCall को Skype के साथ इंटीग्रेट करना

यह काम केवल एक बार करने की जरुरत है। मुख्य मीनू में Tools  > Options > Sound Devices में जाएं। जिससे निम्न विंडो प्रदर्शित होगी।

इसमें Audio In और Audio Out ड्रॉप डाउन बॉक्स में SoliCall Audio Device चुनें और Save पर क्लिक करें। साउंड सैटअप टैस्ट करने के लिए Make a test call to Skype answering machine पर क्लिक करें।

» Skype में कॉल रिकॉर्ड करना
मुख्य विंडो में Contacts टैब में अपने मित्र के नाम पर क्लिक करें, फिर हरे रंग का बटन (जिस पर टेलीफोन बना है) क्लिक करें। कॉल समाप्ति के लिए उसके साथ वाला लाल बटन दबाएं।

कॉंफ्रेंस कॉल के लिए Contacts टैब में Conference पर क्लिक करें। अब जो विंडो खुलेगी उसमें  बांई तरफ मित्रों के नाम चुन कर Add बटन पर क्लिक करें। कॉन्फ्रेंस शुरु करने के लिए Start बटन दबाएं।

अन्य सभी VoIP क्लाइंटों में ऑडियो सैटिंग्स (जो कि आम तौर पर Preferences/Options आदि में होती हैं) में Audio In (microphone) तथा Audio Out (speakers) को SoliCall Audio Device पर सैट कर दें।

निष्कर्ष

टैस्टिंग के दौरान हमने पाया कि GTalk में आवाज काफी साफ थी। Y! Msgr में थोड़ा नॉइज था और आवाज GTalk के मुकाबले असपष्ट थी। Skype की आवाज हमें सबसे सपष्ट और बेहतर लगी जो कि स्वाभाविक भी है क्योंकि यह बनाया ही इसी उद्देश्य से है।

तो जैसा कि अमित भाई ने कहा दो व्यक्तियों के मध्य वार्तालाप के लिए GTalk उपयुक्त है और कॉंफ्रेंस के लिए Skype.

रिकॉर्ड की गई फाइल को स्टैंडर्ड फॉर्मेट में बदलना

अब SoliCall में एक मुख्य कमी है कि mp3 फॉर्मेट को सैट करने का विकल्प नहीं है। यह डिफॉल्ट रुप से Sample Rate 16000 Hz, Sample Format 32 bit-float और Bit Rate 24 kbps पर रिकॉर्डिंग करता है। जबकि पॉडकास्ट के लिए स्टैंडर्ड फॉर्मेट  Sample Rate 441000 Hz, Sample Format 16 bit और Bit Rate 128 kbps है। इससे कम पर  पॉडकास्ट को ब्लॉग आदि पर संलग्न प्लेयरों के द्वारा ऑनलाइन प्ले नहीं किया जा सकता। अतः हमें रिकॉर्ड की गई फाइल को इस फॉर्मेट में बदलना होगा। इसके लिए हम अपने पसंदीदा टूल Audacity का प्रयोग करेंगे।

Audacity स्टार्ट करें। SoliCall डिफॉल्ट रुप से My Music फोल्डर में SoliCall > Recording नामक डायरेक्ट्री में फाइलें सेव करता है, इसे खोलने के लिए SoliCall विंडो में File > Open Recordings Library में जाएं। अब SoliCall द्वारा रिकॉर्ड की गई फाइल को Audacity में इम्पोर्ट करें जिसका सरलतम तरीका है कि उसे Audacity विंडो पर ड्रैग एंड ड्रॉप कर दें। अब Audacity की रिकॉर्डिंग सैटिंग्स तो आपने स्टैंडर्ड फॉर्मेट पर सैट कर ही रखी होंगी। यदि नहीं तो पिछली पोस्ट में इसका सचित्र विवरण पढ़ें। अब जो फाइल आपने इम्पोर्ट की है उसके ग्राफ में बांई ओर टूलबॉक्स में डाउन ऐरो पर क्लिक करके निम्न चित्रों में दर्शाए अनुसार Sample Rate = 44100 Hz और Bit Rate = 16 bit चुनें।

अब File मीनू में Export As MP3 पर क्लिक करके फाइल को सेव/एक्सपोर्ट कर लें। अब यह फाइल स्टैंडर्ड mp3 फॉर्मेट में है।

मुझे अपने IM क्लाइंट में जोड़ें

मित्रजनों लगे हाथ ये काम भी कर लिया जाए। मुझसे बातचीत करने के लिए मुझे अपने IM कॉन्टैक्ट्स में जोड़ें।

GTalk Name : Sharma.Shrish
Y! Msgr Id :  imShrish
Skype Name : imShrish

इसके लिए निम्न बटनों पर क्लिक करें।

तो आज हमने जाना कि ऑनलाइन बातचीत में पॉडकास्ट कैसे रिकॉर्ड करें। अगली कक्षा में हम जानेंगे कि पॉडकास्ट को कैसे अपलोड और प्रसारित किया जाए। तो इंतजार कीजिए अगली कक्षा का।

इंटरनैट पर दोस्तों से बातचीत कैसे रिकॉर्ड करें

मूल रुप से ई-पण्डित पर प्रकाशित

शेयर करें:

पॉडकास्ट कैसे रिकॉर्ड करें – सचित्र टटोरियल
कल की थ्योरी क्लास में हमने पॉडकास्टिंग तथा संबंधित चीजों की जानकारी ली। आज हम जानेंगे कि पॉडकास्ट कैसे रिकॉर्ड करें। जैसा कि कुछ दिन पहले जीतू भईया ने बताया कि ब्लॉगनाद रेडियो को पुनर्जीवित किया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह पॉडकास्टिंग टटोरियल सीरीज शुरु की गई है। ये लेख अपने चिट्ठे पर पॉडकास्टिंग के अतिरिक्त ब्लॉगनाद रेडियो हेतु भी उपयोगी हैं।
पॉडकास्टिंग के लिए सबसे पहला चरण है एक अदद पॉडकास्ट रिकॉर्ड करना। पॉडकास्ट रिकॉर्ड करना मूलतः आवाज (ऑडियो) रिकॉर्ड करना ही है बस चूंकि आप इसे नैट पर प्रस्तुत करने जा रहे हैं तो ऐसा करने से पहले शायद आप इसे संपादित करना चाहें।

रिकॉर्डिंग के लिए आवश्यक टूल

इस कार्य हेतु आपको निम्न चीजों की आवश्यकता है:

एक माइक्रोफोन, एक क्लोज माउथ हैडसैट इसके लिए बेहतर रहेगा हाँ यदि एकाधिक व्यक्ति पॉडकास्ट एपिसोड में भाग ले रहे हैं तो माइक का उपयोग अधिक सुविधाजनक रहेगा। एक अच्छा हैडसैट १५० रुपए के करीब आ जाता है। मेरे पास Intex का है जो कि काफी अच्छा कार्य करता है।

साउंड कार्ड जिससे कि आप माइक्रोफोन को जोड़ेंगे। यह आजकल लगभग सभी कंप्यूटरों के मदरबोर्ड में इनबिल्ट होता है।

ध्वनि रिकॉर्ड तथा संपादित करने हेतु एक सॉफ्टवेयर। ध्वनि रिकॉर्ड करने हेतु सामान्य मीडिया प्लेयर जैसे JetAudio, MusicMatch Jukebox आदि इस्तेमाल किए जा सकते हैं। अधिकतर में साउंड रिकॉर्डिंग का फंक्शन भी होता है। जबकि संपादन हेतु Audacity, SoundForge आदि का प्रयोग किया जाता है। सभी ध्वनि संपादकों (Sound Editor) में साउंड रिकॉर्डिंग का फंक्शन तो होता ही है। इनके द्वारा रिकॉर्डिंग की क्वालिटी बेहतर होती है।

Audacity – संक्षिप्त परिचय

अब Audacity तथा SoundForge आदि ध्वनि संपादन टूल्स में ध्वनि रिकॉर्ड करने का फंक्शन तो होता ही है, अतः उसके लिए अलग टूल की आवश्यकता नहीं। इन दोनों औजारों में यद्यपि SoundForge अधिक उन्नत तथा फीचरयुक्त है परंतु Audacity मुफ्त तथा ओपनसोर्स सॉफ्टवेयर होने के कारण अधिक उपयुक्त है। मुफ्त होने के बावजूद यह एक बेहतरीन और एडवांस्ड साउंड एडीटर है जो कि कई ऑडियो फॉर्मेट में काम करता है। यह एक क्रॉस प्लेटफार्म सॉफ्टवेयर है जो कि विंडोज, लिनक्स तथा मैक OS आदि सभी मुख्य ऑपरेटिंग सिस्टमों हेतु उपलब्ध है।

होमपेज : SourceForge.Net पर
डाउनलोड : विंडोज के लिए यहाँ क्लिक करें, अन्य OS हेतु डाउनलोड पेज
साइज : २.१३ एमबी

Lame MP3 Encoder इंस्टाल करना

अब हम पॉडकास्ट को mp3 फॉर्मेट में रखेंगे क्योंकि एक तो इसका फाइल साइज छोटा होगा, दूसरा यह लगभग सभी हार्डवेयर/सॉफ्टवेयर म्यूजिक प्लेयरों में चलाया जा सकता है। तीसरा यह कि ये पॉडकास्ट हेतु प्रचलित फॉर्मेट है जिसे सभी पॉडकास्टिंग साइटें सपोर्ट करती हैं।

Audacity में फाइल को mp3 फॉर्मेट में सेव करने हेतु Lame MP3 Encoder की आवश्यकता है। इसके लिए यह फाइल डाउनलोड करें (मिरर) तथा अपने पीसी में किसी भी फोल्डर में Extract कर दें। सुविधा के लिए आप Audacity के इंस्टालेशन फोल्डर में एक्सट्रैक्ट कर सकते हैं।

इसको इंस्टाल करने हेतु आपको केवल यह करना है कि जब आप पहली बार फाइल को mp3 में सेव करने हेतु एक्सपोर्ट करेंगे तो यह आपसे lame_enc.dll फाइल मांगेगा जिसे आप ऊपर एक्सट्रैक्ट किए फोल्डर में ब्राउज करके सलैक्ट कर लेंगे। यह काम केवल पहली बार होगा आगे से ऐसा करने की जरुरत नहीं। लिनक्स तथा मैकिन्टोश के लिए यहाँ डाउनलोड तथा इंस्टालेशन निर्देश पढ़ें।

अब हम रिकॉर्डिंग के लिए तैयार हैं।

आवाज रिकॉर्ड करना

ध्वनि रिकॉर्ड करते वक्त ध्यान दें कि आपके आस-पास शोर न हो, यथासंभव शांत वातावरण में ही रिकॉर्डिंग करें। यदि केवल अपनी आवाज रिकॉर्ड करनी हो तो रात का समय इसके लिए श्रेष्ठ रहेगा।

अपने हैडसैट की माइक वाली तार कैबिनेट पर साउंडकार्ड के माइक वाले जैक (ऑडियो इन) में लगाएं। अब साउंडकार्ड से स्पीकर की तार निकालकर उस जगह (ऑडिओ आउट) हैडसैट के ईयरफोन की तार लगा दें। इससे यह फायदा है कि रिकॉर्डिंग के वक्त स्पीकर की आवाज से रिकॉर्डिंग में व्यवधान नहीं होता।

डैस्कटॉप आइकॉन पर क्लिक कर Audacity स्टार्ट करें। इसकी विंडो निम्न प्रकार से दिखाई देगी। यद्यपि यह देखने में जटिल सा जान पड़ता है लेकिन ऐसा है नहीं, कम से कम एक सामान्य रिकॉर्डिंग के लिए तो ये बेहद आसान है।

रिकॉर्डिंग शुरु करने से पहले निम्न कुछ सैटिंग्स करनी होंगी। ऐसा केवल एक बार करने की जरुरत है।

१. Edit > Preferences में जाकर Audio I/O टैब में Channels ड्रॉप-डाउन बॉक्स में 2 (Stereo) चुन लें।

२. Edit > Preferences में Quality टैब में Default Sample Rate, 44100 Hz तथा Default Sample Format, 16-bit चुनें।

३. Edit > Preferences में File Formats टैब में Bit Rate, 128 kbps चुनें।

४. इनपुट सोर्स के रुप में Microphone सलैक्ट करें। आउटपुट वोल्यूम और इनपुट वोल्यूम को एडजस्ट करें।

रिकॉर्डिंग शुरु करने के लिए Record टूलबार बटन पर क्लिक करें। अब माइक में बोलना आरंभ करें। रिकॉर्डिंग आरंभ हो जाएगी Stop बटन के द्वारा रिकॉर्डिंग रोकी जा सकती है। रिकॉर्डिंग प्रक्रिया Audacity विंडो में नीले ग्राफ द्वारा दिखाई देगी जैसा कि नीचे के चित्र में दिखाया गया है।

खड़ी (वर्टीकल) नीली रेखाएं साउंड को दर्शाती हैं। जहाँ जहाँ पर ये खड़ी रेखाएं नहीं हैं वहाँ साउंड नहीं है अर्थात साइलेंस पीरियड। ग्राफ के ऊपर एक हॉरिजॉन्टल स्केल है जो कि साउंड फाइल की लंबाई को बताती है। पेज पर नीचे एक हॉरिजॉन्टल स्क्रॉलबार है जिससे आप फाइल को आगे पीछे स्क्रॉल कर सकते हैं।

साउंड को संपादित करना

अब आपकी साउंड फाइल रिकॉर्ड होकर तैयार है। आप इसे टूलबार पर Play आदि बटनों का प्रयोग करके सुन सकते हैं। यद्यपि एक सामान्य पॉडकास्ट हेतु यहीं तक की प्रक्रिया पर्याप्त है लेकिन आप इसे बेहतर बनाने हेतु संपादित कर सकते हैं। उदाहरण के लिए बीच में कुछ भाग डिलीट करना जैसे साइलेंस पीरियड आदि। इसके लिए ग्राफ पर उस जगह क्लिक करें जहाँ से शुरु करके आप डिलीट करना चाहते हैं। अब Play बटन दबाकर फाइल चलाएं तथा जितना भाग आप डिलीट करना चाहते हैं उसके लिए टाइम नोट करें।

अब ऊपर दी स्केल की मदद से माउस द्वारा उतना भाग सलेक्ट करें और Delete कुँजी दबाकर डिलीट कर दें।

इसके अतिरिक्त आप इस ऑडियो फाइल में अन्य ध्वनियाँ जोड़ सकते हैं। इसके लिए ऊपर से तीसरे टूलबार पर कट, कॉपी, पेस्ट आदि आइकॉन उपलब्ध हैं जो कि सामान्य विंडोज एप्लीकेशनों की तरह ही कार्य करते हैं।

Audacity में आप अपनी ऑडियो फाइल में स्पैशल इफैक्ट भी प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए पूरी फाइल अथवा वह भाग जिस पर इफैक्ट लगाना है माउस से सलैक्ट करें तथा Effects मीनू में जाकर इच्छित प्रभाव का प्रयोग करें। इसमें एम्पलीफाई करना, बास बढ़ाना, फेड इन, फेड आउट करना, क्रॉस फेड तथा इक्विलाइजर सैटिंग्स आदि बदलना शामिल हैं जैसे कि नीचे चित्र में दिखाया गया है। (कोई भूल होने पर Ctrl+Z से Undo किया जा सकता है।)

इस प्रकार वांछित परिवर्तन के पश्चात आपकी ऑडियो फाइल अर्थात पॉडकास्ट तैयार है।

ऑडियो फाइल सेव करना

तैयार की गई ऑडियो फाइल को सेव करने के लिए File मीनू से अपने इच्छित फॉर्मेट में Export करें। इसके लिए mp3 फॉर्मेट का उपयोग करेंगे। इसके लिए File मीनू में जाकर Export As MP3 चुनें। अब यदि अभी तक ऊपर आपने Lame Encoder इंस्टाल नहीं किया तो यह आपसे lame_enc.dll फाइल का पता पूछेगा तो आप कंप्यूटर पर ब्राउज करके ऊपर डाउनलोड किए गए Lame Encoder के फोल्डर में से यह फाइल सलैक्ट कर लें। यह काम आपको केवल पहली बार करने की जरुरत है, आगे से इस चरण की जरुरत नहीं होगी। लिनक्स तथा मैकिन्टोश में MP3 में फाइल एक्सपोर्ट करने संबंधी जानकारी के लिए यहाँ जाएं।

अब आपको निम्न संदेश मिलेगा। Yes पर क्लिक करें।

अब निम्न विंडो खुलेगी। इसमें अपने पीसी में lame_enc.dll फाइल को ब्राउज कर ओपन कर लें।

अब निम्न विंडो में mp3 फाइल हेतु ID3 टैग डाल दें। ID3 v2 का प्रयोग करें क्योंकि इसमें ID3v1 वाले टैग भी शामिल होते हैं।

इसके अलावा आप पूरी फाइल की बजाय केवल इसका कुछ भाग भी सेव कर सकते हैं, इसके लिए पहले माउस की सहायता से वांछित भाग सलैक्ट कर लें तब File मीनू में से Export Selection As MP3 चुनें। नीचे चित्र देखें।

लीजिए आप का पॉडकास्ट तैयार है। इसके अतिरिक्त आप बहुत कुछ संपादन इसमें कर सकते हैं जैसे बैकग्राउंड साउंड मिलाना, शुरु तथा अंत में म्यूजिक क्लिप्स मिलाना आदि।

अब अगला काम होगा पॉडकास्ट को अपलोड तथा प्रसारित करना जिसके बारे में हम बाद में बात करेंगे लेकिन उससे पहले जानेंगे कि नैट पर दोस्तों से ऑनलाइन बातचीत को कैसे रिकॉर्ड करें। तो इंतजार कीजिए अगली क्लास का।

इस लेख हेतु यदि कोई सुझाव अथवा जानकारी हो तो कृपया टिप्पणी द्वारा अवश्य बताएं।

पॉडकास्ट कैसे रिकॉर्ड करें – सचित्र टटोरियल

मूल रुप से ई-पण्डित पर प्रकाशित

शेयर करें:

अथ श्री पॉडकास्टिंग महापुराण
चिट्ठाजगत में जब शुरु में आया था तो अक्सर पॉडकास्ट शब्द सुनता था, अक्सर सोचता था कि ये क्या बला है। धीरे धीरे इतना ही समझ आया कि नेट पर ऑडियो फाइल सुनने को पॉडकास्टिंग कहते हैं। पर तब सोचता था कि अगर ऐसा है तो पॉडकास्टिंग और स्ट्रीमिंग में क्या अंतर है। यह भ्रम लंबे समय तक रहा, बहुत देर में जाकर इसका अर्थ समझ पाया।

हिन्दी चिट्ठाजगत में पॉडकास्टिंग का प्रचलन अभी भी सीमित ही है (बोल तो ऐसे रिया है जैसे खुद पता नी कितने पॉडकास्ट कर रखे हों)यद्यपि इस बारे में जागरुकता बढ़ रही है। अभी तक एक भी नियमित पॉडकास्टिंग ब्लॉग नहीं है, अगर एकाध हुआ तो उस पर नियमित प्रसारण नहीं होता। बाकी कुछ साथी एकाध बार करके शौक पूरा कर लेते हैं। अतः पॉडकास्टिंग बारे जागरुकता बढ़ाने हेतु लेखों की श्रृंखला शुरु करने जा रहा हूँ। आज के लेख में पॉडकास्टिंग का एक संक्षिप्त परिचय दे रहा हूँ।

पॉडकास्ट से तात्पर्य एक अथवा एकाधिक डिजिटल मीडिया फाइल से है जो कि इंटरनैट पर फीड के द्वारा प्रसारित की जाती है जिसे कि कंप्यूटर तथा पोर्टेबल मीडिया प्लेयरों जैसे आईपॉड तथा स्मार्टफोन आदि द्वारा सुना जा सकता है। इस प्रक्रिया को पॉडकास्टिंग कहा जाता है। पॉडकास्ट बनाने तथा प्रसारित करने वाले को पॉडकास्टर कहा जाता है। इसके अतिरिक्त किसी पॉडकास्ट शो में होस्ट की भूमिका निभाने वाले को पॉडकास्ट जॉकी कहा जाता है। इसके अतिरिक्त वीडियो युक्त पॉडकास्ट को वीडियो पॉडकास्ट या वॉडकास्ट कहा जाता है।

ब्लॉग के द्वारा प्रसारित किए जाने वाले पॉडकास्ट को ब्लॉगकास्ट कहा जाता है जो कि स्वाभाविक रुप से ब्लॉग और पॉडकास्ट से बना पोर्टमैन्टो शब्द है। एक ब्लॉगकास्ट में मीडिया फाइल के साथ कुछ टैक्स्ट सारांश (मीडिया फाइल के बारे में) होता है जिससे वह सर्च इंजनों द्वारा इंडैक्स कर लिया जाता है जिससे कि संबंधित पॉडकास्ट सर्च किया जा सके। सामान्य शब्दों में कहें तो ब्लॉगर अपने ब्लॉग पर एक पोस्ट में कोई मीडिया फाइल (ऑडियो/वीडियो) डालता है जिसे पाठक ब्लॉग पर आकर अथवा आरएसएस फीड द्वारा देख/सुन सकता है। सामान्य तौर पर ब्लॉग के मामले में चिट्ठाकार ही पॉडकास्टर तथा पॉडकास्ट जॉकी होगा। ब्लॉगिंग की तरह ही पॉडकास्टिंग में भी कोई बंदिश नहीं है, आप अपने मर्जी के विषय पर पॉडकास्ट कर सकते हैं।

पॉडकास्ट एक पोर्टमैन्टो शब्द है जो दो शब्दों से मिलकर बना है, एप्पल (Apple) के पोर्टेबल म्यूजिक प्लेयर आईपॉड (IPod) तथा ब्रॉडकास्ट (Broadcast) से। पॉड का अर्थ है एक कंटेनर अतः पॉडकास्टिंग से अर्थ हुआ कंटेनर से ब्रॉडकास्टिंग। यह नाम इसलिए दिया गया क्योंकि पॉडकास्टिंग की शुरुआत आईपॉड से ही हुई थी। बाद में इसे इंटरनैiट पर अन्य साधनों जैसे वेबसाइटों, ब्लॉगों आदि पर भी प्रयोग किया जाने लगा। पॉडकास्टिंग का इतिहास विकिपीडिया पर यहाँ पढ़ा जा सकता है।

पॉडकास्टिंग कैसे प्रचलन में आई
यद्यपि सैकड़ों डिजिटल म्यूजिक प्लेयर हुए हैं लेकिन आईपॉड अपनी विशिष्टताओं के कारण इनमें सर्वाधिक प्रसिद्ध और प्रचलित हुआ। इसमें वॉइस रिकॉर्डिंग का भी फंक्शन था जिसे mp3 फॉर्मेट में  इंटरनैट पर अपलोड किया जा सकता था। इन फाइलों को अन्य आईपॉड प्लेयरों में iTunes सॉफ्टवेयर के जरिए सुना जा सकता है। इस तरह आईपॉड के जरिए संगीत के प्रसारण (ब्रॉडकास्टिंग) के कारण ही इसे पॉडकास्टिंग कहा जाने लगा। चूंकि mp3 फॉर्मेट अधिकतर सभी प्रकार के हार्डवेयर/सॉफ्टवेयर प्लेयर सपोर्ट करते हैं अतः बाद में इसका प्रचलन अन्य माध्यमों में भी हो गया।

आरंभ में इसका उपयोग पर्सनल रेडियो शो के तौर पर किया गया। परंतु बाद में इसका उपयोग शिक्षा संबंधी तथा सार्वजनिक क्षेत्रों के कार्यों हेतु भी किया जाने लगा। यह विधा सन २००४ से अधिक लोकप्रिय होना आरंभ हुई। नैट पर ब्लॉगिंग के लोकप्रिय होने के साथ ही यह विधा इससे जुड़ गई और इस तरह ब्लॉगकास्टिंग का जन्म हुआ।

यद्यपि कई पॉडकास्टरों की वेबसाइटें मीडिया फाइल की डायरेक्ट डाउनलोडिंग या स्ट्रीमिंग भी प्रदान करती हैं लेकिन पॉडकास्ट की विशेषता है कि यह ऐसे डिजिटल ऑडियो फॉर्मेटों का उपयोग करता है जो कि आरएसएस या एटम फीड का उपयोग कर विभिन्न सॉफ्टवेयरों द्वारा स्वतः डाउनलोड कर लिया जाता है।

पॉडकास्टिंग कई तरीके से की जाती है। कुछ वेबसाइटें पूरी तरह से पॉडकास्टिंग हेतु समर्पित होती हैं उदाहरण के लिए IndiCast तथा Podtech.net आदि। हिन्दी पॉडकास्टों के लिए एक सेवा आरंभ की गई थी ब्लॉगनाद जो कि काफी समय से तकनीकी कारणों से बंद है। इसके नवीन और उन्नत संस्करण पर काम चल रहा है। फिलहाल इसके कुछ पुराने एपिसोड यहाँ सुने जा सकते हैं। कुछ साइटों पर पॉडकास्टिंग के लिए सैक्शन निर्धारित होते हैं जैसे तरकश पर पॉडकास्ट सैक्शन। जहाँ तक चिट्ठों का सवाल है हिन्दी में पॉडकास्ट का अधिक चलन न होने से ऐसा कोई चिट्ठा नहीं है जो पूरी तरह पॉडकास्ट के लिए समर्पित हो। विभिन्न चिट्ठों पर यदाकदा चिट्ठाकार पॉडकास्ट डालते हैं। यह सुझाव दिया जाता है कि आप अपने ब्लॉग पर पॉडकास्ट वाली पोस्ट में पॉडकास्ट, Podcast, पॉडकास्टिंग, Podcasting आदि टैग डालें।

पॉडकास्ट सुनना
रही बात पॉडकास्ट सुनने की तो आईपॉड के जरिए तो इसे सुना ही जा सकता है। इसके अतिरिक्त iTunes सॉफ्टवेयर (QuickTime Player के नए वर्जनों में यह इनबिल्ट आ रहा है) की मदद से आप इंटरनैट से पॉडकास्ट डाउनलोड करिए तथा iPod को पीसी से सिंक करके उसमें ट्राँसफ्रर कर दीजिए। अब उन्हें ऑफलाइन भी सुना जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त सॉफ्टवेयर प्लेयरों द्वारा ऑनलाइन सुनने के अलावा डाउनलोड करके जब मर्जी सुना जा सकता है। इसके अतिरिक्त आजकल नैट पर अधिकतर पॉडकास्टिंग साइटों  तथा ब्लॉगों में संलग्न प्लेयर होता है जिसकी मदद से इन्हें बिना किसी बाहरी प्लेयर के ऑनलाइन ही सुना जा सकता है।

ब्लॉगकास्टों के अलावा अपनी पसंद के पॉडकास्ट ढूंढने के लिए आप नैट पर विभिन्न पॉडकास्टिंग सेवाओं और डायरेक्ट्रियों की मदद ले सकते हैं। इनमें Podcast.net, Podcast Directory आदि डायरेक्ट्रियाँ तथा Odeo,
Podcast Pickel, IndiCast आदि सेवाएं शामिल हैं।

पॉडकास्टिंग कैसे करें
पॉडकास्टिंग के लिए नैट पर ढेरों साइटें उपलब्ध हैं जैसे Odeo, Podcast Pickle, Ourmedia इसके अतिरिक्त HipCast आदि पेड सेवाएं भी उपलब्ध हैं। कुछ साइटें जैसे Podcast Pickle आदि दोनों तरह की मुफ्त तथा प्रीमियम सेवाएं देते हैं। मैंने इनमें केवल Odeo को आजमाया है, जो कि एक मुफ्त तथा अच्छी सेवा है।

चूंकि हम ठहरे ब्लॉगिए इसलिए हम पॉडकास्टिंग को ब्लॉगिंग के साथ लेकर चलेंगे, हमारे लिए वही तरीका अधिक व्यावहारिक भी है। इसलिए अब केवल केवल ब्लॉग के संदर्भ में बात करेंगे। पॉडकास्टिंग हेतु तीन चरण हैं जिनके बारे में फिलहाल संक्षेप में बता रहा हूँ, आगामी पोस्टों में इस प्रक्रिया का विस्तार से वर्णन करुँगा।

» मीडिया (ऑडियो/वीडियो) को रिकॉर्ड करना।
पहला काम है अपनी मीडिया फाइल को रिकॉर्ड करना। यह कार्य कई तरह से किया जा सकता है। कंप्यूटर पर इसके लिए एप्लीकेशनों का प्रयोग किया जा सकता है जिनमें WinAmp तथा JetAudio जैसे प्रचलित मीडिया प्लेयर भी शामिल हैं। यद्यपि इसके लिए एक सामान्य से टूल की ही जरुरत है लेकिन रिकॉर्ड की गई आवाज को संपादित करने हेतु कुछ उन्नत औजारों की जरुरत है जिनमें Audacity तथा Soundforge आदि शामिल हैं। इनके प्रयोग द्वारा इसमें विशेष प्रभाव जैसे विभिन्न ध्वनियाँ तथा बैकग्राउंड म्यूजिक आदि जोड़े जा सकते हैं।

हाँ अगर पॉडकास्ट इंटरनैट पर एकाधिक व्यक्तियों के बीच ऑनलाइन रिकॉर्ड किया जा रहा हो तो बातचीत में प्रयुक्त मैंसेंजरों यथा Yahoo! Messenger, Google Talk तथा Skype आदि के साथ कुछ टूल्स का उपयोग करना होगा।

इसके अतिरिक्त IPod आदि म्यूजिक प्लेयर तथा स्मार्ट मोबाइल फोनों के द्वारा भी आवाज को रिकॉर्ड किया जा सकता है।

» मीडिया को वेब पर अपलोड करना।
रिकॉर्डिंग के पश्चात उस फाइल को इंटरनैट पर किसी वैबसर्वर पर अपलोड करना होता है। यदि आपके पास अपना वैबस्पेस नहीं है तो आप इस कार्य के लिए कुछ मुफ्त उपलब्ध अपलोडिंग साइटों का सहारा ले सकते हैं। हाँ वह साइट आपकी मीडिया फाइल को डायरेक्ट लिंक द्वारा एक्सैस करने देती हो। इस प्रकार अपलोड की गई फाइल को आमतौर पर पॉडकास्ट का एक एपिसोड कहा जाता है।

» मीडिया फाइल को प्रसारित करना
इस चरण में अपलोड की गई फाइल को फीड द्वारा प्रसारित किया जाता है जो कि अधिकतर RSS फॉर्मेट में होती है। प्रसारित की गई फीड के पर्मालिंक को Feed URL कहते हैं। ब्लॉग के मामले में ब्लॉग पोस्ट की फीड ही Feed URL होती है जिसमें मीडिया फाइल की फीड स्वतः शामिल होती है। पॉडकास्ट की फीड में एकाधिक एपिसोड हो सकते हैं। अब श्रोता इस फीड को सब्सक्राइब करने के लिए एक विशेष प्रकार के फीड एग्रीगेटर का प्रयोग करते हैं जिसे पॉडकैचर या पॉडकास्ट रिसीवर कहा जाता है। आजकल अधिकतर कंप्यूटर तथा पोर्टेबल प्लेयरों के मीडिया प्लेयर में यह क्षमता होती है जिससे वे पॉडकास्ट को डाउनलोड कर चलाते हैं।

इसके अतिरिक्त आजकल अधिकतर साइटों/ब्लॉगों पर पॉडकास्ट में एक छोटा मीडिया प्लेयर संलग्न (Embed) कर दिया जाता है ताकि उसे बिना डाउनलोड किए तथा बिना किसी बाहरी मीडिया प्लेयर की मदद से ऑनलाइन ही चलाया जा सके। बल्कि सही तौर पर कहा जाए तो इंटरनैट पर अधिकतर इसी तरीके से पॉडकास्ट सुने जाते हैं।

इसके लिए नैट पर उपलब्ध कुछ सेवाओं अथवा किसी प्लगइन आदि की मदद से मीडिया प्लेयर संलग्न किया जाता है। वैकल्पिक रुप से मीडिया फाइल का डाउनलोड लिंक भी दिया जा सकता है ताकि धीमे इंटरनैट कनैक्शन वाले प्रयोगकर्ता उसे डाउनलोड कर चला सकें।

पॉडकास्टिंग से संबंधित कुछ अन्य तकनीकें

» ऑटोकास्टिंग
ऑटोकास्टिंग से तात्पर्य है ऑटोमेटिड टाइप की पॉडकास्टिंग जिसमें चिट्ठाकार/पाठक टैक्स्ट ब्लॉग को RSS फीड के प्रयोग द्वारा ऑडियो वर्जन के रुप में प्रसारित कर सकते/सुन सकते हैं। इसके लिए कुछ सेवाओं का उपयोग किया जाता है जो टैक्स्ट टू स्पीच इंजन तथा ऑडियो कन्वर्जन यूटिलिटियों के प्रयोग द्वारा टैक्स्ट को ऑडियो में बदलते हैं जिसे ब्लॉग पर ऑनलाइन अथवा डाउनलोड कर चलाया जा सकता है।

कुछ इंग्लिश ब्लॉगों पर मैंने इसका प्रयोग देखा है। कभी समय मिलने पर इस बारे में लिखूँगा।

» फोटोफीड
फोटोफीड चित्रों के लिए उसी तरह है जिस तरह पॉडकास्ट ऑडियो के लिए। फोटोफीड चित्रों के लिए उसी प्रकार कार्य करती है जैसे फीड यूआरएल ऑडियो पॉडकास्ट के लिए।  फोटोफीड एग्रीगेटरों के द्वारा नैट पर विभिन्न सेवाओं से चित्रों को व्यवस्थित रुप से देखा/प्राप्त किया जा सकता है।

» वॉडकास्ट
वॉडकास्ट अर्थात वीडियो पॉडकास्ट के बारे में ऊपर बता ही चुका हूँ। यद्यपि यह तकनीक के रुप में ऑडियो पॉडकास्टिंग से काफी भिन्न है लेकिन स्वरुप के लिहाज से  ऑडियो पॉडकास्ट जैसी ही चीज है। इस पर कभी एक अगल लेख लिखूँगा।

» स्ट्रीमिंग
इसका उल्लेख करना इसलिए जरुरी है क्योंकि शुरु में मैं अक्सर स्ट्रीमिंग तथा पॉडकास्टिंग में कन्फ्यूज रहता था।

स्ट्रीमिंग में कुछ मीडिया फाइलों को एक वैबसर्वर पर अपलोड करके उनकी प्लेलिस्ट स्ट्रीमिंग साइट पर उपलब्ध करवाई जाती है। स्ट्रीमिंग मीडिया को किसी सॉफ्टवेयर मीडिया प्लेयर द्वारा सुना जाता है जो उस प्लेलिस्ट फॉर्मेट को सपोर्ट हो। इसके लिए विनेम्प, म्यूजिक मैच ज्यूकबॉक्स, जैटऑडियो तथा रियल प्लेयर आदि का उपयोग किया जाता है।

स्ट्रीमिंग पॉडकास्टिंग से इस प्रकार भिन्न है कि इसमें फीड का प्रयोग नहीं होता जिससे कि इसको पॉडकास्ट के तौर पर उपयोग नहीं किया जा सकता। यद्यपि सामान्य अर्थ में यह पॉडकास्टिंग जैसी ही लगती है लेकिन तकनीकी तौर पर उससे काफी भिन्न है। रियल प्लेयर स्ट्रीमिंग हेतु सर्वाधिक उपयोग होने वाला सॉफ्टवेयर है।

» स्क्रीनकास्ट
स्क्रीनकास्ट से तात्पर्य कंप्यूटर स्क्रीन की डिजिटल रिकॉर्डिंग से है। यह स्क्रीन के रिकॉर्ड किए गए वीडियो तथा कई स्क्रीनशॉट्स का मिश्रण हो सकती है। इसमें आवाज (ऑडियो नैरेशन) भी शामिल हो सकती है। इसके लिए एकाधिक सॉफ्टवेयरों का प्रयोग किया जा सकता है। इसका उपयोग अक्सर टटोरियल, प्रेजेंटेशन आदि में किया जाता है। यह अधिकतर Flash या किसी वीडियो फॉर्मेट में होती है।

इस तरह के कुछ प्रयोग यद्यपि तरकश पर तथा रविरतलामी जी कर चुके हैं लेकिन सही मायने में हिन्दी का पहला स्क्रीनकास्ट कुछ ही समय पहले मिर्ची सेठ ने बनाया, जिसे आप यहाँ देख सकते हैं। मैं भी बहुत समय से इस तरह के चक्कर में था लेकिन उपयुक्त टूल न होने से चूक गया।

» वीडियो ऑन डिमांड
बाकी सब तो ठीक है लेकिन ये क्या बला है मुझे आज तक समझ न आया। जहाँ तक मेरा विचार है ये कुछ कुछ ऑडियो स्ट्रीमिंग के वीडियो संस्करण की तरह है। इसके बारे में यही जानता हूँ कि इसमें वीडियो कुछ नैटवर्कों पर होस्ट होता है (किस तरह के नैटवर्क पता नहीं) जिसे देखने/सुनने के लिए कुछ स्पैशल टाइप के हार्डवेयर/सॉफ्टवेयर की जरुरत होती है जिसके द्वारा उपलब्ध वीडियो में से अपने मनपसंद के प्रोग्राम देखे/सुने जा सकते हैं।

अक्सर कहा जाता है कि ये भविष्य में टेलीविजन, केबल टीवी आदि का स्थान ले लेगा। कोई दो साल पहले BSNL की ब्रॉडबैंड सेवा Dataone के आगमन के समय भी इसका शिगूफा छिड़ा था। अब तक तो इधर कहीं दिखता नहीं, बड़े शहरों में हो तो पता नहीं। फिलहाल इतना तय है कि बड़ी झंझट की चीज है और फोकट में भी नहीं इसलिए हम ब्लॉगियों के मतलब की नहीं। क्या कोई इस बारे सरल शब्दों में कुछ समझा सकता है?

बात पॉडकास्टिंग से चलती चलती कहाँ पहुँच गई, वापस आते हैं  मुद्दे पर। ऊपर बताए गई तकनीकी टाइप की बातें सिर्फ ज्ञानवर्धन के लिए थीं। अगर इनको पढ़ते पढ़ते सिरदर्द होने लगा हो तो चिंता की कोई बात नहीं। पॉडकास्टिंग चिट्ठाकारी जितनी ही आसान चीज है। और खुशी की बात है कि यह फुल्ली फोकट में संभव है बोले तो अंटी से एक भी पैसा खर्चे बिना हर कोई पॉडकास्टर बनने का मजा ले सकता है।

पॉडकास्टिंग सीरीज जारी रहेगी अगली क्लासों में भी, लेकिन घबराइएगा नहीं थ्योरी की क्लास सिर्फ आज थी अगली सब क्लासें प्रैक्टिकल की लगेंगी।

नोट: इस लेख में कुछ तकनीकी गलतियाँ हो सकती हैं यदि आपको कोई दिखे तो कृपया बताएं

अथ श्री पॉडकास्टिंग महापुराण

मूल रुप से ई-पण्डित पर प्रकाशित

शेयर करें: